बेगूसराय में लापता छात्र का शव घर से 500 मीटर की दूरी पर खेत में मिला है। पुलिस ने मौके से एक रस्सी भी बरामद किया है, जिससे आशंका जताई जा रही है कि गला घोंटकर हत्या की गई है। मृतक की पहचान बखरी गोढ़ियारी निवासी शंभू सहनी के पुत्र विशाल कुमार (19) के रूप में हुई है। इसी साल इंटर का एग्जाम दिया था। आगे की पढ़ाई की तैयारी कर रहा था। प्रेम-प्रसंग में वारदात की आशंका है। घटना बखरी थाना क्षेत्र की है। सुबह घर में नहीं मिला पिता शंभू सहनी ने बताया कि सोमवार की रात करीब 10 बजे घर के सभी सदस्यों ने एक साथ खाना खाया। इसके बाद सोने चले गए। सुबह जब परिवार के सदस्यों की आंख खुली तो विशाल अपने बिस्तर पर नहीं था। मैंने उसे फोन किया, लेकिन उसने कॉल रिसीव नहीं किया। हमें लगा कहीं टहलने गया होगा, लेकिन काफी देर तक जब वह नहीं लौटा तो हमने खोजबीन शुरू की। स्थानीय लोगों से सूचना मिली कि कामास्थान आरा मिल के पास खेत में एक युवक का शव पड़ा है। खबर मिलते ही मौके पर भीड़ जमा हो गई। परिजनों ने वहां पहुंचकर शव की पहचान की। घटनास्थल पर विशाल के गले के पास एक रस्सी पड़ी मिली। आशंका है कि पहले उसे सुनसान जगह पर बुलाया और फिर रस्सी से गला घोंटकर हत्या कर दी गई।
लड़की से अफेयर में हत्या की चर्चा इस हत्याकांड के पीछे प्रेम-प्रसंग की बात सामने आ रही है। स्थानीय लोगों और गांव में दबी जुबान से चर्चा है कि युवक का किसी लड़की के साथ अफेयर था। इसी रंजिश में उसकी हत्या की गई है। हालांकि पुलिस अभी इस मामले पर कुछ भी स्पष्ट कहने से बच रही है और हर एंगल से जांच कर रही है। जांच के लिए पहुंची FSL की टीम मामले की गंभीरता को देखते हुए एसपी मनीष खुद मौके पर पहुंचे। मृतक के पिता, परिवार के सदस्यों और आसपास के लोगों से पूछताछ की। एसपी ने घटनास्थल का निरीक्षण करने के बाद पुलिस अधिकारियों को आवश्यक निर्देश दिए हैं। साक्ष्य जुटाने के लिए FSL टीम को भी बुलाया गया है। मां का रो-रोकर बुरा हाल विशाल कुमार के पिता शंभू सहनी बखरी नगर परिषद में बैरियर वसूली का काम करते हैं। दो बेटों में विशाल छोटा था। बेटे की मौत के बाद पूरे परिवार का रो-रोकर बुरा हाल है। मां की चीख-पुकार से पूरा गांव गमगीन है। गांव वालों का कहना है कि विशाल एक शांत स्वभाव का लड़का था और पढ़ाई में रुचि रखता था। बेगूसराय में लापता छात्र का शव घर से 500 मीटर की दूरी पर खेत में मिला है। पुलिस ने मौके से एक रस्सी भी बरामद किया है, जिससे आशंका जताई जा रही है कि गला घोंटकर हत्या की गई है। मृतक की पहचान बखरी गोढ़ियारी निवासी शंभू सहनी के पुत्र विशाल कुमार (19) के रूप में हुई है। इसी साल इंटर का एग्जाम दिया था। आगे की पढ़ाई की तैयारी कर रहा था। प्रेम-प्रसंग में वारदात की आशंका है। घटना बखरी थाना क्षेत्र की है। सुबह घर में नहीं मिला पिता शंभू सहनी ने बताया कि सोमवार की रात करीब 10 बजे घर के सभी सदस्यों ने एक साथ खाना खाया। इसके बाद सोने चले गए। सुबह जब परिवार के सदस्यों की आंख खुली तो विशाल अपने बिस्तर पर नहीं था। मैंने उसे फोन किया, लेकिन उसने कॉल रिसीव नहीं किया। हमें लगा कहीं टहलने गया होगा, लेकिन काफी देर तक जब वह नहीं लौटा तो हमने खोजबीन शुरू की। स्थानीय लोगों से सूचना मिली कि कामास्थान आरा मिल के पास खेत में एक युवक का शव पड़ा है। खबर मिलते ही मौके पर भीड़ जमा हो गई। परिजनों ने वहां पहुंचकर शव की पहचान की। घटनास्थल पर विशाल के गले के पास एक रस्सी पड़ी मिली। आशंका है कि पहले उसे सुनसान जगह पर बुलाया और फिर रस्सी से गला घोंटकर हत्या कर दी गई।
लड़की से अफेयर में हत्या की चर्चा इस हत्याकांड के पीछे प्रेम-प्रसंग की बात सामने आ रही है। स्थानीय लोगों और गांव में दबी जुबान से चर्चा है कि युवक का किसी लड़की के साथ अफेयर था। इसी रंजिश में उसकी हत्या की गई है। हालांकि पुलिस अभी इस मामले पर कुछ भी स्पष्ट कहने से बच रही है और हर एंगल से जांच कर रही है। जांच के लिए पहुंची FSL की टीम मामले की गंभीरता को देखते हुए एसपी मनीष खुद मौके पर पहुंचे। मृतक के पिता, परिवार के सदस्यों और आसपास के लोगों से पूछताछ की। एसपी ने घटनास्थल का निरीक्षण करने के बाद पुलिस अधिकारियों को आवश्यक निर्देश दिए हैं। साक्ष्य जुटाने के लिए FSL टीम को भी बुलाया गया है। मां का रो-रोकर बुरा हाल विशाल कुमार के पिता शंभू सहनी बखरी नगर परिषद में बैरियर वसूली का काम करते हैं। दो बेटों में विशाल छोटा था। बेटे की मौत के बाद पूरे परिवार का रो-रोकर बुरा हाल है। मां की चीख-पुकार से पूरा गांव गमगीन है। गांव वालों का कहना है कि विशाल एक शांत स्वभाव का लड़का था और पढ़ाई में रुचि रखता था।


