मुजफ्फरपुर कोर्ट ने मंत्री पति के खिलाफ जारी किया नोटिस:गिरधारी लाल साहू ने बिहार की बेटियों पर दिया था आपत्तिजनक बयान, 26 फरवरी को अगली सुनवाई

मुजफ्फरपुर कोर्ट ने मंत्री पति के खिलाफ जारी किया नोटिस:गिरधारी लाल साहू ने बिहार की बेटियों पर दिया था आपत्तिजनक बयान, 26 फरवरी को अगली सुनवाई

मुजफ्फरपुर की कोर्ट ने उत्तराखंड की मंत्री के पति गिरधारी लाल साहू के खिलाफ नोटिस जारी किया है। बता दें कि बीते दिनों मंत्री रेखा आर्या के पति गिरधारी लाल साहू ने बिहार की लड़कियों को लेकर एक विवादित बयान दिया था, जिसका वीडियो वायरल हुआ था। इसको लेकर कोर्ट में मंत्री रेखा आर्या के पति गिरधारी लाल साहू के खिलाफ परिवाद दायर किया गया था। आज इस मामले में सुनवाई हुई। कोर्ट ने मंत्री पति गिरधारी लाल साहू को नोटिस जारी किया गया है। अगली सुनवाई 26 फरवरी को होगी। गिरधारी लाल साहू को मुख्य अभियुक्त बनाया बता दें कि वकील सुधीर कुमार ओझा ने एडीजे प्रथम की अदालत में यह परिवाद दाखिल किया है। इसमें गिरधारी लाल साहू को मुख्य अभियुक्त बनाया गया है। वकील ओझा ने अभियुक्त पर भारतीय न्याय संहिता (बीएनएस), 2023 की विभिन्न धाराओं 192, 298, 352, 351, 328, 52, 95, 86, 74 और 75 के तहत आरोप लगाए हैं। परिवादी सुधीर ओझा की शिकायत के अनुसार, यह मामला मुजफ्फरपुर के कांटी थाना क्षेत्र के चैनपुर गांव से संबंधित है। आरोप है कि 2 और 3 जनवरी 2026 को गिरधारी लाल साहू ने इंटरनेट मीडिया पर एक आपत्तिजनक बयान प्रसारित किया। उन्होंने कथित तौर पर कहा था कि बिहार में 20-25 हजार रुपए में लड़कियां मिल जाती हैं। शिकायतकर्ता बोले- मंत्री पति के बयान से बिहार की बेटियों का अपमान हुआ परिवादी का तर्क है कि यह बयान न केवल बिहार की बेटियों का अपमान है, बल्कि समस्त स्त्री समाज की गरिमा को ठेस पहुंचाने वाला है। इस टिप्पणी से राज्य की छवि धूमिल होने और लोगों की भावनाओं को आहत होने का आरोप है। वकील सुधीर कुमार कहा है कि मंत्री रेखा आर्या के पति गिरधारी लाल साहू ने बिहार की लड़कियों को लेकर आपत्तिजनक टिप्पणी की थी। इस मामले में कोर्ट ने संज्ञान लेते हुए अब उनके खिलाफ नोटिस जारी किया है और जवाब मांगा है। आगे की सुनवाई 26 फरवरी को होगी। मुजफ्फरपुर की कोर्ट ने उत्तराखंड की मंत्री के पति गिरधारी लाल साहू के खिलाफ नोटिस जारी किया है। बता दें कि बीते दिनों मंत्री रेखा आर्या के पति गिरधारी लाल साहू ने बिहार की लड़कियों को लेकर एक विवादित बयान दिया था, जिसका वीडियो वायरल हुआ था। इसको लेकर कोर्ट में मंत्री रेखा आर्या के पति गिरधारी लाल साहू के खिलाफ परिवाद दायर किया गया था। आज इस मामले में सुनवाई हुई। कोर्ट ने मंत्री पति गिरधारी लाल साहू को नोटिस जारी किया गया है। अगली सुनवाई 26 फरवरी को होगी। गिरधारी लाल साहू को मुख्य अभियुक्त बनाया बता दें कि वकील सुधीर कुमार ओझा ने एडीजे प्रथम की अदालत में यह परिवाद दाखिल किया है। इसमें गिरधारी लाल साहू को मुख्य अभियुक्त बनाया गया है। वकील ओझा ने अभियुक्त पर भारतीय न्याय संहिता (बीएनएस), 2023 की विभिन्न धाराओं 192, 298, 352, 351, 328, 52, 95, 86, 74 और 75 के तहत आरोप लगाए हैं। परिवादी सुधीर ओझा की शिकायत के अनुसार, यह मामला मुजफ्फरपुर के कांटी थाना क्षेत्र के चैनपुर गांव से संबंधित है। आरोप है कि 2 और 3 जनवरी 2026 को गिरधारी लाल साहू ने इंटरनेट मीडिया पर एक आपत्तिजनक बयान प्रसारित किया। उन्होंने कथित तौर पर कहा था कि बिहार में 20-25 हजार रुपए में लड़कियां मिल जाती हैं। शिकायतकर्ता बोले- मंत्री पति के बयान से बिहार की बेटियों का अपमान हुआ परिवादी का तर्क है कि यह बयान न केवल बिहार की बेटियों का अपमान है, बल्कि समस्त स्त्री समाज की गरिमा को ठेस पहुंचाने वाला है। इस टिप्पणी से राज्य की छवि धूमिल होने और लोगों की भावनाओं को आहत होने का आरोप है। वकील सुधीर कुमार कहा है कि मंत्री रेखा आर्या के पति गिरधारी लाल साहू ने बिहार की लड़कियों को लेकर आपत्तिजनक टिप्पणी की थी। इस मामले में कोर्ट ने संज्ञान लेते हुए अब उनके खिलाफ नोटिस जारी किया है और जवाब मांगा है। आगे की सुनवाई 26 फरवरी को होगी।  

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *