चारपाई की लकड़ी से पत्नी की पीट-पीटकर हत्या:घरेलू विवाद में पति ने सिर पर किया वार, बचाने गई बहन को भी मारा; आरोपी फरार

चारपाई की लकड़ी से पत्नी की पीट-पीटकर हत्या:घरेलू विवाद में पति ने सिर पर किया वार, बचाने गई बहन को भी मारा; आरोपी फरार

बक्सर के औद्योगिक थाना क्षेत्र अंतर्गत परसिया गांव में शुक्रवार दोपहर एक दर्दनाक घटना सामने आई, जहां घरेलू विवाद के दौरान एक पति ने अपनी पत्नी की हत्या कर दी। घटना में बीच-बचाव करने पहुंची मृतका की बहन भी गंभीर रूप से घायल हो गई। वारदात के बाद आरोपी पति मौके से फरार हो गया। पति-पत्नी के बीच चल रही थी कहासुनी मृतका की पहचान लगभग 35 वर्षीय रेखा देवी के रूप में हुई है। जानकारी के अनुसार रेखा देवी और उनके पति सरवन राम के बीच किसी बात को लेकर कहासुनी हो रही थी। विवाद इतना बढ़ गया कि गुस्से में आकर सरवन राम ने घर में रखी चारपाई की लकड़ी से रेखा देवी के सिर पर वार कर दिया, जिससे उनकी मौके पर ही मौत हो गई। बहन ने कहा- शोर सुनकर बीच-बचाव को पहुंची घटना के समय घर में मौजूद मृतका की बहन डिंपल देवी ने बताया कि वह अपने बच्चों के साथ सो रही थीं। शोर सुनकर जब वह बीच-बचाव के लिए पहुंचीं, तो आरोपी ने उन पर भी हमला कर दिया। इस हमले में डिंपल देवी गंभीर रूप से घायल हो गईं। डिंपल देवी मृतका की सगी बहन और आरोपी की देवरानी हैं। पुलिस ने दोनों महिलाओं को पहुंचाया अस्पताल सूचना मिलते ही औद्योगिक थाना पुलिस मौके पर पहुंची और दोनों महिलाओं को बक्सर सदर अस्पताल ले जाया गया। अस्पताल में डॉक्टरों ने रेखा देवी को मृत घोषित कर दिया, जबकि घायल डिंपल देवी का इलाज जारी है। घटना की खबर मिलते ही काम पर गए परिजन भी अस्पताल पहुँचे, जहाँ कोहराम मच गया। देवर ने कहा- पहले भी करता था मारपीट मृतका के देवर साजन राम ने बताया कि आरोपी सरवन राम पहले भी छोटी-छोटी बातों पर रेखा देवी से झगड़ा और मारपीट करता था। मृतका के दो छोटे बच्चे हैं, जिनकी उम्र क्रमशः छह और चार वर्ष बताई जा रही है। पुलिस ने शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया है और घटनास्थल से साक्ष्य जुटाए जा रहे हैं। फरार आरोपी की गिरफ्तारी के लिए लगातार छापेमारी की जा रही है। डीएसपी बोले-पारिवारिक विवाद में हुई हत्या इस संबंध में बक्सर के डीएसपी गौरव पाण्डेय ने बताया कि पारिवारिक विवाद में पति द्वारा पत्नी की हत्या की सूचना मिली है। बीच-बचाव करने गई देवरानी भी घायल हुई है। मामले की गंभीरता से जांच की जा रही है और आरोपी की गिरफ्तारी जल्द की जाएगी। घटना के बाद परसिया गांव में दहशत और शोक का माहौल है। एक मामूली घरेलू विवाद ने पूरे परिवार को उजाड़ दिया और दो मासूम बच्चों से उनकी मां छिन गई। बक्सर के औद्योगिक थाना क्षेत्र अंतर्गत परसिया गांव में शुक्रवार दोपहर एक दर्दनाक घटना सामने आई, जहां घरेलू विवाद के दौरान एक पति ने अपनी पत्नी की हत्या कर दी। घटना में बीच-बचाव करने पहुंची मृतका की बहन भी गंभीर रूप से घायल हो गई। वारदात के बाद आरोपी पति मौके से फरार हो गया। पति-पत्नी के बीच चल रही थी कहासुनी मृतका की पहचान लगभग 35 वर्षीय रेखा देवी के रूप में हुई है। जानकारी के अनुसार रेखा देवी और उनके पति सरवन राम के बीच किसी बात को लेकर कहासुनी हो रही थी। विवाद इतना बढ़ गया कि गुस्से में आकर सरवन राम ने घर में रखी चारपाई की लकड़ी से रेखा देवी के सिर पर वार कर दिया, जिससे उनकी मौके पर ही मौत हो गई। बहन ने कहा- शोर सुनकर बीच-बचाव को पहुंची घटना के समय घर में मौजूद मृतका की बहन डिंपल देवी ने बताया कि वह अपने बच्चों के साथ सो रही थीं। शोर सुनकर जब वह बीच-बचाव के लिए पहुंचीं, तो आरोपी ने उन पर भी हमला कर दिया। इस हमले में डिंपल देवी गंभीर रूप से घायल हो गईं। डिंपल देवी मृतका की सगी बहन और आरोपी की देवरानी हैं। पुलिस ने दोनों महिलाओं को पहुंचाया अस्पताल सूचना मिलते ही औद्योगिक थाना पुलिस मौके पर पहुंची और दोनों महिलाओं को बक्सर सदर अस्पताल ले जाया गया। अस्पताल में डॉक्टरों ने रेखा देवी को मृत घोषित कर दिया, जबकि घायल डिंपल देवी का इलाज जारी है। घटना की खबर मिलते ही काम पर गए परिजन भी अस्पताल पहुँचे, जहाँ कोहराम मच गया। देवर ने कहा- पहले भी करता था मारपीट मृतका के देवर साजन राम ने बताया कि आरोपी सरवन राम पहले भी छोटी-छोटी बातों पर रेखा देवी से झगड़ा और मारपीट करता था। मृतका के दो छोटे बच्चे हैं, जिनकी उम्र क्रमशः छह और चार वर्ष बताई जा रही है। पुलिस ने शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया है और घटनास्थल से साक्ष्य जुटाए जा रहे हैं। फरार आरोपी की गिरफ्तारी के लिए लगातार छापेमारी की जा रही है। डीएसपी बोले-पारिवारिक विवाद में हुई हत्या इस संबंध में बक्सर के डीएसपी गौरव पाण्डेय ने बताया कि पारिवारिक विवाद में पति द्वारा पत्नी की हत्या की सूचना मिली है। बीच-बचाव करने गई देवरानी भी घायल हुई है। मामले की गंभीरता से जांच की जा रही है और आरोपी की गिरफ्तारी जल्द की जाएगी। घटना के बाद परसिया गांव में दहशत और शोक का माहौल है। एक मामूली घरेलू विवाद ने पूरे परिवार को उजाड़ दिया और दो मासूम बच्चों से उनकी मां छिन गई।  

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *