Naagin 7 viral clip: एकता कपूर के बहुचर्चित टीवी सीरियल ‘नागिन 7‘ में रॉकेट लॉन्च को सलामी देते हुए नागिनों का एक सीन सोशल मीडिया पर खूब वायरल हो रहा है, जिसके बाद दर्शकों में हलचल मची हुई है। बता दें, देशभक्ति और कल्पना के इस कॉम्बिलेशन ने लोगों का ध्यान आकर्षित किया है, जिससे ऑनलाइन रिएक्शन्स की बाढ़ आ गई है।
उड़ते हुए रॉकेट लॉन्च को सलामी देना और बैकग्राउंड में वंदे मातरम की धुन
कलर्स टीवी पर हाल ही में प्रसारित एक एपिसोड में दिखाए गए इस सीन में नागिनें अपने मानव रूप में आसमान में उड़ते हुए रॉकेट लॉन्च को सलामी देती हैं और बैकग्राउंड में वंदे मातरम की धुन भी बजती है, जिससे देशभक्ति का एहसास होता है।
ये सीन अब तक के सभी नागिन शोज से अलग और दर्शकों को हंसा-हंसाकर मजेदार प्रतिक्रियाएं देने पर मजबूर कर दिया। बता दें, एकता कपूर के इस फेमस शो में हमेंशा अलौकिक और नाटकीय सीन देखे जाते हैं, लेकिन इस बार का ये सीन दर्शकों की चर्चा का मुख्य कारण बन गया है। सोशल मीडिया प्लेटफॉर्म X पर यूजर्स ने इस सीन पर ढेरों मजेदार कमेंट्स किए और कुछ लोगों ने इसे बॉलीवुड फिल्मों जैसा बताया तो कुछ ने नराज हुए कहा कि इन नागिनों को बॉर्डर पर भेज दो, इनके लिए ठिक होगा। तो वहीं कुछ यूजर्स ने इसे बहुत गंदा मजाक बताया और ऐसे सीन इस तरह के सीरिल्स में ना दिखाने की मांग की।
कहानी में प्यार, बदला, न्याय और आत्म-खोज
‘नागिन’ शो भारतीय टेलीविजन का लंबे समय से जाना-पहचाना नाम बन गया है। इसकी कहानी में प्यार, बदला, न्याय और आत्म-खोज जैसे कई विषय शामिल होते हैं। इस बार ‘नागिन 7’ में प्रियंका चाहर चौधरी लीड रोल निभा रही हैं। इस नए सीजन में कहानी का रुख प्यार और बदले से थोड़ा आगे बढ़कर न्याय और आत्म-खोज की तरफ है, जिससे फैंस को नए ट्विस्ट देखने को मिलेंगे।
ये वायरल सीन साबित करता है कि कैसे ‘नागिन’ शो अपनी अलग पहचान बनाकर दर्शकों का मनोरंजन करता है, भले ही इसकी कहानियां कितनी भी नाटकीय क्यों न हों। फैंस इसे लेकर अपनी प्रतिक्रियाएं देना बंद नहीं कर रहे हैं और सुर्खियों में बने हुए है।




(@ankit_acerbic)