AI के चक्कर में फंसी ‘नागिन’, 2026 की TRP में जानें किसके लिए खड़ी हुई मुश्किल?

AI के चक्कर में फंसी ‘नागिन’, 2026 की TRP में जानें किसके लिए खड़ी हुई मुश्किल?

TV TRP Week 2 Report: टीवी की दुनिया के लिए एक बड़ी खबर सामने आई है, साल 2026 के दूसरे हफ्ते की TRP रिपोर्ट सामने आ चुकी है। इस बार की रेटिंग्स ने कुछ पुराने रिकॉर्ड तोड़े हैं, जिसमें से कुछ बड़े शोज को तगड़ा झटका भी लगा है। बता दें, स्मृति ईरानी के शो ने अपनी बादशाहत कायम रखी है, तो वहीं अनुपमा ने एक बार फिर लंबी छलांग लगाई है। तो आइए जानते हैं इस हफ्ते कौन-सा शो फैंस के दिल में जगह बनाने में सफल रहा।

‘क्योंकि सास भी कभी बहू थी 2’
TRP नंबर- 1

एकता कपूर का आइकॉनिक शो ‘क्योंकि सास भी कभी बहू थी 2’ एक बार फिर चार्ट में सबसे ऊपर अपनी जगह बनाए हुए है। ये हफ्ता स्मृति ईरानी के इस शो के नाम रहा और 2026 के दूसरे हफ्ते का सबसे ज्यादा रेटिंग वाला शो बन चुका है। दर्शकों को इस शो की कहानी और पुराने स्टार्स की वापसी भी खूब पसंद आ रही है।

‘अनुपमा’ और ‘नागिन 7’ की अदला-बदली
TRP नंबर 2 और 3

काफी लंबे समय से नंबर 1 की रेस में रहने वाला शो ‘अनुपमा’ एक बार फिर दूसरे स्थान पर आ गया है। तो वहीं, एकता कपूर के सुपरनैचुरल शो ‘नागिन 7’ की रेटिंग में इस बार गिरावट पाई गई, नागिन 7 अब तीसरे नंबर पर खिसक चुका है, जो मेकर्स के लिए अच्छी खबर नहीं हैं।

बता दें, ट्रेड एक्सपर्ट्स का कहना है कि ‘नागिन 7’ की टीआरपी गिरने की सबसे बड़ी वजह शो में AI का यूज करना है। सोशल मीडिया पर दर्शकों ने खराब ग्राफिक्स और एआई के इस्तेमाल को लेकर शो को खूब ट्रोल किया था, जिसका अब सीधा असर उसकी रेटिंग पर पड़ा है, तो आइए जानते है टॉप 10 की पूरी लिस्ट

तुम से तुम तक चौथा नंबर
‘लाफ्टर शेफ्स 3 पांचवां नंबर
गंगा माई की बेटियां छठा नंबर
ये रिश्ता क्या कहलाता है सातवां नंबर
वसुधा और लाफ्टर शेफ्स 3 आठवां और नौवां नंबर
तारक मेहता का उल्टा चश्मा दसवां नंबर

इतना ही नहीं, लोकप्रियता के मामले में ‘नागिन 7’ की लीड एक्ट्रेस प्रियंका चाहर चौधरी और नामिक पॉल ने टॉप पोजीशन हासिल की है। हालांकि, शो की गिरती टीआरपी के कारण अगले हफ्ते इस रैंकिंग में बदलाव हो सकता है। तीसरे नंबर पर ‘अनुपमा’ की रूपाली गांगुली रहीं, जबकि चौथे पर ‘ये रिश्ता…’ की समृद्धि शुक्ला और 5वें स्थान पर ‘क्योंकि सास…’ की स्टार स्मृति ईरानी शामिल हैं। इस हफ्ते की रिपोर्ट से ये स्पष्ट है कि दर्शकों को अब टीवी पर नई तकनीक (AI) से ज्यादा अच्छी कहानी और सजीव एक्टिंग की डिमांड है।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *