बॉलीवुड के मशहूर म्यूजिक डायरेक्टर साजिद-वाजिद के सौतेले भाई सिंगर जावेद शराफत अली खान को पटना पुलिस ने गिरफ्तार किया है। उनकी गिरफ्तारी मुंबई से की गई है। जावेद अली पर पटना के एक डॉक्टर से गाना और म्यूजिक कंपोज करने के नाम पर 70 लाख रुपए के फ्रॉड का आरोप है। पटना निवासी डॉक्टर ने गांधी मैदान थाने में FIR दर्ज करवाई थी। करीब दो साल जांच-पड़ताल के बाद पटना पुलिस ने उन्हें मुंबई से अरेस्ट किया है और ट्रांजिट रिमांड पर लेकर आ रही है। गांधी मैदान में 1 मार्च 2024 में शिकायत की थी पाटलिपुत्र निवासी डॉक्टर सैयद शहिद महमूद ने 1 मार्च 2024 को गांधी मैदान में शिकायत दर्ज कराई थी। इसमें डॉक्टर ने लिखा था मैं डॉक्टर और प्रड्यूसर का काम करता हू। इस सिलसिले में मुंबई निवासी जावेद शराफत अली खान से मुलाकात हुई। फिर जावेद ने अपने मित्र प्रकाश भारतद्वाज और राकेश वर्मा से मुलाकात कराई थी। जावेद ने बताया था कि हम म्यूजिक डायरेक्टर का काम करते हैं। जबकि अन्य दोनों साथियों के बारे में रिकॉर्डिंग स्टूडियो का मालिक बताया था। मुलाकात के दौरान इन लोगों ने विश्वास दिलाया कि अगर आप हमलोगों के साथ काम करना चाहते हैं, तो इस व्यापार में पूंजी लगानी होगी। 70 लाख से ज्यादा की धोखाधड़ी का आरोप जावेद शराफत के कहने पर अपने 3 बैंक खातों से गाना रिकॉर्डिंग और प्रमोशन के नाम पर तीनों के बैंक खातों में 70 लाख 68 हजार रुपये ट्रांसफर किए। इसके बाद वह लगातार उनसे संपर्क कर रहा था, जिस काम के लिए पैसा दिया गया, वह अब तक पूरा क्यों नहीं किया गया? यह पूछने लगे। जबकि आरोपियों ने भरोसा दिलाया था कि पैसा देते ही काम शुरू हो जाएगा। ठगे जाने पर शिकायत दर्ज कराई सैयद शहिद ने शिकायत में लिखा जावेद ने एक छोटी फिल्म बनाने के लिए 2.25 लाख रुपएन लिए। इस फिल्म के गाना के प्रमोशन में आप भी सहायक होगा, लेकिन उन्होंने कोई फिल्म नहीं बनाई। मिक्सिंग मास्टरिंग के नाम पर भी 80 हजार रुपए लिए, लेकिन यह काम सिर्फ दो हजार हजार रुपए का था। इसके बाद वह खुद को ठगा महसूस किया। फिर अपना पैसा मांगने लगे तो लौटाया नहीं जा रहा था। इसके बाद शिकायत की। बॉलीवुड के मशहूर म्यूजिक डायरेक्टर साजिद-वाजिद के सौतेले भाई सिंगर जावेद शराफत अली खान को पटना पुलिस ने गिरफ्तार किया है। उनकी गिरफ्तारी मुंबई से की गई है। जावेद अली पर पटना के एक डॉक्टर से गाना और म्यूजिक कंपोज करने के नाम पर 70 लाख रुपए के फ्रॉड का आरोप है। पटना निवासी डॉक्टर ने गांधी मैदान थाने में FIR दर्ज करवाई थी। करीब दो साल जांच-पड़ताल के बाद पटना पुलिस ने उन्हें मुंबई से अरेस्ट किया है और ट्रांजिट रिमांड पर लेकर आ रही है। गांधी मैदान में 1 मार्च 2024 में शिकायत की थी पाटलिपुत्र निवासी डॉक्टर सैयद शहिद महमूद ने 1 मार्च 2024 को गांधी मैदान में शिकायत दर्ज कराई थी। इसमें डॉक्टर ने लिखा था मैं डॉक्टर और प्रड्यूसर का काम करता हू। इस सिलसिले में मुंबई निवासी जावेद शराफत अली खान से मुलाकात हुई। फिर जावेद ने अपने मित्र प्रकाश भारतद्वाज और राकेश वर्मा से मुलाकात कराई थी। जावेद ने बताया था कि हम म्यूजिक डायरेक्टर का काम करते हैं। जबकि अन्य दोनों साथियों के बारे में रिकॉर्डिंग स्टूडियो का मालिक बताया था। मुलाकात के दौरान इन लोगों ने विश्वास दिलाया कि अगर आप हमलोगों के साथ काम करना चाहते हैं, तो इस व्यापार में पूंजी लगानी होगी। 70 लाख से ज्यादा की धोखाधड़ी का आरोप जावेद शराफत के कहने पर अपने 3 बैंक खातों से गाना रिकॉर्डिंग और प्रमोशन के नाम पर तीनों के बैंक खातों में 70 लाख 68 हजार रुपये ट्रांसफर किए। इसके बाद वह लगातार उनसे संपर्क कर रहा था, जिस काम के लिए पैसा दिया गया, वह अब तक पूरा क्यों नहीं किया गया? यह पूछने लगे। जबकि आरोपियों ने भरोसा दिलाया था कि पैसा देते ही काम शुरू हो जाएगा। ठगे जाने पर शिकायत दर्ज कराई सैयद शहिद ने शिकायत में लिखा जावेद ने एक छोटी फिल्म बनाने के लिए 2.25 लाख रुपएन लिए। इस फिल्म के गाना के प्रमोशन में आप भी सहायक होगा, लेकिन उन्होंने कोई फिल्म नहीं बनाई। मिक्सिंग मास्टरिंग के नाम पर भी 80 हजार रुपए लिए, लेकिन यह काम सिर्फ दो हजार हजार रुपए का था। इसके बाद वह खुद को ठगा महसूस किया। फिर अपना पैसा मांगने लगे तो लौटाया नहीं जा रहा था। इसके बाद शिकायत की।


