पटना के परसा बाजार थाना क्षेत्र में एक साल पहले मिले युवक के शव के मामले का पुलिस ने खुलासा कर दिया है। पटना पुलिस ने जांच के बाद इस हत्याकांड का पर्दाफाश करते हुए तीन आरोपियों को गिरफ्तार किया है। 18 मार्च 2025 को बरामद हुए इस शव की पहचान उस समय नहीं हो पाई थी। युवक की गला रेतकर हत्या की गई थी और शरीर पर धारदार हथियार के निशान थे। जहानाबाद के युवक की हुई पहचान मामले की जानकारी देते हुए पूर्वी SP परिचय कुमार ने बताया कि, मृतक की पहचान जहानाबाद के महादेव शाह के तौर पर हुई है। पुलिस ने सीडीआर रिपोर्ट के आधार पर मृतक की प्रेमिका पुष्पा देवी, उसके देवर आलोक कुमार और एक ऑटो चालक सन्नी कुमार को अरेस्ट कर लिया है। फिलहाल इस घटना में शामिल एक आरोपी फरार है। ब्लैकमेल से परेशान था परिवार पूछताछ में आरोपी आलोक ने पुलिस को बताया है कि, ‘साल 2022 में पुष्पा देवी की शादी अभिमन्यु पासवान से हुई थी। शादी से पहले से ही महादेव शाह के संपर्क में थी। दोनों में प्रेम प्रसंग चल रहा था। शादी के बाद महादेव शाह भाभी को न्यूड वीडियो और तस्वीर भेज कर ब्लैकमेल कर रहा था। शादी के बाद भी संबंध बनाना चाहता था। इस बात से पूरा परिवार परेशान चल रहा था। 17 मार्च और 18 मार्च यानी घटना वाले दिन भाभी ने उसे फोन करके बुलाया था। मैं और मेरा दोस्त गांव के एक ऑटो में उसे बैठाकर सुनसान जगह पर ले गए और हत्या कर दी।’ दरोगा की तैयारी करने पटना आया था आरोपी महिला का आरोपी देवर आलोक कुमार गांव में ही निजी मेडिकल क्लिनिक अपना चला रहा था। घटना के बाद मेडिकल दुकान बंद कर पटना में दरोगा की तैयारी करने चला आया। दूसरा आरोपी महेंद्रू इलाके में ही रहकर तैयारी कर रहा था। गिरफ्तारी के वक्त छत से आरोपी ने लगाई छलांग आलोक को पटना पुलिस ने महेंद्रू इलाके के हॉस्टल से गिरफ्तार किया है। गिरफ्तारी के दौरान आरोपी ने हॉस्टल से छलांग लगा दी। जिसमें पैर की हड्डी टूट गई है। पुलिस को तीन मोबाइल फोन मिले हैं, जिसमें मृतक का भी एक टूटा मोबाइल शामिल है। पटना के परसा बाजार थाना क्षेत्र में एक साल पहले मिले युवक के शव के मामले का पुलिस ने खुलासा कर दिया है। पटना पुलिस ने जांच के बाद इस हत्याकांड का पर्दाफाश करते हुए तीन आरोपियों को गिरफ्तार किया है। 18 मार्च 2025 को बरामद हुए इस शव की पहचान उस समय नहीं हो पाई थी। युवक की गला रेतकर हत्या की गई थी और शरीर पर धारदार हथियार के निशान थे। जहानाबाद के युवक की हुई पहचान मामले की जानकारी देते हुए पूर्वी SP परिचय कुमार ने बताया कि, मृतक की पहचान जहानाबाद के महादेव शाह के तौर पर हुई है। पुलिस ने सीडीआर रिपोर्ट के आधार पर मृतक की प्रेमिका पुष्पा देवी, उसके देवर आलोक कुमार और एक ऑटो चालक सन्नी कुमार को अरेस्ट कर लिया है। फिलहाल इस घटना में शामिल एक आरोपी फरार है। ब्लैकमेल से परेशान था परिवार पूछताछ में आरोपी आलोक ने पुलिस को बताया है कि, ‘साल 2022 में पुष्पा देवी की शादी अभिमन्यु पासवान से हुई थी। शादी से पहले से ही महादेव शाह के संपर्क में थी। दोनों में प्रेम प्रसंग चल रहा था। शादी के बाद महादेव शाह भाभी को न्यूड वीडियो और तस्वीर भेज कर ब्लैकमेल कर रहा था। शादी के बाद भी संबंध बनाना चाहता था। इस बात से पूरा परिवार परेशान चल रहा था। 17 मार्च और 18 मार्च यानी घटना वाले दिन भाभी ने उसे फोन करके बुलाया था। मैं और मेरा दोस्त गांव के एक ऑटो में उसे बैठाकर सुनसान जगह पर ले गए और हत्या कर दी।’ दरोगा की तैयारी करने पटना आया था आरोपी महिला का आरोपी देवर आलोक कुमार गांव में ही निजी मेडिकल क्लिनिक अपना चला रहा था। घटना के बाद मेडिकल दुकान बंद कर पटना में दरोगा की तैयारी करने चला आया। दूसरा आरोपी महेंद्रू इलाके में ही रहकर तैयारी कर रहा था। गिरफ्तारी के वक्त छत से आरोपी ने लगाई छलांग आलोक को पटना पुलिस ने महेंद्रू इलाके के हॉस्टल से गिरफ्तार किया है। गिरफ्तारी के दौरान आरोपी ने हॉस्टल से छलांग लगा दी। जिसमें पैर की हड्डी टूट गई है। पुलिस को तीन मोबाइल फोन मिले हैं, जिसमें मृतक का भी एक टूटा मोबाइल शामिल है।


