स्वच्छता के ब्रांड एम्बेसडर पर ही 36 हजार बकाया! बकायदारों में सरकारी दफ्तरों के नाम

स्वच्छता के ब्रांड एम्बेसडर पर ही 36 हजार बकाया! बकायदारों में सरकारी दफ्तरों के नाम

MP News: सागर नगर निगम द्वारा जारी की गई कचरा कलेक्शन राशि की वसूली सूची में नगर निगम के स्वच्छता के ब्रांड एम्बेसडर डॉ. मनीष जैन (Brand Ambassador Dr. Manish Jain) का भी नाम शामिल है। बुंदेलखंड मेडिकल कॉलेज के सामने अपनी निजी अस्पताल चलाने वाले डॉ. मनीष जैन पर 36 हजार रुपए का कचरा कलेक्शन शुल्क बकाया है, जबकि वह शहर के उन 6 लोगों में शामिल है, जिन्हें नगर निगम ने स्वच्छ सर्वेक्षण के लिए निगम का ब्रांड एम्बेसडर बनाया है।

देखा जाए तो शहर में करीब 20 करोड़ रुपए कचरा कलेक्शन की राशि बकाया है। मार्च क्लोचिंग के लिए नगर निगम ने हाल ही 4295 नोटिस जारी किए गए है। में शहर के सभी मैरिज गार्ड, अस्पताल, शासकीय संस्थान, दुकानदारों व आम लोगों को निर्देश दिए गए है कि वह जल्द से जल्द यह राशि जमा करें, अन्यथा की स्थिति में नगर निगम कठोर कार्रवाई करेगा।

वसूली नहीं हुई तो हो गया ₹22 करोड़ का बिल

शहर से निकलने वाले कचरा का उठाने और मसवासी प्लांट पर उसको ट्रीटमेंट करने के लिए नगर निगम ने रैमकी कंपनी को कार्य सौपा है। प्रति मीट्रिक टन कचरा पर निगम कंपनी को करीब 3 हजार रुपए देता है। लंबे समय से कचरा कलेक्शन शुल्क की वसूली न होने से नगर निगम भी कंपनी को भुगतान नहीं कर पा रहा है। ऐसे में करीब 22 करोड़ रुपए के बिल पेंडिंग पड़े हैं।

20 में से 6 करोड़ व्यावसायिक संस्थानों का है बकाया

शहर में डोर-टू-डोर कचरा कलेक्शन वर्ष 2016 से शुरू हुआ था। तभी से उपभोक्ताओं के बिल जारी ही रहे हैं। जिन उपभोक्ताओं ने पूर्व में यह राशि जमा कर दी है उनके बिल सुधारकर भेजे गए है। वही शहर में अधिकांश लोगों ने कचरा कलेक्शन की राशि नहीं दी है। 20 करोड़ रुपए के बकाया कर में से 6 करोड़ रुपए व्यवसायिक संस्थानों के है, जिसमें अस्पताल, मेडिकल, होटल, दुकान, कार्यालय, मैरिज गार्डन आदि शामिल है।

नोटिस जारी किए हैं

कर वसूली के लिए अभियान चलाया जा रहा है। कचरा कलेक्शन की राशि वसूली करने नोटिस जारी कर दिए गए हैं। बकायादारों को निर्देश दिए गए हैं कि वह उक्त राशि निगम कार्यालय में जमा करें, अन्यथा निगम ठोस कार्रवाई करेगा।- राजकुमार खत्री, निगमायुक्त।

यह है बड़े बकायेदार

2260000- रेलवे स्टेशन
1130000- थोक सब्जी मंडी
412000- भाग्योदय अस्पताल
339000- जिला अस्पताल
339000- देवेंद्र सैनी
339000- शिव सागर अस्पताल
339000- चैतन्य अस्पताल
315000- ओपी नर्सिंग होम
315000- लाइफ केयर जनरल हॉस्पिटल
252000- डॉ. मोनिका जैन
226000- अखिलेश केशरवानी महावीर वाटिका
226000- माधुरी जैन
226000- नवीन केशरवानी मैरिज गार्डन
226000- बड़कुल मोटर्स
226000- शशांक ऑटोमोबाइल
226000- नितारा ऑटोमोबाइल (MP News)

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *