मेरी जिंदगी बर्बाद हो गई…प्रोड्यूसर की इस हरकत से अदा शर्मा हुई परेशान, काम ना मिलने पर इंडस्ट्री पर उठाए सवाल

Adah Sharma: बॉलीवुड एक्ट्रेस अदा शर्मा ने फिल्म ‘द केरला स्टोरी‘ से खास पहचान बनाई थी। उनकी अदाकारी को दर्शकों ने खूब सराहा था और ये कम बजट की फिल्म बॉक्स ऑफिस पर भी सफल रही थी, लेकिन पिछले एक महीने से अदा के पास कोई काम नहीं है। उन्होंने खुद अपने इंस्टाग्राम वीडियो के द्वारा इस बात का खुलासा किया है।

प्रोड्यूसर ने बार-बार शूटिंग की डेट्स बदलीं

एक्ट्रेस अदा ने बताया कि एक फिल्म के प्रोड्यूसर ने बार-बार शूटिंग की डेट्स बदलीं, जिससे उन्हें महीनों तक काम नहीं मिला। उन्होंने 3 फिल्मों के लिए एक साथ कमिटमेंट किया था, लेकिन पहले प्रोड्यूसर की लगातार डेट बदलने की वजह से दूसरी फिल्मों के प्रोड्यूसर्स को भी अपनी डेट्स बदलनी पड़ीं।

बता दें, बाद में पहले प्रोड्यूसर ने कहा कि अब उसे इन डेट्स की जरूरत नहीं है। इससे अदा की पूरी योजनाएं प्रभावित हुईं और वे पिछले एक महीने से बिना काम के बैठी हैं। साथ ही, अदा ने अपने वीडियो में कहा, “मेरी जिंदगी बर्बाद हो गई है। मैं अब एक महीने से खाली बैठी हूं, भावनात्मक, मानसिक, पेशेवर और आर्थिक रूप से परेशान हूं, इस इंडस्ट्री की ये चीज खराब है इसमें अच्छे लोगों के साथ कई बूरे लोग भी है।” हालांकि उन्होंने ये भी कहा कि बॉलीवुड में सभी बुरे नहीं होते, कुछ अच्छे लोग भी हैं।

मेकर्स और एक्टर्स के बीच बातचीत

काम की बात करें तो अदा ने हाल ही में ‘द केरला स्टोरी 2’ के बारे में भी बात की थी। उन्होंने कहा कि फिल्म के प्रोजेक्ट्स के बारे में मेकर्स और एक्टर्स के बीच ही बातचीत होती है और बिना हिस्सा लिए किसी फिल्म की चर्चा में जोर नहीं देतीं। ‘द केरला स्टोरी’ की कहानी एक मासूम लड़की के आतंकवादी बनने की संवेदनशील कहानी थी, जबकि उसकी दूसरी कड़ी उससे पूरी तरह अलग होगी। बता दें, अदा शर्मा के फैंस उनके नए प्रोजेक्ट्स में उनके जल्‍द वापसी का बेसब्री से इंतजार कर रहे हैं।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *