लखनऊ में दामाद की हत्या:ससुर व सालियों पर आरोप, लव मैरिज के 4 साल बाद वारदात

लखनऊ में दामाद की हत्या:ससुर व सालियों पर आरोप, लव मैरिज के 4 साल बाद वारदात

लखनऊ के आशियाना इलाके में एक युवक की हत्या कर दी गई। आरोप है कि ससुर और सालियों ने मिलकर दामाद को मौत के घाट उतार दिया। मृतक की पहचान विष्णु (32) के रूप में हुई है। बताया जा रहा है कि विष्णु ने करीब चार साल पहले तीर्थ नाथ की बेटी से प्रेम विवाह किया था। घटना के बाद इलाके में हड़कंप मच गया और परिजनों का रो-रोकर बुरा हाल है। सूचना मिलते ही पुलिस मौके पर पहुंची और शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया। प्रारंभिक जांच में पारिवारिक विवाद की बात सामने आ रही है, हालांकि पुलिस सभी पहलुओं पर जांच कर रही है। पुलिस अधिकारियों का कहना है कि मृतक के परिजनों की तहरीर के आधार पर ससुर और अन्य आरोपियों के खिलाफ मुकदमा दर्ज कर आगे की कार्रवाई की जाएगी। 2 तस्वीरें देखिए… दामाद को पीट-पीटकर मारा बताया गया कि आशियाना के सेक्टर-I मकान संख्या ए-1061 के रहने वाले तीर्थराज सिंह हाईकोर्ट लखनऊ में अधिवक्ता हैं। उनकी बेटी साक्षी सिंह के साथ प्रतापगढ़ के रहने वाले विष्णु यादव ने चार साल पहले प्रेम विवाह किया था। मंगलवार शाम दामाद विष्णु अपने ससुराल आया था। यहां किसी बात को लेकर उसका ससुर और सालियों से विवाद हो गया, जिसके बाद उसकी पीट पीट कर हत्या कर दी गई। पुलिस हत्या के कारणों की जांच कर रही है। खबर अपडेट की जा रही है…

​ 

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *