बस्ती में बुजुर्ग महिला की हत्या:घर के बाहर खून से लथपथ मिला था शव, अज्ञात पर केस दर्ज

बस्ती में बुजुर्ग महिला की हत्या:घर के बाहर खून से लथपथ मिला था शव, अज्ञात पर केस दर्ज

बस्ती जिले के परसरामपुर थाना क्षेत्र के हरिगांव में रविवार को 72 वर्षीय वृद्धा की हत्या से सनसनी फैल गई। वृद्धा का शव उनके घर के बाहर खून से लथपथ हालत में मिला था। पुलिस ने अज्ञात व्यक्ति के खिलाफ हत्या का मुकदमा दर्ज कर जांच शुरू कर दी है। हरिगांव निवासी केवला देवी (72) पत्नी मालिक राम का शव रविवार सुबह उनके घर के बाहर मृत अवस्था में पाया गया। उनके शरीर के पास काफी मात्रा में खून बिखरा हुआ था, जिससे प्रथम दृष्टया हत्या की आशंका जताई गई। घटना की सूचना मिलते ही ग्रामीणों की भीड़ मौके पर जमा हो गई और पुलिस को सूचित किया गया। सूचना मिलने पर परसरामपुर पुलिस घटनास्थल पर पहुंची। पुलिस ने मौके का निरीक्षण कर शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया। मृतका की बेटी रेशमा पत्नी धर्मेंद्र, निवासी सादीजोत, थाना भवानीगंज, जनपद सिद्धार्थनगर की तहरीर पर पुलिस ने हत्या का मुकदमा दर्ज किया है। अपर पुलिस अधीक्षक श्याम कांत ने बताया कि हत्या के कारणों की जांच की जा रही है। घटनास्थल से आवश्यक साक्ष्य जुटा लिए गए हैं और संदिग्ध व्यक्तियों से पूछताछ की जा रही है।

​ 

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *