पेट्रोलियम कंपनी नायरा ने वीरवार को पंजाब में अचानक पेट्रोल-डीजल की कीमतों में बढ़ोत्तरी कर दी। पेट्रोल की कीमत में 5 रुपए और डीजल की कीमत में 2 रुपए की बढ़ोत्तरी की है। हालांकि सरकारी कंपनियों के दाम अब भी स्थिर हैं। नायरा ने पंजाब भर में नए रेट सुबह से ही लागू कर दिए। जैसे ही नायरा कंपनी ने पेट्रोल और डीजल की कीमतें बढ़ाई वैसे में हड़कंप मच गया। लोग नायरा के अलावा अन्य पंपों पर भी तेल के दाम पूछते नजर आए। लुधियाना में नायरा के पंप पर पहले पेट्रोल की कीमत 98.31 रुपए था जो कि पांच रुपए बढ़कर 103.31 रुपए हो गया। इसी तरह डीजल का रेट पहले 88.96 रुपये था जो कि बढ़कर 90.96 रुपए हो गया।


