बीजापुर के काऊरगट्टा में भीमा मड़कम की हत्या:ग्राम कंचाल निवासी की अज्ञात व्यक्ति ने की हत्या, पुलिस जांच में जुटी

बीजापुर के काऊरगट्टा में भीमा मड़कम की हत्या:ग्राम कंचाल निवासी की अज्ञात व्यक्ति ने की हत्या, पुलिस जांच में जुटी

छत्तीसगढ़ के बीजापुर जिले में एक व्यक्ति की हत्या का मामला सामने आया है। पामेड़ थाना क्षेत्र के ग्राम काऊरगट्टा में ग्राम कंचाल निवासी भीमा मड़कम (लगभग 35-40 वर्ष) की अज्ञात व्यक्ति ने हत्या कर दी। पामेड़ थाने को आज ग्राम काऊरगट्टा में भीमा मड़कम का शव मिलने की सूचना मिली। सूचना मिलते ही थाना प्रभारी तत्काल घटनास्थल पर पहुंचे। पुलिस ने मौके पर अतिरिक्त बल भी रवाना किया। प्रारंभिक जांच में हत्या की पुष्टि हुई है, हालांकि आरोपी की पहचान अभी तक नहीं हो पाई है। पुलिस मामले की जांच में जुटी है।

​ 

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *