झांसा देकर युवती से बलात्कार, मुस्लिम युवक गिरफ्तार

झांसा देकर युवती से बलात्कार, मुस्लिम युवक गिरफ्तार

आलीराजपुर। जिले के आम्बुआ क्षेत्र में शादी का प्रलोभन देकर युवती को भगाने और शारीरिक शोषण का मामला सामने आया है। पुलिस ने युवती को जोबट के एक किराए के मकान से बरामद कर आरोपी युवक को गिरफ्तार कर लिया है। परिजनों के अनुसार युवती 30 जनवरी से अचानक लापता हो गई थी। काफी खोजबीन के बाद जब उसका कोई पता नहीं चला तो 4 फरवरी को आम्बुआ थाने में गुमशुदगी की रिपोर्ट दर्ज कराई गई। रिपोर्ट में आशंका जताई गई थी कि क्षेत्र का ही एक युवक उसे बहला-फुसलाकर ले गया है।

तकनीकी साक्ष्य और मुखबिर की सूचना से मिला सुराग

मामले की गंभीरता को देखते हुए थाना प्रभारी मोहन डावर के नेतृत्व में पुलिस टीम गठित की गई। तकनीकी साक्ष्यों और मुखबिर की सूचना के आधार पर पुलिस ने जोबट स्थित एक मकान पर दबिश दी, जहां से युवती और आरोपी वसीम मोहम्मद खान को बरामद किया गया। बरामदगी के बाद युवती ने पुलिस को दिए बयान में आरोप लगाया कि आरोपी ने शादी का वादा कर उसे अपने साथ ले गया और उसके साथ शारीरिक संबंध बनाए। युवती ने यह भी आरोप लगाया कि आरोपी उस पर धर्म परिवर्तन के लिए दबाव बना रहा था।

दुष्कर्म सहित अन्य धाराओं में केस दर्ज

थाना प्रभारी मोहन डावर के अनुसार, युवती के बयानों के आधार पर आरोपी के खिलाफ दुष्कर्म और अन्य प्रासंगिक धाराओं में प्रकरण दर्ज किया गया है। पीडि़ता का मेडिकल परीक्षण कराया जा रहा है और आरोपी वसीम मोहम्मद खान को न्यायालय में पेश किया जाएगा। पुलिस मामले की विस्तृत जांच कर रही है, आरोपी शादी-शुदा है।

मुस्लिम समाज ने आरोपी को किया निष्कासित

शुक्रवार को सर्व मुस्लिम समाज और मुस्लिम पंचायत ने आरोपी वसीम खान को समाज से निष्कासित करने का निर्णय लिया। इस संबंध में समाज के प्रतिनिधियों ने पुलिस थाना आम्बुआ में एक लिखित शिकायत और ज्ञापन सौंपा। सर्व मुस्लिम समाज और मुस्लिम पंचायत ने आरोपी वसीम खान, पिता मोहम्मद खान, निवासी कुम्हार मोहल्ला आम्बुआ के खिलाफ कड़ी नाराजगी व्यक्त की। ज्ञापन में उल्लेख किया गया है कि मुस्लिम पंचायत और आरोपी के परिवार की सहमति से वसीम खान को समाज से निष्कासित किया जाता है।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *