समस्तीपुर में सोमवार देर रात अपराधियों ने गोली मारकर ग्रामीण डॉक्टर की हत्या कर दी। करीब से सिर में तीन गोली मारी गई है। घटनास्थल पर ही दम तोड़ दिया। मौके से सात खोखा मिला है। मृतक की पहचान ललित कुमार साहू(40) के तौर पर हुई है। घटना बिथान थाना क्षेत्र के सोहमा गांव की है। जानकारी के मुताबिक ललित रोजाना की तरह गांव में मरीजों का इलाज करके घर लौट रहे थे। घर से कुछ दूरी पर मेन रास्ता खत्म हो जाता है। गली के रास्ते से अपने घर जा रहे थे। इस दौरान घात लगाकर बैठे अपराधियों ने उन्हें घेर लिया। सिर में नजदीक से गोली मारी दी। फायरिंग की आवाज सुनकर आसपास के लोग पहुंचे। तब तक सभी हथियार लहराते हुए फरार हो गए। विवाद का कारण स्पष्ट नहीं मामले की सूचना पर बिथाना थाने की पुलिस पहुंची। शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए सदर अस्पताल भेज दिया। घटना का कारण क्या है, किसने गोली मारी है। किसी से कोई विवाद था या नहीं, इस बारे में अभी परिवार के लोग कुछ नहीं बता पा रहे हैं। छानबीन में जुटी पुलिस इस संबंध में रोसड़ा के डीएसपी संजय सिन्हा ने बताया कि सूचना मिलते ही दलबल के साथ खुद घटनास्थल पर पहुंची। सिर में गोली लगने से मौत हो गई। परिवार के लोग फिलहाल कुछ बता नहीं पा रहा है। सबी बिंदुओं पर जांच चल रही है। जल्द ही बदमाशों को गिरफ्तार कर लिया जाएगा। समस्तीपुर में सोमवार देर रात अपराधियों ने गोली मारकर ग्रामीण डॉक्टर की हत्या कर दी। करीब से सिर में तीन गोली मारी गई है। घटनास्थल पर ही दम तोड़ दिया। मौके से सात खोखा मिला है। मृतक की पहचान ललित कुमार साहू(40) के तौर पर हुई है। घटना बिथान थाना क्षेत्र के सोहमा गांव की है। जानकारी के मुताबिक ललित रोजाना की तरह गांव में मरीजों का इलाज करके घर लौट रहे थे। घर से कुछ दूरी पर मेन रास्ता खत्म हो जाता है। गली के रास्ते से अपने घर जा रहे थे। इस दौरान घात लगाकर बैठे अपराधियों ने उन्हें घेर लिया। सिर में नजदीक से गोली मारी दी। फायरिंग की आवाज सुनकर आसपास के लोग पहुंचे। तब तक सभी हथियार लहराते हुए फरार हो गए। विवाद का कारण स्पष्ट नहीं मामले की सूचना पर बिथाना थाने की पुलिस पहुंची। शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए सदर अस्पताल भेज दिया। घटना का कारण क्या है, किसने गोली मारी है। किसी से कोई विवाद था या नहीं, इस बारे में अभी परिवार के लोग कुछ नहीं बता पा रहे हैं। छानबीन में जुटी पुलिस इस संबंध में रोसड़ा के डीएसपी संजय सिन्हा ने बताया कि सूचना मिलते ही दलबल के साथ खुद घटनास्थल पर पहुंची। सिर में गोली लगने से मौत हो गई। परिवार के लोग फिलहाल कुछ बता नहीं पा रहा है। सबी बिंदुओं पर जांच चल रही है। जल्द ही बदमाशों को गिरफ्तार कर लिया जाएगा।


