बांग्लादेश में पत्रकार की हत्या, विधानसभा अध्यक्ष ने जताया शोक:डॉ. प्रेम कुमार ने कहा- ये मानवाधिकारों पर सीधा हमला है

बांग्लादेश में पत्रकार की हत्या, विधानसभा अध्यक्ष ने जताया शोक:डॉ. प्रेम कुमार ने कहा- ये मानवाधिकारों पर सीधा हमला है

गया. बिहार विधानसभा अध्यक्ष डॉ. प्रेम कुमार ने आज बांग्लादेश में एक हिंदू पत्रकार की हत्या पर गहरा शोक जताया है। उन्होंने इस घटना की कड़ी निंदा करते हुए इसे लोकतंत्र, अभिव्यक्ति की स्वतंत्रता और मानवाधिकारों पर सीधा हमला बताया। डॉ. प्रेम कुमार ने कहा कि किसी भी लोकतांत्रिक व्यवस्था में पत्रकारों की भूमिका अत्यंत महत्वपूर्ण होती है। उनके ऊपर हमला पूरे समाज की आवाज को दबाने का प्रयास है। उन्होंने पत्रकार को समाज का आइना बताया, जो सच को निर्भीकता से सामने लाते हैं। सभ्य समाज के मूल्यों को भी शर्मसार करती घटना विधानसभा अध्यक्ष ने कहा कि एक सच्चे और ईमानदार पत्रकार की हत्या न केवल निंदनीय है, बल्कि यह सभ्य समाज के मूल्यों को भी शर्मसार करती है। उन्होंने चिंता व्यक्त की कि यह घटना बांग्लादेश में अभिव्यक्ति की स्वतंत्रता और अल्पसंख्यकों की सुरक्षा पर गंभीर संकट दर्शाती है। डॉ. प्रेम कुमार ने बांग्लादेश में अल्पसंख्यक हिंदुओं के साथ लगातार हो रही हिंसक घटनाओं पर गहरी चिंता जताई। उन्होंने बांग्लादेश सरकार से इस घटना की निष्पक्ष और जांच कराने व दोषियों को कठोर सजा देने की मांग की। उन्होंने अंतरराष्ट्रीय समुदाय और मानवाधिकार संगठनों से भी इस मामले का संज्ञान लेने की अपील की। डॉ. प्रेम कुमार ने दिवंगत पत्रकार के परिजनों के प्रति गहरी संवेदना व्यक्त की। उन्होंने ईश्वर से दिवंगत आत्मा की शांति और शोक संतप्त परिवार को इस असहनीय दुःख को सहन करने की शक्ति प्रदान करने की प्रार्थना की। गया. बिहार विधानसभा अध्यक्ष डॉ. प्रेम कुमार ने आज बांग्लादेश में एक हिंदू पत्रकार की हत्या पर गहरा शोक जताया है। उन्होंने इस घटना की कड़ी निंदा करते हुए इसे लोकतंत्र, अभिव्यक्ति की स्वतंत्रता और मानवाधिकारों पर सीधा हमला बताया। डॉ. प्रेम कुमार ने कहा कि किसी भी लोकतांत्रिक व्यवस्था में पत्रकारों की भूमिका अत्यंत महत्वपूर्ण होती है। उनके ऊपर हमला पूरे समाज की आवाज को दबाने का प्रयास है। उन्होंने पत्रकार को समाज का आइना बताया, जो सच को निर्भीकता से सामने लाते हैं। सभ्य समाज के मूल्यों को भी शर्मसार करती घटना विधानसभा अध्यक्ष ने कहा कि एक सच्चे और ईमानदार पत्रकार की हत्या न केवल निंदनीय है, बल्कि यह सभ्य समाज के मूल्यों को भी शर्मसार करती है। उन्होंने चिंता व्यक्त की कि यह घटना बांग्लादेश में अभिव्यक्ति की स्वतंत्रता और अल्पसंख्यकों की सुरक्षा पर गंभीर संकट दर्शाती है। डॉ. प्रेम कुमार ने बांग्लादेश में अल्पसंख्यक हिंदुओं के साथ लगातार हो रही हिंसक घटनाओं पर गहरी चिंता जताई। उन्होंने बांग्लादेश सरकार से इस घटना की निष्पक्ष और जांच कराने व दोषियों को कठोर सजा देने की मांग की। उन्होंने अंतरराष्ट्रीय समुदाय और मानवाधिकार संगठनों से भी इस मामले का संज्ञान लेने की अपील की। डॉ. प्रेम कुमार ने दिवंगत पत्रकार के परिजनों के प्रति गहरी संवेदना व्यक्त की। उन्होंने ईश्वर से दिवंगत आत्मा की शांति और शोक संतप्त परिवार को इस असहनीय दुःख को सहन करने की शक्ति प्रदान करने की प्रार्थना की।  

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *