नीतीश को हराकर चौथी बार पैक्स अध्यक्ष बने नरेंद्र:भरौंधा पैक्स में 62.46 प्रतिशत मतदान, बीडीओ ने विजयी प्रत्याशी को प्रमाण पत्र सौंपा

नीतीश को हराकर चौथी बार पैक्स अध्यक्ष बने नरेंद्र:भरौंधा पैक्स में 62.46 प्रतिशत मतदान, बीडीओ ने विजयी प्रत्याशी को प्रमाण पत्र सौंपा

औरंगाबाद जिले के कुटुंबा प्रखंड अंतर्गत भरौंधा पैक्स चुनाव का परिणाम शुक्रवार को घोषित कर दिया गया। मतदान संपन्न होने के बाद मतगणना में निवर्तमान पैक्स अध्यक्ष नरेंद्र कुमार ने अपने प्रतिद्वंदी नीतीश कुमार को 140 वोटों से पराजित कर लगातार चौथी बार भरौंधा पैक्स के अध्यक्ष पद पर कब्जा जमाया। नरेंद्र कुमार को कुल 947 वोट प्राप्त हुए, जबकि उनके निकटतम प्रतिद्वंदी नीतीश कुमार को 807 वोट मिले। मतगणना के दौरान 109 वोट रद्द पाए गए। नरेंद्र कुमार पिछले तीन कार्यकाल से लगातार पैक्स अध्यक्ष के पद पर बने हुए हैं और इस बार भी मतदाताओं ने उन पर भरोसा जताते हुए उन्हें पुनः अध्यक्ष चुना है। मतगणना उपरांत निर्वाची पदाधिकारी सह प्रखंड विकास पदाधिकारी प्रियांशु बसु ने विजयी प्रत्याशी को निर्वाचन प्रमाण पत्र प्रदान किया। सुबह 7:00 बजे से शुरु हुआ था मतदान, 1864 मतदाताओं ने किया मतदान भरौंधा पैक्स में शुक्रवार को कुल 5 मतदान केंद्रों पर मतदान कराया गया। मतदान के लिए मध्य विद्यालय भरौंधा में 4 तथा सामुदायिक भवन भरौंधा में 1 बूथ बनाया गया था। सभी मतदान केंद्रों पर सुबह 7 बजे से मतदान प्रारंभ हुआ और निर्धारित समय 4:30 बजे तक शांतिपूर्ण ढंग से संपन्न कराया गया। मतदान को लेकर प्रशासनिक व्यवस्था चाक-चौबंद रही। प्रत्येक बूथ पर पर्याप्त संख्या में पुलिस बल की तैनाती की गई थी, ताकि निष्पक्ष और शांतिपूर्ण मतदान सुनिश्चित किया जा सके। चुनाव कार्यालय से प्राप्त जानकारी के अनुसार भरौंधा पैक्स के मतदाता सूची में कुल 2984 मतदाताओं के नाम दर्ज थे, जिनमें से 1864 मतदाताओं ने अपने मताधिकार का प्रयोग किया। इस प्रकार कुल 62.46 प्रतिशत मतदान दर्ज किया गया। मतदान करने वालों में 628 महिला मतदाता और 1236 पुरुष मतदाता शामिल रहे। मतदान समाप्त होने के तुरंत बाद प्रखंड मुख्यालय अंबा में ही मतगणना की प्रक्रिया शुरू कर दी गई थी।
1 बजे तक मतदान की रफ्तार तेज रही मतदान की गति की बात करें तो सुबह के समय मतदाताओं में खासा उत्साह देखा गया। चुनाव कार्यालय के अनुसार सुबह 7 बजे से 9 बजे तक 16.15 प्रतिशत, 11 बजे तक 39.27 प्रतिशत तथा दोपहर 1 बजे तक 56.27 प्रतिशत मतदान हो चुका था। इससे स्पष्ट है कि प्रारंभ से दोपहर 1 बजे तक मतदान की रफ्तार तेज रही। हालांकि इसके बाद मतदान की गति में गिरावट दर्ज की गई। दोपहर 3 बजे तक मतदान प्रतिशत 61.86 रहा, जबकि अंतिम समय 4:30 बजे तक कुल मतदान 62.46 प्रतिशत पर ही पहुंच सका। बूथवार मतदान प्रतिशत की बात करें तो सामुदायिक भवन भरौंधा बूथ पर सबसे अधिक 68.66 प्रतिशत मतदान दर्ज किया गया। वहीं पूर्वी भाग-1 में 64.6 प्रतिशत, पश्चिमी भाग-2 में 63.5 प्रतिशत, पश्चिमी भाग-1 में 59.6 प्रतिशत तथा पूर्वी भाग-2 में सबसे कम मात्र 57 प्रतिशत मतदान हुआ।
सुही और बलिया पैक्स में मतदान स्थगित उल्लेखनीय है कि भरौंधा के अलावा सुही और बलिया पैक्स में भी चुनाव प्रस्तावित था, जिसके लिए नामांकन प्रक्रिया और चुनाव चिह्न आवंटन का कार्य पूरा कर लिया गया था। हालांकि बिहार राज्य निर्वाचन प्राधिकार की ओर से मतदाता सूची को लेकर उत्पन्न विवाद के कारण सुही और बलिया पैक्स में मतदान पर रोक लगा दी गई। फिलहाल भरौंधा पैक्स चुनाव का सफल आयोजन प्रशासन के लिए एक राहत भरी उपलब्धि मानी जा रही है। औरंगाबाद जिले के कुटुंबा प्रखंड अंतर्गत भरौंधा पैक्स चुनाव का परिणाम शुक्रवार को घोषित कर दिया गया। मतदान संपन्न होने के बाद मतगणना में निवर्तमान पैक्स अध्यक्ष नरेंद्र कुमार ने अपने प्रतिद्वंदी नीतीश कुमार को 140 वोटों से पराजित कर लगातार चौथी बार भरौंधा पैक्स के अध्यक्ष पद पर कब्जा जमाया। नरेंद्र कुमार को कुल 947 वोट प्राप्त हुए, जबकि उनके निकटतम प्रतिद्वंदी नीतीश कुमार को 807 वोट मिले। मतगणना के दौरान 109 वोट रद्द पाए गए। नरेंद्र कुमार पिछले तीन कार्यकाल से लगातार पैक्स अध्यक्ष के पद पर बने हुए हैं और इस बार भी मतदाताओं ने उन पर भरोसा जताते हुए उन्हें पुनः अध्यक्ष चुना है। मतगणना उपरांत निर्वाची पदाधिकारी सह प्रखंड विकास पदाधिकारी प्रियांशु बसु ने विजयी प्रत्याशी को निर्वाचन प्रमाण पत्र प्रदान किया। सुबह 7:00 बजे से शुरु हुआ था मतदान, 1864 मतदाताओं ने किया मतदान भरौंधा पैक्स में शुक्रवार को कुल 5 मतदान केंद्रों पर मतदान कराया गया। मतदान के लिए मध्य विद्यालय भरौंधा में 4 तथा सामुदायिक भवन भरौंधा में 1 बूथ बनाया गया था। सभी मतदान केंद्रों पर सुबह 7 बजे से मतदान प्रारंभ हुआ और निर्धारित समय 4:30 बजे तक शांतिपूर्ण ढंग से संपन्न कराया गया। मतदान को लेकर प्रशासनिक व्यवस्था चाक-चौबंद रही। प्रत्येक बूथ पर पर्याप्त संख्या में पुलिस बल की तैनाती की गई थी, ताकि निष्पक्ष और शांतिपूर्ण मतदान सुनिश्चित किया जा सके। चुनाव कार्यालय से प्राप्त जानकारी के अनुसार भरौंधा पैक्स के मतदाता सूची में कुल 2984 मतदाताओं के नाम दर्ज थे, जिनमें से 1864 मतदाताओं ने अपने मताधिकार का प्रयोग किया। इस प्रकार कुल 62.46 प्रतिशत मतदान दर्ज किया गया। मतदान करने वालों में 628 महिला मतदाता और 1236 पुरुष मतदाता शामिल रहे। मतदान समाप्त होने के तुरंत बाद प्रखंड मुख्यालय अंबा में ही मतगणना की प्रक्रिया शुरू कर दी गई थी।
1 बजे तक मतदान की रफ्तार तेज रही मतदान की गति की बात करें तो सुबह के समय मतदाताओं में खासा उत्साह देखा गया। चुनाव कार्यालय के अनुसार सुबह 7 बजे से 9 बजे तक 16.15 प्रतिशत, 11 बजे तक 39.27 प्रतिशत तथा दोपहर 1 बजे तक 56.27 प्रतिशत मतदान हो चुका था। इससे स्पष्ट है कि प्रारंभ से दोपहर 1 बजे तक मतदान की रफ्तार तेज रही। हालांकि इसके बाद मतदान की गति में गिरावट दर्ज की गई। दोपहर 3 बजे तक मतदान प्रतिशत 61.86 रहा, जबकि अंतिम समय 4:30 बजे तक कुल मतदान 62.46 प्रतिशत पर ही पहुंच सका। बूथवार मतदान प्रतिशत की बात करें तो सामुदायिक भवन भरौंधा बूथ पर सबसे अधिक 68.66 प्रतिशत मतदान दर्ज किया गया। वहीं पूर्वी भाग-1 में 64.6 प्रतिशत, पश्चिमी भाग-2 में 63.5 प्रतिशत, पश्चिमी भाग-1 में 59.6 प्रतिशत तथा पूर्वी भाग-2 में सबसे कम मात्र 57 प्रतिशत मतदान हुआ।
सुही और बलिया पैक्स में मतदान स्थगित उल्लेखनीय है कि भरौंधा के अलावा सुही और बलिया पैक्स में भी चुनाव प्रस्तावित था, जिसके लिए नामांकन प्रक्रिया और चुनाव चिह्न आवंटन का कार्य पूरा कर लिया गया था। हालांकि बिहार राज्य निर्वाचन प्राधिकार की ओर से मतदाता सूची को लेकर उत्पन्न विवाद के कारण सुही और बलिया पैक्स में मतदान पर रोक लगा दी गई। फिलहाल भरौंधा पैक्स चुनाव का सफल आयोजन प्रशासन के लिए एक राहत भरी उपलब्धि मानी जा रही है।  

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *