Nagaur patrika news…बांग्लादेश की घटना के विरोध में प्रदर्शन, आत्मरक्षा का आह्वान

नागौर. बांग्लादेश में हिंदुओं की हत्या की घटनाओं के विरोध में मंगलवार को विश्व हिंदू परिषद एवं बजरंग दल की ओर से शहर में विरोध प्रदर्शन किया गया। इसके पश्चात पुतला दहन किया गया। इसके पूर्व विहिप एवं बजरंग दल के कार्यकर्ता सहित सर्वसमाज के लोग नेहरू उद्यान में एकत्रित हुए। इस दौरान यहां हुई सभा को संबोधित करते हुए महंत लक्ष्मीनारायण दास महाराज ने कहा कि जहां सत्य होता है, वहां असत्य और जहां न्याय होता है, वहां अन्याय भी हर युग में होता आया है। उन्होंने आह्वान किया कि हिंदू समाज स्वाभिमान के साथ असत्य और अन्याय का विरोध करता रहे। उन्होंने कहा कि राष्ट्र का उत्थान और धर्म की रक्षा हिंदुओं का परम कर्तव्य है, साथ ही आत्मरक्षा भी न्याय का ही एक रूप है। उन्होंने समाज से ताति-पांति, पंथ-मत में न बंटते हुए एकजुट रहने का आह्वान किया। सभा के बाद नेहरू पार्क से जुलूस के रूप में कार्यकर्ता श्रीराम चौराहा पहुंचे, जहां जिहादी आतंकवाद का पुतला जलाकर विरोध प्रदर्शन किया गया। इस दौरान प्रदर्शन में विहिप के जिलाध्यक्ष रामेश्वर सारस्वत, रामप्रताप सांखला, पुरुषोत्तम राजवंशी, हरिराम धारणिया, रामसिंह राठौड़, गेनाराम गुरु, रामनिवास झाड़वाल, नितेश दवे, साहित्यकार मानक गौड़, पार्षद शिवकुमार राव, नंदकुमार शर्मा, बजरंगलाल रतावा, मनोहरलाल, भोजाराम चौधरी, श्यामसुंदर माथुर, जंवरीलाल भट्ट, प्रवीण बांठिया, अनिल खदाव, शिवशंकर व्यास, राहुल भाटी, देवेंद्र टाक, दिलीप पीति, जयप्रकाश टाक, रामदेव छाबा, कमल सोनी, अंजू मारू, मीनाक्षी शर्मा, प्रियंका पाठक, संगीता आचार्य, मोना व्यास, सीमा मिश्रा एवं सूरजमल भाटी आदि मौजूद थे।
जैन संतों का हुआ मंगल प्रवेश, जयमल जैन पौषधशाला होंगे विविध कार्यक्रम
नागौर. जैन संतो सुमति मुनि महाराज एवं जय सुंदर मुनि महाराज का मंगलवार को मंगल प्रवेश हुआ। दोनों संतों ने निकटवर्ती बासनी से विहार करते हुए पुराना अस्पताल, नया दरवाजा, बांगाणियों की गली, लोहिया का चौक सहित विभिन्न मार्गों से गुजरते हुए आचार्य जयमल जैन मार्ग स्थित जयमल जैन पौषधशाला में प्रवेश किया। जयमल जैन पौषधशाला में संतों के सानिध्य में प्रतिदिन विविध धार्मिक कार्यक्रम आयोजित किए जाएंगे। कार्यक्रमों के तहत सुबह साढ़े सात बजे से 8 बजे तक प्रार्थना, सुबह सवा 9 बजे से साढ़े 10 बजे तक प्रवचन, दोपहर एक बजे से 3 बजे तक वाचनी होगा। सूर्यास्त पश्चात रात्रि 8 से 9 बजे तक प्रतिक्रमण एवं धर्म चर्चा होगी। महिला वर्ग के लिए प्रतिक्रमण व धर्म चर्चा की व्यवस्था पृथक स्थान पर रहेगी। इस दौरान जोधपुर एवं इंदौर सहित कई जगहों पर श्रावक एवं श्राविकाएं जैन संतों का दर्शन करने के लिए पहुंचें।
नागौर. जयगच्छाधिपति आचार्य पाŸववचंद्र महाराज

किसान दिवस पर कृषि वैज्ञानिकों ने किसानों को दी आधुनिक खेती की जानकारी

नागौर. किसान दिवस पर मंगलवार को कृषि विज्ञान केन्द्र अठियासन में काश्तकारों के साथ कार्यक्रम का आयोजन किया गया। कार्यक्रम में नवीन कृषि तकनीकों, सरकारी योजनाओं और टिकाऊ कृषि पद्धतियों की जानकारी दी गई। कार्यक्रम में सस्य विज्ञान विशेषज्ञ डॉ. हरिराम चौधरी ने किसानों को उन्नत फसल किस्मों, प्राकृतिक खेती, मृदा स्वास्थ्य प्रबंधन एवं जल संरक्षण से संबंधित महत्वपूर्ण जानकारी दी। उन्होंने वैज्ञानिक पद्धतियों को अपनाकर उत्पादन बढ़ाने और लागत घटाने पर बल दिया। उद्यान विज्ञान विशेषज्ञ डॉ. कल्पना चौधरी ने कहा कि उद्यानिकी किसानों की आय बढ़ाने का प्रभावी साधन है। उन्होंने उन्नत पौध सामग्री, सूक्ष्म सिंचाई तकनीक और संरक्षित खेती अपनाकर उत्पादन व लाभ दोनों बढ़ाने की बात कही। गृह विज्ञान विशेषज्ञ डॉ. भावना शर्मा ने पोषण सुरक्षा, मूल्य संवर्धन और महिला सशक्तिकरण के माध्यम से किसानों की आय और जीवन स्तर में सुधार की संभावनाओं पर प्रकाश डाला। उन्होंने घरेलू स्तर पर प्रसंस्करण और विपणन से अतिरिक्त आय के अवसर बताए। इस दौरान कृषि क्षेत्र में किसानों की भूमिका, उनकी मेहनत और देश की खाद्य सुरक्षा में उनके योगदान पर चर्चा करने के साथ ही किसानों से आग्रह किया गया कि वैज्ञानिक तरीकों को अपनाकर कृषि को अधिक लाभकारी और टिकाऊ बनाएं। इसके साथ ही किसानों की समस्याओं पर संवाद कर उनके व्यावहारिक समाधान भी सुझाए गए।

सूफी हमीदुद्दीन चिश्ती नागौरी की दरगाह पहुंच रहे जायरीन
नागौर. हजरत ख्वाजा मोईनुद्दीन चिश्ती रहमतुल्लाह अलैह के 814वें उर्स-ए-मुबारक का आगाज होते ही अजमेर शरीफ सहित आसपास के क्षेत्रों में रौनक बढ़ गई है। ख्वाजा गरीब नजवाह की दर पर हाजिरी देने वाले जायरीन नागौर में ख्वाजा गरीबन नवाज के चहेते रहे हजरत सूफी हमीदुद्दीन नागौरी रहमतुल्लाह अलैह की दरगाह पर भी हाजिरी देने पहुंच रहे हैं। इससे दरगाह परिसर में उर्स सरीखा माहौल बना हुआ है। दरगाह सदर हाजी शमशेर खान ने बताया कि परंपरा के अनुसार, ख्वाजा गरीब नवाज के उर्स में शामिल होने वाले जायरीन अपने सबसे चहेते खलीफा हजरत सूफी हमीदुद्दीन नागौरी की दरगाह पर हाजिरी देना अपनी अकीदत का अहम हिस्सा मानते हैं। इसी रिवायत के चलते इन दिनों नागौर शरीफ में भी हाजिरी देने के लिए जायरीनों की आवक बढ़ गई है। इसको ध्यान में रखते हुए जायरीन के ठहरने, खाने-पीने और अन्य सुविधाओं के लिए माकूल इंतजाम किए गए हैं। दरगाह परिसर में रोजाना बैठाकर लंगर खिलाया जा रहा है। इसके साथ ही पैदल अजमेर जाने वाले जायरीन के लिए प्राथमिक उपचार, दवाइयों और आवश्यक चिकित्सा सुविधाओं की भी व्यवस्था की गई है।
नागौर. सूफी हमीदुद्दीन चिश्ती नागौरी की दरगाह के पास जायरीनों के लिए लगा शामियाना

नाथूराम मिर्धा जाट छात्रावास में किसान दिवस मनाया गया
नागौर. नाथूराम मिर्धा जाट छात्रावास में मंगलवार को किसान दिवस मनाया गया। इस अवसर पर भारत के पूर्व प्रधानमंत्री एवं भारत रत्न से सम्मानित किसान नेता चौधरी चरण सिंह की 124वीं जयंती मनाई गई। कार्यक्रम में छात्रावास पदाधिकारियों एवं छात्रों ने चौधरी चरण सिंह के चित्र पर माल्यार्पण व पुष्प अर्पित कर श्रद्धांजलि दी। कार्यक्रम में सचिव अर्जुन राम लामरोड़ ने चौधरी चरण सिंह के व्यक्तित्व और कृतित्व पर प्रकाश डालते हुए कहा कि उन्होंने राजनीति में रहते हुए भी कभी अपने सिद्धांतों से समझौता नहीं किया और सदैव किसानों के हितों को प्राथमिकता दी। उन्होंने कहा कि चौधरी चरण सिंह का जीवन किसानों के अधिकारों और सम्मान की लड़ाई का प्रतीक है। छात्रावास अध्यक्ष मेहराम नगवाडिय़ां ने कहा कि चौधरी चरण सिंह महान किसान नेता एवं सच्चे राजनेता थे, जिन्होंने अपना संपूर्ण जीवन देश के किसानों के उत्थान के लिए समर्पित कर दिया। उपाध्यक्ष रामकुमार चौधरी ने उन्हें ईमानदार और कर्मठ किसान नेता बताते हुए कहा कि उनकी नीतियां आज भी प्रासंगिक हैं। कार्यक्रम में कार्यवाहक अध्यक्ष शंकर लाल जाखड़, कोषाध्यक्ष कोजाराम जाखड़, वार्डन दिनेश खुडखुडिया, हनुमान, प्रकाश, जयपाल, नेमीचंद, राजेंद्र, ज्ञानप्रकाश, हरीश, सुभाष, ओमप्रकाश, मनफूल, सहदेव, विकास आदि मौजूद थे।

100 मीटर और 200 मीटर दौड़ में खिलाडिय़ों का शानदार प्रदर्शन

नागौर. स्वस्थ राष्ट्र, समृद्ध राष्ट्र की थीम पर जिला स्तरीय खेलकूद प्रतियोगिता का आयोजन राजकीय स्टेडियम में किया गया। प्रतियोगिता की शुरुआत 100 मीटर महिला वर्ग की दौड़ से हुई। इसमें पर्वती ने प्रथम, सुनीता ने द्वितीय तथा अंजली ने तृतीय स्थान प्राप्त किया। इसी तरह 100 मीटर पुरुष वर्ग की दौड़ में असलम प्रथम, विकास द्वितीय व सिकंदर तृतीय स्थान पर रहे। 200 मीटर पुरुष वर्ग की दौड़ में भी असलम ने प्रथम स्थान प्राप्त किया, जबकि विकास द्वितीय और जितेन्द्र तृतीय स्थान पर रहा। महिला वर्ग की 200 मीटर दौड़ में पर्वती प्रथम, धापू द्वितीय एवं दिलेश कंवर तृतीय स्थान पर रहीं। इसके बाद आयोजित रस्साकशी महिला वर्ग प्रतियोगिता में खींवसर ब्लॉक ने प्रथम तथा नागौर ब्लॉक ने द्वितीय स्थान हासिल किया। पुरुष वर्ग की कबड्डी प्रतियोगिता में नागौर ब्लॉक ने उत्कृष्ट खेल का प्रदर्शन करते हुए प्रथम स्थान प्राप्त किया, जबकि मूंडवा ब्लॉक द्वितीय स्थान पर रहा। प्रतियोगिता के दौरान निर्णायक की भूमिका शारीरिक शिक्षक भागीरथ गोरचिया, मेघाराम, विष्णु सेन, रामुराम, सुखाराम, रामनिवास एवं जगदीश राम ने निभाई। प्रतियोगिता के समापन पर विजेता एवं उपविजेता खिलाडिय़ों और टीमों को पारितोषिक वितरित किए गए। समापन एवं पुरस्कार वितरण समारोह में जिला खेल अधिकारी सोहन लाल गोदारा एवं जिला युवा अधिकारी मोहित शर्मा मुख्य अतिथि के रूप में उपस्थित रहे।

कण-कण में परमात्मा का निवास, भावना प्रबल हो तो वहीं प्रकट होते हैं भगवान
नागौर. रामपोल स्थित सत्संग भवन मेेंं चल रही श्रीमद्भागवत कथा के छठे दिन कथा का वाचन करते हुए संत हेतमराम महाराज ने कहा कि कण-कण में परमात्मा का निवास है, और जैसी भक्त की भावना होती है, भगवान वैसा ही रूप धारण कर लेते हैं। उन्होंने कहा कि भगवान निर्गुण, निराकार और निरुपम हैं, परंतु भावना और प्रेम के माध्यम से भक्त के हृदय में प्रकट हो जाते हैं। उन्होंने उदाहरण देते हुए कहा कि जैसे प्रत्येक लकड़ी में अग्नि समाई रहती है और घर्षण से प्रकट होती है, वैसे ही जब भक्त की भावना पुष्ट हो जाती है, वहीं भगवान प्रकट हो जाते हैं। उन्होंने कुंभकार और स्वर्णकार के उदाहरण के माध्यम से समझाया कि नाम, रूप और आकार भिन्न हो सकते हैं, लेकिन तत्व एक ही होता है। यह सारा संसार उसी परमात्मा का विस्तार है। रासलीला का वर्णन करते हुए संत हेतमराम ने कहा कि भगवान के नाम और कथा में ही रस की अनुभूति होती है। रस में डूब जाना ही रास है। भक्ति और प्रेम में डूबा जीव ही गोपी है, और जीव तथा ब्रह्म के मिलन का नाम ही रासलीला है। कथा के दौरान गौचारण लीला, चीरहरण लीला, रासलीला, कंसवध, श्रीकृष्ण-बलराम द्वारा गुरुकुल में विद्याध्ययन, उद्धव-गोपी संवाद और श्रीकृष्ण-रुक्मिणी विवाह जैसे महत्वपूर्ण प्रसंगों का भावपूर्ण वर्णन किया गया। इस दौरान भगवानदास महाराज, महंत रामकिशोर महाराज एवं महंत मुरलीराम महाराज आदि मौजूद थे।

नागौर. जैन संतो सुमति मुनि महाराज एवं जय सुंदर मुनि महाराज का मंगलवार को मंगल प्रवेश हुआ। दोनों संतों ने निकटवर्ती बासनी से विहार करते हुए पुराना अस्पताल, नया दरवाजा, बांगाणियों की गली, लोहिया का चौक सहित विभिन्न मार्गों से गुजरते हुए आचार्य जयमल जैन मार्ग स्थित जयमल जैन पौषधशाला में प्रवेश किया। जयमल जैन पौषधशाला में संतों के सानिध्य में प्रतिदिन विविध धार्मिक कार्यक्रम आयोजित किए जाएंगे। कार्यक्रमों के तहत सुबह साढ़े सात बजे से 8 बजे तक प्रार्थना, सुबह सवा 9 बजे से साढ़े 10 बजे तक प्रवचन, दोपहर एक बजे से 3 बजे तक वाचनी होगा। सूर्यास्त पश्चात रात्रि 8 से 9 बजे तक प्रतिक्रमण एवं धर्म चर्चा होगी। महिला वर्ग के लिए प्रतिक्रमण व धर्म चर्चा की व्यवस्था पृथक स्थान पर रहेगी। इस दौरान जोधपुर एवं इंदौर सहित कई जगहों पर श्रावक एवं श्राविकाएं जैन संतों का दर्शन करने के लिए पहुंचें।
नागौर. जयगच्छाधिपति आचार्य पाŸववचंद्र महाराज

किसान दिवस पर कृषि वैज्ञानिकों ने किसानों को दी आधुनिक खेती की जानकारी

नागौर. किसान दिवस पर मंगलवार को कृषि विज्ञान केन्द्र अठियासन में काश्तकारों के साथ कार्यक्रम का आयोजन किया गया। कार्यक्रम में नवीन कृषि तकनीकों, सरकारी योजनाओं और टिकाऊ कृषि पद्धतियों की जानकारी दी गई। कार्यक्रम में सस्य विज्ञान विशेषज्ञ डॉ. हरिराम चौधरी ने किसानों को उन्नत फसल किस्मों, प्राकृतिक खेती, मृदा स्वास्थ्य प्रबंधन एवं जल संरक्षण से संबंधित महत्वपूर्ण जानकारी दी। उन्होंने वैज्ञानिक पद्धतियों को अपनाकर उत्पादन बढ़ाने और लागत घटाने पर बल दिया। उद्यान विज्ञान विशेषज्ञ डॉ. कल्पना चौधरी ने कहा कि उद्यानिकी किसानों की आय बढ़ाने का प्रभावी साधन है। उन्होंने उन्नत पौध सामग्री, सूक्ष्म सिंचाई तकनीक और संरक्षित खेती अपनाकर उत्पादन व लाभ दोनों बढ़ाने की बात कही। गृह विज्ञान विशेषज्ञ डॉ. भावना शर्मा ने पोषण सुरक्षा, मूल्य संवर्धन और महिला सशक्तिकरण के माध्यम से किसानों की आय और जीवन स्तर में सुधार की संभावनाओं पर प्रकाश डाला। उन्होंने घरेलू स्तर पर प्रसंस्करण और विपणन से अतिरिक्त आय के अवसर बताए। इस दौरान कृषि क्षेत्र में किसानों की भूमिका, उनकी मेहनत और देश की खाद्य सुरक्षा में उनके योगदान पर चर्चा करने के साथ ही किसानों से आग्रह किया गया कि वैज्ञानिक तरीकों को अपनाकर कृषि को अधिक लाभकारी और टिकाऊ बनाएं। इसके साथ ही किसानों की समस्याओं पर संवाद कर उनके व्यावहारिक समाधान भी सुझाए गए।

सूफी हमीदुद्दीन चिश्ती नागौरी की दरगाह पहुंच रहे जायरीन
नागौर. हजरत ख्वाजा मोईनुद्दीन चिश्ती रहमतुल्लाह अलैह के 814वें उर्स-ए-मुबारक का आगाज होते ही अजमेर शरीफ सहित आसपास के क्षेत्रों में रौनक बढ़ गई है। ख्वाजा गरीब नजवाह की दर पर हाजिरी देने वाले जायरीन नागौर में ख्वाजा गरीबन नवाज के चहेते रहे हजरत सूफी हमीदुद्दीन नागौरी रहमतुल्लाह अलैह की दरगाह पर भी हाजिरी देने पहुंच रहे हैं। इससे दरगाह परिसर में उर्स सरीखा माहौल बना हुआ है। दरगाह सदर हाजी शमशेर खान ने बताया कि परंपरा के अनुसार, ख्वाजा गरीब नवाज के उर्स में शामिल होने वाले जायरीन अपने सबसे चहेते खलीफा हजरत सूफी हमीदुद्दीन नागौरी की दरगाह पर हाजिरी देना अपनी अकीदत का अहम हिस्सा मानते हैं। इसी रिवायत के चलते इन दिनों नागौर शरीफ में भी हाजिरी देने के लिए जायरीनों की आवक बढ़ गई है। इसको ध्यान में रखते हुए जायरीन के ठहरने, खाने-पीने और अन्य सुविधाओं के लिए माकूल इंतजाम किए गए हैं। दरगाह परिसर में रोजाना बैठाकर लंगर खिलाया जा रहा है। इसके साथ ही पैदल अजमेर जाने वाले जायरीन के लिए प्राथमिक उपचार, दवाइयों और आवश्यक चिकित्सा सुविधाओं की भी व्यवस्था की गई है।
नागौर. सूफी हमीदुद्दीन चिश्ती नागौरी की दरगाह के पास जायरीनों के लिए लगा शामियाना

नाथूराम मिर्धा जाट छात्रावास में किसान दिवस मनाया गया
नागौर. नाथूराम मिर्धा जाट छात्रावास में मंगलवार को किसान दिवस मनाया गया। इस अवसर पर भारत के पूर्व प्रधानमंत्री एवं भारत रत्न से सम्मानित किसान नेता चौधरी चरण सिंह की 124वीं जयंती मनाई गई। कार्यक्रम में छात्रावास पदाधिकारियों एवं छात्रों ने चौधरी चरण सिंह के चित्र पर माल्यार्पण व पुष्प अर्पित कर श्रद्धांजलि दी। कार्यक्रम में सचिव अर्जुन राम लामरोड़ ने चौधरी चरण सिंह के व्यक्तित्व और कृतित्व पर प्रकाश डालते हुए कहा कि उन्होंने राजनीति में रहते हुए भी कभी अपने सिद्धांतों से समझौता नहीं किया और सदैव किसानों के हितों को प्राथमिकता दी। उन्होंने कहा कि चौधरी चरण सिंह का जीवन किसानों के अधिकारों और सम्मान की लड़ाई का प्रतीक है। छात्रावास अध्यक्ष मेहराम नगवाडिय़ां ने कहा कि चौधरी चरण सिंह महान किसान नेता एवं सच्चे राजनेता थे, जिन्होंने अपना संपूर्ण जीवन देश के किसानों के उत्थान के लिए समर्पित कर दिया। उपाध्यक्ष रामकुमार चौधरी ने उन्हें ईमानदार और कर्मठ किसान नेता बताते हुए कहा कि उनकी नीतियां आज भी प्रासंगिक हैं। कार्यक्रम में कार्यवाहक अध्यक्ष शंकर लाल जाखड़, कोषाध्यक्ष कोजाराम जाखड़, वार्डन दिनेश खुडखुडिया, हनुमान, प्रकाश, जयपाल, नेमीचंद, राजेंद्र, ज्ञानप्रकाश, हरीश, सुभाष, ओमप्रकाश, मनफूल, सहदेव, विकास आदि मौजूद थे।
नागौर. नाथूराम मिर्धा जाट छात्रावास में मंगलवार को किसान दिवस पर संबोधित करते अर्जुनराम लोमरोड

100 मीटर और 200 मीटर दौड़ में खिलाडिय़ों का शानदार प्रदर्शन

नागौर. स्वस्थ राष्ट्र, समृद्ध राष्ट्र की थीम पर जिला स्तरीय खेलकूद प्रतियोगिता का आयोजन राजकीय स्टेडियम में किया गया। प्रतियोगिता की शुरुआत 100 मीटर महिला वर्ग की दौड़ से हुई। इसमें पर्वती ने प्रथम, सुनीता ने द्वितीय तथा अंजली ने तृतीय स्थान प्राप्त किया। इसी तरह 100 मीटर पुरुष वर्ग की दौड़ में असलम प्रथम, विकास द्वितीय व सिकंदर तृतीय स्थान पर रहे। 200 मीटर पुरुष वर्ग की दौड़ में भी असलम ने प्रथम स्थान प्राप्त किया, जबकि विकास द्वितीय और जितेन्द्र तृतीय स्थान पर रहा। महिला वर्ग की 200 मीटर दौड़ में पर्वती प्रथम, धापू द्वितीय एवं दिलेश कंवर तृतीय स्थान पर रहीं। इसके बाद आयोजित रस्साकशी महिला वर्ग प्रतियोगिता में खींवसर ब्लॉक ने प्रथम तथा नागौर ब्लॉक ने द्वितीय स्थान हासिल किया। पुरुष वर्ग की कबड्डी प्रतियोगिता में नागौर ब्लॉक ने उत्कृष्ट खेल का प्रदर्शन करते हुए प्रथम स्थान प्राप्त किया, जबकि मूंडवा ब्लॉक द्वितीय स्थान पर रहा। प्रतियोगिता के दौरान निर्णायक की भूमिका शारीरिक शिक्षक भागीरथ गोरचिया, मेघाराम, विष्णु सेन, रामुराम, सुखाराम, रामनिवास एवं जगदीश राम ने निभाई। प्रतियोगिता के समापन पर विजेता एवं उपविजेता खिलाडिय़ों और टीमों को पारितोषिक वितरित किए गए। समापन एवं पुरस्कार वितरण समारोह में जिला खेल अधिकारी सोहन लाल गोदारा एवं जिला युवा अधिकारी मोहित शर्मा मुख्य अतिथि के रूप में उपस्थित रहे।
नागौर. स्टेडियम में रस्साकसी में भाग लेती महिला खिलाड़ी

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *