एमपी में दोस्त के कमरे में MBA छात्रा का निर्वस्त्र शव मिला, 3 दिन पहले वायरल हुआ था आपत्तिजनक वीडियो

एमपी में दोस्त के कमरे में MBA छात्रा का निर्वस्त्र शव मिला, 3 दिन पहले वायरल हुआ था आपत्तिजनक वीडियो

MP News: मध्यप्रदेश के इंदौर से एक बड़ी खबर सामने आ रही है यहां एक MBA छात्रा का निर्वस्त्र हालत में क्लासमेट के कमरे में शव मिला है। छात्रा तीन दिन से लापता थी और जिस कमरे से उसका शव मिला है उसमें बाहर से ताला लगा हुआ था। कमरे से बदबू आने पर आस पड़ोस के लोगों ने पुलिस को सूचना दी जिसके बाद पुलिस मौके पर पहुंची और कमरे का दरवाजा तोड़ा तो छात्रा का निर्वस्त्र शव बरामद हुआ। जिस युवक ने कमरा किराए पर ले रखा था वो फरार है जिसकी तलाश की जा रही है।

तीन दिन पहले पोस्ट हुआ था आपत्तिजनक वीडियो

इंदौर शहर के द्वारकापुरी थाना क्षेत्र की है जहां मंदसौर का रहने वाला पीयूष धनोतिया एक कमरे में किराए से रहता है। इसी कमरे से शुक्रवार को 25 वर्षीय एमबीए छात्रा का निर्वस्त्र शव मिला है। छात्रा और पीयूष एक ही कॉलेज में पढ़ते थे। बताया गया है कि जिस छात्रा का शव मिला है उसका तीन दिन पहले 10 फरवरी को कॉलेज के आधिकारिक व्हाट्सएप ग्रुप पर एक युवक के साथ अश्लील वीडियो पोस्ट हुआ था। वीडियो में युवक के चेहरे पर इमोजी लगी हुई थी जबकि छात्रा का चेहरा साफ दिख रहा था। कॉलेज प्रबंधन ने 11 फरवरी को आपत्तिजनक वीडियो को ग्रुप से हटाकर छात्रा के पिता को बुलाकर पूरी घटना के बारे में बताया था।

10 फरवरी से ही लापता थी छात्रा

पुलिस के मुताबिक छात्रा 10 फरवरी से ही लापता थी। उस दिन वो आधार कार्ड सुधरवाने की बात कहकर घर से निकली थी और पिता ने ही उसे कलेक्ट्रेट के पास छोड़ा था। इसके बाद छात्रा ने अपनी बहन को फोन कर बताया था कि वो पीयूष के साथ बर्थ-डे पार्टी में जा रही है और रात 11 बजे तक घर लौट आएगी। इसके बाद छात्रा घर नहीं लौटी और उसका मोबाइल भी बंद हो गया। 11 फरवरी को कॉलेज प्रबंधन ने बुलाया और आपत्तिजनक वीडियो के बारे में बताया। इसके बाद से परिजन छात्रा की तलाश में जुटे थे उन्होंने पुलिस में शिकायत भी दर्ज कराई थी। परिजन का आरोप है कि पुलिस ने मामले को गंभीरता से नहीं लिया और टालमटोल करती रही।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *