जमुई के लक्ष्मीपुर बाजार में सोमवार रात एक तेज रफ्तार पिकअप वाहन की टक्कर से ‘नंदी’ नामक एक सांड की मौत हो गई। यह सांड कई सालों से बाजार में रह रहा था। हादसे के बाद चालक वाहन समेत मौके से फरार हो गया, जिससे स्थानीय लोगों में आक्रोश है। स्थानीय ग्रामीणों के अनुसार, ‘नंदी’ बाजार के लोगों के लिए अपनापन और श्रद्धा का प्रतीक था। उसे रोजाना खाना-पानी दिया जाता था और वह कभी किसी को नुकसान नहीं पहुंचाता था। उसकी अचानक मौत से बाजार में शोक का माहौल है। युवाओं ने फूल-मालाओं से दी विदाई घटना के बाद, स्थानीय युवाओं ने संवेदनशीलता दिखाते हुए ‘नंदी’ के शव को सड़क से हटाया। इसके बाद जेसीबी की मदद से उसे बहियार ले जाया गया, जहां गड्ढा खोदकर हिंदू रीति-रिवाज से उसका अंतिम संस्कार किया गया। युवाओं ने फूल-मालाओं और लाल कपड़े से सजाकर उसे विदाई दी। इस दौरान “हर-हर महादेव” के जयघोष भी सुनाई दिए। अंतिम संस्कार में युवा समाजसेवी विक्रम संजू सिंह, विशाल, गौतम, अजित, मनोज, सिंटू और सूरज सहित कई युवा मौजूद रहे। स्थानीय युवाओं ने लक्ष्मीपुर पुलिस से फरार पिकअप वाहन को जल्द पकड़कर सख्त कानूनी कार्रवाई करने की मांग की है, ताकि भविष्य में ऐसी घटनाओं को रोका जा सके। जमुई के लक्ष्मीपुर बाजार में सोमवार रात एक तेज रफ्तार पिकअप वाहन की टक्कर से ‘नंदी’ नामक एक सांड की मौत हो गई। यह सांड कई सालों से बाजार में रह रहा था। हादसे के बाद चालक वाहन समेत मौके से फरार हो गया, जिससे स्थानीय लोगों में आक्रोश है। स्थानीय ग्रामीणों के अनुसार, ‘नंदी’ बाजार के लोगों के लिए अपनापन और श्रद्धा का प्रतीक था। उसे रोजाना खाना-पानी दिया जाता था और वह कभी किसी को नुकसान नहीं पहुंचाता था। उसकी अचानक मौत से बाजार में शोक का माहौल है। युवाओं ने फूल-मालाओं से दी विदाई घटना के बाद, स्थानीय युवाओं ने संवेदनशीलता दिखाते हुए ‘नंदी’ के शव को सड़क से हटाया। इसके बाद जेसीबी की मदद से उसे बहियार ले जाया गया, जहां गड्ढा खोदकर हिंदू रीति-रिवाज से उसका अंतिम संस्कार किया गया। युवाओं ने फूल-मालाओं और लाल कपड़े से सजाकर उसे विदाई दी। इस दौरान “हर-हर महादेव” के जयघोष भी सुनाई दिए। अंतिम संस्कार में युवा समाजसेवी विक्रम संजू सिंह, विशाल, गौतम, अजित, मनोज, सिंटू और सूरज सहित कई युवा मौजूद रहे। स्थानीय युवाओं ने लक्ष्मीपुर पुलिस से फरार पिकअप वाहन को जल्द पकड़कर सख्त कानूनी कार्रवाई करने की मांग की है, ताकि भविष्य में ऐसी घटनाओं को रोका जा सके।


