मुजफ्फरपुर के वरीय पुलिस अधीक्षक (SSP) कांतेश कुमार मिश्रा ने जिले में कानून व्यवस्था को सुदृढ़ करने और थानों में रिक्त पदों को भरने के उद्देश्य से पुलिस महकमे में फेरबदल किया है। जारी आदेश के तहत कुल 8 पुलिस अधिकारियों के कार्यक्षेत्र में बदलाव किया गया है, जिसमें कई थानों के प्रभारियों को नई जिम्मेदारी सौंपी गई है। एसएसपी की ओर से जारी सूची के अनुसार, पंकज कुमार को कटरा थाना से स्थानांतरित कर तुर्की थाने का नया थानाध्यक्ष नियुक्त किया गया है। वहीं, मोतीपुर थाना की जांच इकाई में तैनात मनीष कुमार (प्रथम) को अब कटरा थाने की कमान सौंपी गई है। सदर थाना से कुणाल कुमार कश्यप को बरूराज थाना का थानाध्यक्ष बनाया गया है। आशुतोष कुमार शुक्ला पारू थाना के नए थानाध्यक्ष इसके अलावा, अहियापुर थाना की अनुसंधान इकाई में कार्यरत विपिन रंजन को ब्रहमपुरा थाना का नया थानाध्यक्ष बनाया गया है। मीनापुर थाना से देवेंद्र चौधरी को हथौड़ी थाना और अहियापुर थाना की जांच इकाई से आशुतोष कुमार शुक्ला को पारू थाना का नया थानाध्यक्ष नियुक्त किया गया है। प्रशासनिक फेरबदल के तहत ब्रहमपुरा थाना की निवर्तमान थानाध्यक्ष विजय लक्ष्मी और बरूराज थाना के थानाध्यक्ष अभिषेक कुमार मिश्रा को उनके मौजूदा पदों से हटा दिया गया है। इन दोनों अधिकारियों को अब यातायात थाना की अनुसंधान इकाई में नई जिम्मेदारी सौंपी गई है। इस फेरबदल का मुख्य उद्देश्य जिले में बढ़ते अपराध पर नियंत्रण पाना और लंबित अनुसंधान काम में तेजी लाना है। एसएसपी कांतेश कुमार मिश्रा ने सभी अधिकारियों को अविलंब अपने नए पदस्थापन स्थल पर योगदान देने के स्पष्ट निर्देश दिए हैं। पुलिस कार्यालय के अनुसार, यह निर्णय अधिकारियों की कार्यकुशलता और अनुभव के आधार पर लिया गया है ताकि स्थानीय स्तर पर शांति व्यवस्था और पुलिसिंग की गुणवत्ता में सुधार हो सके। मुजफ्फरपुर के वरीय पुलिस अधीक्षक (SSP) कांतेश कुमार मिश्रा ने जिले में कानून व्यवस्था को सुदृढ़ करने और थानों में रिक्त पदों को भरने के उद्देश्य से पुलिस महकमे में फेरबदल किया है। जारी आदेश के तहत कुल 8 पुलिस अधिकारियों के कार्यक्षेत्र में बदलाव किया गया है, जिसमें कई थानों के प्रभारियों को नई जिम्मेदारी सौंपी गई है। एसएसपी की ओर से जारी सूची के अनुसार, पंकज कुमार को कटरा थाना से स्थानांतरित कर तुर्की थाने का नया थानाध्यक्ष नियुक्त किया गया है। वहीं, मोतीपुर थाना की जांच इकाई में तैनात मनीष कुमार (प्रथम) को अब कटरा थाने की कमान सौंपी गई है। सदर थाना से कुणाल कुमार कश्यप को बरूराज थाना का थानाध्यक्ष बनाया गया है। आशुतोष कुमार शुक्ला पारू थाना के नए थानाध्यक्ष इसके अलावा, अहियापुर थाना की अनुसंधान इकाई में कार्यरत विपिन रंजन को ब्रहमपुरा थाना का नया थानाध्यक्ष बनाया गया है। मीनापुर थाना से देवेंद्र चौधरी को हथौड़ी थाना और अहियापुर थाना की जांच इकाई से आशुतोष कुमार शुक्ला को पारू थाना का नया थानाध्यक्ष नियुक्त किया गया है। प्रशासनिक फेरबदल के तहत ब्रहमपुरा थाना की निवर्तमान थानाध्यक्ष विजय लक्ष्मी और बरूराज थाना के थानाध्यक्ष अभिषेक कुमार मिश्रा को उनके मौजूदा पदों से हटा दिया गया है। इन दोनों अधिकारियों को अब यातायात थाना की अनुसंधान इकाई में नई जिम्मेदारी सौंपी गई है। इस फेरबदल का मुख्य उद्देश्य जिले में बढ़ते अपराध पर नियंत्रण पाना और लंबित अनुसंधान काम में तेजी लाना है। एसएसपी कांतेश कुमार मिश्रा ने सभी अधिकारियों को अविलंब अपने नए पदस्थापन स्थल पर योगदान देने के स्पष्ट निर्देश दिए हैं। पुलिस कार्यालय के अनुसार, यह निर्णय अधिकारियों की कार्यकुशलता और अनुभव के आधार पर लिया गया है ताकि स्थानीय स्तर पर शांति व्यवस्था और पुलिसिंग की गुणवत्ता में सुधार हो सके।


