इंदौर के एरोड्रम थाना क्षेत्र स्थित 60 फीट रोड पर सोमवार को लिव-इन संबंध को लेकर विवाद में युवक ने युवती के घर में घुसकर चाकू से हमला कर दिया। हमले में युवती के भाई की मौत हो गई, जबकि युवती और उसकी मां घायल हो गईं। पुलिस के अनुसार आरोपी युवक वेदांत सोलंकी, युवती विधि लखावत के साथ लिव-इन में रहता था। विवाद के दौरान आरोपी ने घर में घुसकर विधि, उसकी मां अनीता और भाई वेदांश पर चाकू से वार किए। हमले में गंभीर रूप से घायल वेदांश की अरबिंदो अस्पताल में इलाज के दौरान मौत हो गई। वारदात के बाद आरोपी ने खुद को भी चाकू मार लिया। सभी घायलों को अस्पताल में भर्ती कराया गया है। सूचना मिलते ही टीआई तरुण भाटी पुलिस बल के साथ मौके पर पहुंचे। पुलिस ने कहा कि पूरे मामले की जांच की जा रही है।
घर में घुसकर लिवइन पार्टनर के भाई की हत्या:इंदौर में आरोपी ने परिजनों को धमकाया, चाकू मारे; खुद को भी किया घायल


