सिटी रिपोर्टर | गोपालगंज डुमरियाघाट में बुधवार को आयोजित होने वाले नारायणी महोत्सव को लेकर जिला प्रशासन ने सभी तैयारियां पूरी कर ली है। महोत्सव का शुभारंभ सुबह 11 बजे किया जाएगा। कार्यक्रम के आयोजन को लेकर डीएम पवन कुमार सिंह और एसपी विनय तिवारी ने कार्यक्रम स्थल का निरीक्षण कर व्यवस्थाओं का जायजा लिया। इस दौरान एसडीएम अनिल कुमार, एसडीपीओ राजेश कुमार सहित अन्य वरीय अधिकारी मौजूद रहे। अधिकारियों ने बीडीओ नंदकिशोर साह, सीओ गौतम कुमार सिंह, राजस्व अधिकारी धीरज कुमार के अलावा सिधवलिया प्रखंड के बीडीओ, सीओ, सीडीपीओ, एमओ और बीपीआरओ सहित संबंधित अधिकारियों को आवश्यक दिशा-निर्देश दिए। कार्यक्रम स्थल पर मुख्य मंच के सामने विशाल पंडाल का निर्माण कराया गया है, जहां दर्शक बैठकर सांस्कृतिक कार्यक्रमों का आनंद लेंगे। विशिष्ट अतिथियों के लिए मंच के ठीक सामने अलग से बैठने की व्यवस्था की गई है। वहीं, कार्यक्रम प्रस्तुत करने वाले कलाकारों के लिए एक अलग पंडाल बनाया गया है, जहां वे पूरी तैयारी के बाद मंच पर अपनी प्रस्तुति देंगे। सुरक्षा, यातायात और भीड़ प्रबंधन को लेकर भी प्रशासन पूरी तरह मुस्तैद है। ये अतिथि रहेंगे मौजूद इस अवसर पर बिहार सरकार के कला एवं संस्कृति मंत्री अरुण शंकर प्रसाद, आपदा प्रबंधन मंत्री नारायण प्रसाद, शिक्षा मंत्री सुनील कुमार सहित सांसद, विधायक, एमएलसी और अन्य जनप्रतिनिधि मौजूद रहेंगे। महोत्सव से पहले डुमरियाघाट स्थित निरीक्षण भवन में समरसता भोज का आयोजन किया जाएगा। स्थानीय विधायक मिथिलेश तिवारी ने बताया कि सुबह नौ बजे से 11 बजे तक मकर संक्रांति मिलन समारोह सह समरसता भोज रखा गया है। इसमें समाजसेवियों, जनप्रतिनिधियों, एनडीए गठबंधन के नेताओं सहित विभिन्न वर्गों के लोगों को आमंत्रित किया गया है। सिटी रिपोर्टर | गोपालगंज डुमरियाघाट में बुधवार को आयोजित होने वाले नारायणी महोत्सव को लेकर जिला प्रशासन ने सभी तैयारियां पूरी कर ली है। महोत्सव का शुभारंभ सुबह 11 बजे किया जाएगा। कार्यक्रम के आयोजन को लेकर डीएम पवन कुमार सिंह और एसपी विनय तिवारी ने कार्यक्रम स्थल का निरीक्षण कर व्यवस्थाओं का जायजा लिया। इस दौरान एसडीएम अनिल कुमार, एसडीपीओ राजेश कुमार सहित अन्य वरीय अधिकारी मौजूद रहे। अधिकारियों ने बीडीओ नंदकिशोर साह, सीओ गौतम कुमार सिंह, राजस्व अधिकारी धीरज कुमार के अलावा सिधवलिया प्रखंड के बीडीओ, सीओ, सीडीपीओ, एमओ और बीपीआरओ सहित संबंधित अधिकारियों को आवश्यक दिशा-निर्देश दिए। कार्यक्रम स्थल पर मुख्य मंच के सामने विशाल पंडाल का निर्माण कराया गया है, जहां दर्शक बैठकर सांस्कृतिक कार्यक्रमों का आनंद लेंगे। विशिष्ट अतिथियों के लिए मंच के ठीक सामने अलग से बैठने की व्यवस्था की गई है। वहीं, कार्यक्रम प्रस्तुत करने वाले कलाकारों के लिए एक अलग पंडाल बनाया गया है, जहां वे पूरी तैयारी के बाद मंच पर अपनी प्रस्तुति देंगे। सुरक्षा, यातायात और भीड़ प्रबंधन को लेकर भी प्रशासन पूरी तरह मुस्तैद है। ये अतिथि रहेंगे मौजूद इस अवसर पर बिहार सरकार के कला एवं संस्कृति मंत्री अरुण शंकर प्रसाद, आपदा प्रबंधन मंत्री नारायण प्रसाद, शिक्षा मंत्री सुनील कुमार सहित सांसद, विधायक, एमएलसी और अन्य जनप्रतिनिधि मौजूद रहेंगे। महोत्सव से पहले डुमरियाघाट स्थित निरीक्षण भवन में समरसता भोज का आयोजन किया जाएगा। स्थानीय विधायक मिथिलेश तिवारी ने बताया कि सुबह नौ बजे से 11 बजे तक मकर संक्रांति मिलन समारोह सह समरसता भोज रखा गया है। इसमें समाजसेवियों, जनप्रतिनिधियों, एनडीए गठबंधन के नेताओं सहित विभिन्न वर्गों के लोगों को आमंत्रित किया गया है।


