हरमू, अशोकनगर के मतदाता घरों में सोए रहे, नामकुम ने 50% का बनाया रिकॉर्ड

हरमू, अशोकनगर के मतदाता घरों में सोए रहे, नामकुम ने 50% का बनाया रिकॉर्ड

रांची नगर निगम के चुनाव में एक बार फिर कोर शहर के मतदाताओं ने निराश किया। प्रशासन के जागरूकता अभियान और प्रत्याशियों के धुआंधार प्रचार के बावजूद शहर के बीच के इलाकों में मतदान प्रतिशत बेहद कम रहा। अपर बाजार, महावीर चौक, अशोक नगर, अशोक विहार, हरमू हाउसिंग कॉलोनी और कडरू जैसे क्षेत्रों में मतदान के दिन बड़ी संख्या में मतदाता घरों से बाहर नहीं निकले। 53 वार्डों वाले नगर निगम में सबसे कम मतदान वार्ड नंबर 43 में हुआ। यहां 19,597 मतदाताओं में से सिर्फ 6,205 ने वोट डाला, यानी मात्र 31.66%। दूसरे स्थान पर वार्ड 9 रहा, जहां 23,000 मतदाताओं में से 7,844 ने मतदान किया (34.10%)।
इसके बाद वार्ड 26 (35.26%), वार्ड 41 (36.04%) और वार्ड 20 (36.31%) का स्थान रहा। कम साक्षरता वाले इलाकों ने दिखाई जागरूकता इसके उलट सामलौंग, डोरंडा, डीबडीह, पुंदाग और हटिया जैसे क्षेत्रों में मतदाताओं ने उत्साह दिखाया। सबसे अधिक मतदान वार्ड 12 में 53.24% दर्ज किया गया। यहां 12,760 मतदाताओं में से 6,793 ने वोट डाला।
दूसरे स्थान पर वार्ड 48 (53.11%), तीसरे पर वार्ड 38 (51.09%), चौथे पर वार्ड 53 (50.85%) और पांचवें पर वार्ड 45 (50.27%) रहा। कुल मतदान 43.39% पर सिमटा नगर निगम के 53 वार्डों में कुल 10,27,723 मतदाता थे। इनमें से 4,45,922 ने मतदान किया, यानी कुल मतदान प्रतिशत 43.39% रहा। यह आंकड़ा दर्शाता है कि राजधानी के शहरी और अपेक्षाकृत जागरूक माने जाने वाले इलाकों में लोकतांत्रिक भागीदारी कमजोर रही, जबकि बाहरी और श्रमिक बहुल क्षेत्रों में मतदान का उत्साह ज्यादा दिखा। टॉप 5 और बॉटम 5 वार्ड (मतदान प्रतिशत) 🔻 सबसे कम मतदान वाले वार्ड वार्ड 43 – 31.66% वार्ड 9 – 34.10% वार्ड 26 – 35.26% वार्ड 41 – 36.04% वार्ड 20 – 36.31% 🔺 सबसे अधिक मतदान वाले वार्ड वार्ड 12 – 53.24% वार्ड 48 – 53.11% वार्ड 38 – 51.09% वार्ड 53 – 50.85% वार्ड 45 – 50.27%

​ 

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *