घर में घुसकर बुजुर्ग की पेट में गोली मारकर हत्या:बांका में शोर होने पर 2 अपराधी फरार, भूमि विवाद में मर्डर की आशंका

घर में घुसकर बुजुर्ग की पेट में गोली मारकर हत्या:बांका में शोर होने पर 2 अपराधी फरार, भूमि विवाद में मर्डर की आशंका

बांका जिले के बेलहर थाना क्षेत्र के नवटोलिया गांव में शनिवार की देर रात घर में बैठे एक बुजुर्ग व्यक्ति की दो अपराधियों ने गोली मारकर हत्या कर दी। इस घटना के बाद पूरे इलाके में सनसनी फैल गई है। जांच में भूमि विवाद को लेकर हत्या किए जाने की आशंका जताई जा रही है। मृतक की पहचान नवटोलिया गांव निवासी 70 वर्षीय सुरेंद्र प्रसाद के रूप में हुई है। शनिवार की देर रात सुरेंद्र प्रसाद अपने घर में बैठे हुए थे। इसी दौरान दो अपराधी अचानक उनके घर में घुस गए और उन पर गोली चला दी। गोली उनके पेट में लग गई, जिससे वे गंभीर रूप से घायल होकर मौके पर ही गिर पड़े। गोली चलने की आवाज सुनते ही आसपास के लोगों में अफरा-तफरी मच गई। हल्ला होने पर अपराधी फरार हल्ला होने के बाद दोनों अपराधी मौके से फरार हो गए। शोर सुनकर परिजन और ग्रामीण घटनास्थल पर पहुंचे तो देखा कि सुरेंद्र प्रसाद के पेट में गोली लगी हुई है और उनकी हालत गंभीर है। घटना की सूचना तत्काल बेलहर थाना की पुलिस को दी गई। हालांकि पुलिस के पहुंचने से पहले ही सुरेंद्र प्रसाद की मौत हो चुकी थी। घटना की सूचना मिलते ही बेलहर एसडीपीओ रविंद्र मोहन प्रसाद और थाना अध्यक्ष दिनेश वर्मा पुलिस बल के साथ मौके पर पहुंचे और मामले की जांच शुरू कर दी। रविवार की सुबह स्थानीय पुलिस के साथ फॉरेंसिक टीम ने भी घटनास्थल पर पहुंचकर जांच-पड़ताल की और कई अहम साक्ष्य एकत्र किए। रविवार को पुलिस ने शव को कब्जे में लेकर पोस्टमॉर्टम के लिए भेजने की तैयारी शुरू कर दी है। घटना के बाद से मृतक के परिवार में कोहराम मचा हुआ है और परिजनों का रो-रोकर बुरा हाल है। जमीन विवाद में हत्या की आशंका थाना अध्यक्ष दिनेश वर्मा ने बताया कि दो अपराधियों ने घर में घुसकर गोली मारकर घटना को अंजाम दिया है। जांच में जमीन विवाद को लेकर हत्या की आशंका जताई जा रही है, हालांकि पुलिस सभी पहलुओं से मामले की जांच कर रही है।उन्होंने बताया कि आरोपियों की गिरफ्तारी के लिए पुलिस लगातार छापेमारी कर रही है और जल्द ही मामले का खुलासा कर लिया जाएगा। बांका जिले के बेलहर थाना क्षेत्र के नवटोलिया गांव में शनिवार की देर रात घर में बैठे एक बुजुर्ग व्यक्ति की दो अपराधियों ने गोली मारकर हत्या कर दी। इस घटना के बाद पूरे इलाके में सनसनी फैल गई है। जांच में भूमि विवाद को लेकर हत्या किए जाने की आशंका जताई जा रही है। मृतक की पहचान नवटोलिया गांव निवासी 70 वर्षीय सुरेंद्र प्रसाद के रूप में हुई है। शनिवार की देर रात सुरेंद्र प्रसाद अपने घर में बैठे हुए थे। इसी दौरान दो अपराधी अचानक उनके घर में घुस गए और उन पर गोली चला दी। गोली उनके पेट में लग गई, जिससे वे गंभीर रूप से घायल होकर मौके पर ही गिर पड़े। गोली चलने की आवाज सुनते ही आसपास के लोगों में अफरा-तफरी मच गई। हल्ला होने पर अपराधी फरार हल्ला होने के बाद दोनों अपराधी मौके से फरार हो गए। शोर सुनकर परिजन और ग्रामीण घटनास्थल पर पहुंचे तो देखा कि सुरेंद्र प्रसाद के पेट में गोली लगी हुई है और उनकी हालत गंभीर है। घटना की सूचना तत्काल बेलहर थाना की पुलिस को दी गई। हालांकि पुलिस के पहुंचने से पहले ही सुरेंद्र प्रसाद की मौत हो चुकी थी। घटना की सूचना मिलते ही बेलहर एसडीपीओ रविंद्र मोहन प्रसाद और थाना अध्यक्ष दिनेश वर्मा पुलिस बल के साथ मौके पर पहुंचे और मामले की जांच शुरू कर दी। रविवार की सुबह स्थानीय पुलिस के साथ फॉरेंसिक टीम ने भी घटनास्थल पर पहुंचकर जांच-पड़ताल की और कई अहम साक्ष्य एकत्र किए। रविवार को पुलिस ने शव को कब्जे में लेकर पोस्टमॉर्टम के लिए भेजने की तैयारी शुरू कर दी है। घटना के बाद से मृतक के परिवार में कोहराम मचा हुआ है और परिजनों का रो-रोकर बुरा हाल है। जमीन विवाद में हत्या की आशंका थाना अध्यक्ष दिनेश वर्मा ने बताया कि दो अपराधियों ने घर में घुसकर गोली मारकर घटना को अंजाम दिया है। जांच में जमीन विवाद को लेकर हत्या की आशंका जताई जा रही है, हालांकि पुलिस सभी पहलुओं से मामले की जांच कर रही है।उन्होंने बताया कि आरोपियों की गिरफ्तारी के लिए पुलिस लगातार छापेमारी कर रही है और जल्द ही मामले का खुलासा कर लिया जाएगा।  

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *