बेतिया के लौरिया थाना क्षेत्र अंतर्गत एक गांव से नदी किनारे बकरी चराने गई 9 साल की बच्ची से उसके ही गांव के रहने वाले एक युवक ने बलात्कार की घटना को अंजाम दिया हैं। 27 नवंबर की दोपहर एक बजे घटी इस घटना में जख्मी लड़की को गवर्नमेंट मेडिकल अस्पताल में भर्ती कराया गया हैं। नरकटियागंज SDPO जयप्रकाश सिंह ने बताया कि लड़की की मां की शिकायत पर आरोपी के खिलाफ FIR दर्ज की गयी हैं। आरोपी को शीघ्र ही गिरफ्तार किया जाएगा। FIR में लड़की की मां ने बताया है कि उसकी बेटी नदी किनारे बकरी चराने गयी थी, उसी दौरान मेराज अंसारी ने उसे अकेले देख जबरन पास के गड्ढे में ले जाकर बलात्कार किया। वहां से गुजर रहे लड़की के चाचा ने दोनों को देखा और पकड़कर घर पहुंचाया। प्राथमिक उपचार के बाद GMCH रेफर किया लड़की खून से लथपथ थी। उसने पूछताछ में बताया कि मेराज अंसारी ने उसके मुंह को बांध कर जबर्दस्ती घटना को अंजाम दिया हैं। घटन के बाद लड़की की मां उसे लेकर लौरिया अस्पताल पहुंची थी। जहां प्राथमिक उपचार के बाद चिकित्सकों ने उसे GMCH रेफर कर दिया। बेतिया के लौरिया थाना क्षेत्र अंतर्गत एक गांव से नदी किनारे बकरी चराने गई 9 साल की बच्ची से उसके ही गांव के रहने वाले एक युवक ने बलात्कार की घटना को अंजाम दिया हैं। 27 नवंबर की दोपहर एक बजे घटी इस घटना में जख्मी लड़की को गवर्नमेंट मेडिकल अस्पताल में भर्ती कराया गया हैं। नरकटियागंज SDPO जयप्रकाश सिंह ने बताया कि लड़की की मां की शिकायत पर आरोपी के खिलाफ FIR दर्ज की गयी हैं। आरोपी को शीघ्र ही गिरफ्तार किया जाएगा। FIR में लड़की की मां ने बताया है कि उसकी बेटी नदी किनारे बकरी चराने गयी थी, उसी दौरान मेराज अंसारी ने उसे अकेले देख जबरन पास के गड्ढे में ले जाकर बलात्कार किया। वहां से गुजर रहे लड़की के चाचा ने दोनों को देखा और पकड़कर घर पहुंचाया। प्राथमिक उपचार के बाद GMCH रेफर किया लड़की खून से लथपथ थी। उसने पूछताछ में बताया कि मेराज अंसारी ने उसके मुंह को बांध कर जबर्दस्ती घटना को अंजाम दिया हैं। घटन के बाद लड़की की मां उसे लेकर लौरिया अस्पताल पहुंची थी। जहां प्राथमिक उपचार के बाद चिकित्सकों ने उसे GMCH रेफर कर दिया।


