रिश्तों का कत्ल! बेटी ने प्रेमी के साथ मिलकर मां को मारा, घर में ही रखा शव-1 साल बाद खुलासा

रिश्तों का कत्ल! बेटी ने प्रेमी के साथ मिलकर मां को मारा, घर में ही रखा शव-1 साल बाद खुलासा

Hyderabad Murder Case: हैदराबाद से एक हैरान करने वाली खबर सामने आई हैं। एक युवती ने प्रेमी के साथ मिलकर प्रेम संबंध में बाधा बनी अपनी मां को हटाने के लिए एक साजिश रची और मौत के घाट उतार दिया। बेटी ने शव को करीब एक साल तक अपने घर के भीतर भी छिपाए रखा। एक साल तक किसी को भी इस बात का पता नहीं चला। जब मामले का खुलासा हुआ तो सब स्तब्ध हो गए। वहीं मृतका की पहचान अंजू के रूप में हुई है। पूरी घटना जवाहर नगर थाना क्षेत्र के भारत नगर की है। 

घटना का खुलासा होने के बाद क्षेत्र में सनसनी फैल गई। वहीं पड़ोसियों ने कहा कि इस तरह की घटना का कोई अंदाजा नहीं था कि बेटी प्रेमी के साथ मिलकर अपनी ही मां की हत्या कर देगी।

क्या है पूरा मामला

दरअसल, पिछले साल मई में अंजू लापता हो गई थी। उस समय पुलिस थाने में गुमशुदगी की रिपोर्ट दर्ज कराई थी। हालांकि लंबे समय तक महिला का कोई सुराग नहीं लगा। पुलिस ने जब जांच की तो मामले का खुलासा हुआ।

जांच के दौरान पुलिस को पता चला कि मृतका की बेटी का युवक के साथ प्रेम संबंध था। बेटी को लगता था कि उसकी मां प्रेम संबंध में बाधा बनी हुई है। इसके बाद उसने प्रेमी के साथ मिलकर अपनी मां को रास्ते से हटाने की योजना बनाई। 

बाद में युवती और प्रेमी ने मिलकर महिला की हत्या कर दी और शव को घर में ही छिपाकर रखा। बताया जा रहा है कि इसके बाद दोनों घर में सामान्य जीवन जीते रहे। 

पुलिस ने किया खुलासा

पुलिस को करीब एक साल बाद जब सच्चाई का पता चला तो हैरान हो गई। मौके पर पहुंचकर शव को बाहर निकाला और आगे की जांच में जुट गई। वहीं दोनों आरोपियों को भी गिरफ्तार कर लिया। फिलहाल पुलिस दोनों आरोपियों से पूछताछ कर रही है।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *