‘पैसे कमाने के लिए उछाले जाते हैं नाम’, ‘धुरंधर 2’ में आतिफ अहमद के किरदार पर भड़के सपा सांसद

‘पैसे कमाने के लिए उछाले जाते हैं नाम’, ‘धुरंधर 2’ में आतिफ अहमद के किरदार पर भड़के सपा सांसद

Afzal Ansari Slams Dhurandhar 2: आदित्य धर की फिल्म ‘धुरंधर: द रिवेंज’ 19 मार्च को सिनेमाघरों में रिलीज होने के बाद से ही चर्चा में है। जहां एक ओर रणवीर सिंह अभिनीत इस फिल्म ने भले ही बॉक्स ऑफिस के कई रिकॉर्ड तोड़ दिए हैं और ताबड़तोड़ कमाई कर रही है। वहीं, दूसरी ओर में दिखाई गई असल आतंकी घटनाओं और किरदारों ने दर्शकों के बीच विवाद भी खड़ा कर दिया है।

‘धुरंधर 2’ के किरदारों में एक किरदार दिखाया गया है, ‘अतीफ अहमद’। रिपोर्ट्स के मुताबिक, फिल्म में अतीफ अहमद का किरदार उत्तर प्रदेश के कुख्यात बाहुबली ‘अतीक अहमद’ से मेल खाता है, जिसकी शक्ल-सूरत माफिया अतीक अहमद से काफी मिलती-जुलती है। ‘धुरंधर 2’ के रिलीज होने के बाद से उत्तरप्रदेश का ये गैंगस्टर एक बार फिर से चर्चा में आ गया है।

सांसद अफजल अंसारी ने ‘धुरंधर 2’ के मेकर्स पर लगाया आरोप (Afzal Ansari Slams Dhurandhar 2)

अब इस विवाद में एक और नाम जुड़ गया है और बढ़ते विवाद के बीच, समाजवादी पार्टी के सांसद अफजल अंसारी ने ‘धुरंधर 2’ के मेकर्स पर बॉक्स ऑफिस पर पैसा कमाने के लिए एक वास्तविक व्यक्ति की जिंदगी और उसके नाम का फायदा उठाने का आरोप लगाया है।

फिल्म इंडस्ट्री अपनी मनगढ़ंत कहानियां गढ़ती है (Film Industry Comes with Stories)

ANI से बात करते हुए अफजल ने कहा, “मैंने वो फिल्म नहीं देखी है। फिल्म इंडस्ट्री अपनी मनगढ़ंत कहानियां गढ़ती है। स्क्रिप्ट सच्ची घटनाओं पर आधारित नहीं होती। वो डिस्क्लेमर जारी करते हैं। उन्हें सिर्फ इस बात की चिंता रहती है कि उनकी फिल्म कितनी सफल होगी। जब उन्हें फायदा उठाना होता है, फिल्म के टिकट बेचने होते हैं और सरकार से राहत पानी होती है, तो वे किसी का भी नाम उछाल सकते हैं। उन्होंने अतीक अहमद से प्रेरित किरदार को इस तरह पेश किया जैसे उसे ISI एजेंट घोषित कर दिया हो। अतीक अहमद अब इस दुनिया में नहीं है। लेकिन जो लोग जिन्दा हैं, उन्होंने यहां एक झूठी ‘बैकुंठ’ रची और दाऊद इब्राहिम के साथ मिलकर अपराध को अंजाम दिया, उन पर कोई फिल्म नहीं बन रही है। इसलिए जनता यह सब समझ सकती है…”

आतिफ अहमद का किरदार बना चर्चा का विषय

Afit Ahmed Slams Dhurandhar 2
फिल्म में अतीफ अहमद का किरदार। (फोटो सोर्स: Patrika)

फिल्म की रिलीज के बाद से ही, कुछ लोगों का मानना ​​है कि आतिफ अहमद का किरदार उत्तर प्रदेश के नेता और गैंगस्टर अतीक अहमद पर आधारित है, जिनकी 2023 में गोली मारकर हत्या कर दी गई थी। फिल्म में आतिफ को पाकिस्तान की आईएसआई और बड़े साहब (अंडरवर्ल्ड डॉन दाऊद इब्राहिम) के साथ काम करते हुए दिखाया गया है।

किसने निभाया ‘धुरंधर 2’ अतीफ अहमद का किरदार (Dhurandhar 2 Atif Ahmed)

Salim Siddiqui in Dhurandhar 2 as Atif Ahmed
अतीफ अहमद के किरदार में सलीम सिद्दीकी। (फोटो सोर्स: Patrika)

‘धुरंधर द रिवेंज’ के अहम किरदार अतीफ अहमद को पर्दे पर एक्टर सलीम सिद्दीकी ने जीवंत कर दिखाया है। सिर्फ एक्टिंग ही नहीं उनके लुक, बात करने का तरीका, पहनावा, चाल-ढाल और बोली को देखने के बाद असली अतीक और सिनेमा के अतीफ में फर्क कर पाना आसान नहीं है। सलीम सिद्दीकी दिल्ली बेस्ड थिएटर आर्टिस्ट रहे हैं और काफी लम्बे समय से सिनेमा में एक्टिव हैं। सलीम सिद्दकी, विक्रांत मैसी की ’12वीं फेल’, ‘इंडिया लॉकडाउन’ और ‘रक्षा बंधन’ जैसी कई बेहतरीन फिल्मों में अपने अभिनय का लोहा मनवा चुके हैं। माना जा रहा है कि ‘धुरंधर द रिवेंज’ में अपनी एक्टिंग से सलीम नहीं लोगों का ध्यान खींचा है और लोग सोशल मीडिया पर जानकर उनकी तारीफ़ कर रहे हैं।

‘धुरंधर 2’ की कहानी (Story of Dhurandhar 2)

‘धुरंधर 2’ में कई काल्पनिक कहानीयोन के साथ-साथ वास्तविक घटनाओं को भी दिखाया गया है, जिनमें 1999 कांधार हाईजैक, 26/11 मुंबई धमाके, 2016 की नोटबंदी जैसी घटनाएं शामिल हैं। जियो स्टूडियोज और बी62 स्टूडियोज द्वारा निर्मित ‘धुरंधर: द रिवेंज’ में 2025 में आई धुरंधर का सीक्वल है। इस फ्रेंचाइज में आर माधवन, अर्जुन रामपाल, संजय दत्त, गौरव गेरा, सारा अर्जुन, रणवीर सिंह, दानिश पंडोर, सलीम सिद्दीकी, और राकेश बेदी जैसे कलाकारों ने अहम भूमिका निभाई है।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *