दिल्ली से मेरठ की दूरी घटाएगी नमोभारत ट्रेन:बेगमपुल से सरायकाले खां तक रैपिड ट्रेन का ट्रायल रन आज

दिल्ली से मेरठ की दूरी घटाएगी नमोभारत ट्रेन:बेगमपुल से सरायकाले खां तक रैपिड ट्रेन का ट्रायल रन आज

दिल्ली से मेरठ की दूरी अब और कम होगी। दिल्ली सराय काले खां से मेरठ के बेगमपुल तक रैपिड रेल का संचालन अब 22 फरवरी से शुरू हो रहा है। फिलहाल न्यू अशोक नगर से मेरठ साउथ स्टेशन तक रैपिड ट्रेन संचालित है। लेकिन 22 फरवरी को इसके दूसरे हिस्से का संचालन भी शुरू हो जाएगा। दूसरे चरण में ये ट्रेन बेगमपुल से सीधे सराय काले खां दिल्ली तक चालू हो जाएगी। इसका ट्रायल शुक्रवार 20 फरवरी को होने जा रहा है।
22 फरवरी को पीएम मोदी करेंगे शुभारंभ
रैपिड ट्रेन दिल्ली में न्यू अशोक नगर तक ही जा रही थी, शुक्रवार से इसका सराय काले खां तक ट्रायल शुरू हो जाएगा। वहीं 22 फरवरी को पीएम नरेंद्र मोदी इसे जनता को सौंप देंगे। इसके अलावा वे मेरठ साउथ से मोदीपुरम में तक भी कॉरिडोर का उद्घाटन कर देंगे। उद्घाटन के साथ ही आम लोग के लिए कॉरिडोर खोल दिया जाएगा, जिससे सराय काले खां मेगा ट्रांसपोर्ट हब से यात्री अपनी मंजिल के लिए आसानी से दूसरा वाहन पकड़ सकेंगे। मेरठ साउथ नमो स्टेशन से आगे बेगमपुल स्टेशन तक जाना भी संभव होगा।
55 किमी लंबा हिस्सा पहले ही चालू
दरअसल, दिल्ली-मेरठ नमो कारीडोर का न्यू अशोक नगर से मेरठ साउथ नमो स्टेशन का करीब 55 किमी लंबा हिस्सा चालू है। शेष सेक्शन इससे जुड़ने वाले हैं। इसमें दिल्ली की तरफ सराय काले खां से न्यू अशोक नगर का करीब पांच किलोमीटर लंबा हिस्सा अब तैयार हुआ है। मेरठ साउथ से मोदिपुरम का 21 किमी का स्ट्रेच भी पूरा है। दोनों हिस्सों को आवाजाही के लिए शुरू किया जाना है। अधिकारियों का कहना है कि शुक्रवार को पहली बार नमो रेल सराय काले खां से बेगमपुल तक चलेगी। इसमें वरिष्ठ अधिकारियों के साथ मीडियाकर्मी भी शामिल होंगे।
मेरठ मेट्रो भी होगी शुरू
अधिकारियों का कहना है कि मेरठ मेट्रो का काम भी पूरा हो गया है। 23 किमी लंबी इस मेट्रो में 13 स्टेशन हैं। इस कॉरिडोर का भी 22 फरवरी को उद्घाटन होगा। इससे मेरठ के भीतर और मेरठ से नमो रेल तक पहुंचने का रास्ता आसान हो जाएगा। यात्रियों को निजी वाहनों से नमो स्टेशन तक जाने की जरूरत नहीं रहेगी।

​ 

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *