Nagaur road accident: नागौर शहर से करीब 12 किमी दूर नागौर-लाडनूं रोड पर हरिमा टोल से पहले पेट्रोल पंप के पास शनिवार रात राजस्थान लोक परिवहन की बस और एक मिनी ट्रक के बीच आमने-सामने भिड़ंत हो गई। हादसे में ट्रक चालक सहित बस में सवार कई यात्री घायल हो गए।
बता दें कि इनमें से 14 लोगों को नागौर के जेएलएन अस्पताल लाया गया, जबकि 12 चोटिल यात्रियों को डेह गांव के अस्पताल ले जाया गया। जेएलएन अस्पताल में लाए गए दो घायलों की हालत गंभीर होने पर जोधपुर रेफर किया गया।

जोधपुर से सुजानगढ़ जा रही थी बस
बस यात्रियों के अनुसार, हादसा बस के ओवरटेक करते समय हुआ। जोधपुर से सुजानगढ़ की तरफ जा रही बस सामने से आ रहे मिनी ट्रक से टकरा गई। टक्कर इतनी जोरदार थी कि बस और ट्रक दोनों के आगे के हिस्से क्षतिग्रस्त हो गए। ट्रक चालक के दोनों पैर टूट गए। हादसे की सूचना मिलने पर टोल एंबुलेंस से गंभीर घायलों को नागौर के जेएलएन अस्पताल लाया गया।
यात्रियों के अलावा ट्रक चालक भी गंभीर घायल
- बुरड़ी निवासी बाबूलाल (44) पुत्र पूर्णाराम मेघवाल
- नत्थूराम मेघवाल (27)
- आदूराम (40) पुत्र हेमराम मेघवाल
- मुकेश मेघवाल (27)
- महिपाल (20) पुत्र बाबूलाल मेघवाल
- कमेडिया निवासी प्रेम पत्नी पूर्णमल
- पूर्णमल पुत्र मेघाराम
- डेह निवासी सोनू पुत्र बजरंगलाल सेन
- सुजानगढ़ निवासी सुरेंद्र और रविंद्र पुत्र मोहनलाल स्वामी
- गुगरियाली निवासी कमल किशोर पुत्र रामधन ब्राह्मण
- जरडिया निवासी प्रीति (29) पत्नी ओमप्रकाश जाट
- भरतपुर के अकाता निवासी ट्रक चालक आजाद (24) पुत्र अमर खान

बताते चलें कि गंभीर रूप से घायल प्रीति और आजाद को प्राथमिक उपचार के बाद जोधपुर रेफर किया गया। हादसे की सूचना पर पुलिस मौके पर पहुंची और क्षतिग्रस्त वाहनों को हटवाकर यातायात सुचारू कराया।


