पटना के बिहटा थाना क्षेत्र के बाजितपुर गांव में बुधवार को बच्चे की मौत हुई थी। आक्रोशित परिवार वालों ने 32 वर्षीय जूही देवी को डायन का आरोप लगाकर लाठी-डंडों से पीट-पीट कर मार डाला। इस मामले पर बिहार राज्य महिला आयोग ने संज्ञान लिया है और नियमानुसार जांच करते हुए संलिप्त दोषियों के विरूद्ध त्वरित कार्रवाई करने की मांग की है। कार्रवाई की रिपोर्ट आयोग को सौंपने को कहा गया है। बिहार राज्य महिला आयोग की अध्यक्ष प्रो. अप्सरा ने कहा कि एक महिला को डायन बताकर मार दिया गया है। इस मामले को संज्ञान में आने के बाद हमने वरीय पुलिस अधीक्षक (SSP) को चिट्ठी लिखी है। यह घटना दुर्भाग्यपूर्ण है। हमारा कानून भी ऐसी चीजों के प्रति सख्त है। महिला आयोग भी ऐसे घटनाओं का सख्ती से विरोध करता है। पटना जैसे जगह में इस तरह का मामला आना सही नहीं है। हम जिस समाज में जी रहे हैं, वहां महिलाएं आगे बढ़ रही है, मगर ऐसे मामले महिलाओं के प्रति निराशाजनक है। गोतिया में बच्चे की मौत से सुलगा मामला इस घटना का कारण डायन विवाद और आपसी रंजिश बताया जा रहा है। मृतक जूही के पिता हरेंद्र राम ने पुलिस को बताया था कि उनकी बेटी मकर संक्रांति पर अपने मायके आई थी। उन्होंने आरोप लगाया कि मंगलवार को उनके गोतिया में एक 6 माह के बच्चे की मौत हुई थी, जिसके बाद आरोपियों ने उनके परिवार पर डायन होने का आरोप लगाया। पिता के अनुसार, डायन विवाद के चलते आरोपियों ने उनकी बेटी जूही देवी पर लोहे के रॉड और ईंट-पत्थर से हमला कर दिया, जिससे उसकी मौत हो गई। पटना के बिहटा थाना क्षेत्र के बाजितपुर गांव में बुधवार को बच्चे की मौत हुई थी। आक्रोशित परिवार वालों ने 32 वर्षीय जूही देवी को डायन का आरोप लगाकर लाठी-डंडों से पीट-पीट कर मार डाला। इस मामले पर बिहार राज्य महिला आयोग ने संज्ञान लिया है और नियमानुसार जांच करते हुए संलिप्त दोषियों के विरूद्ध त्वरित कार्रवाई करने की मांग की है। कार्रवाई की रिपोर्ट आयोग को सौंपने को कहा गया है। बिहार राज्य महिला आयोग की अध्यक्ष प्रो. अप्सरा ने कहा कि एक महिला को डायन बताकर मार दिया गया है। इस मामले को संज्ञान में आने के बाद हमने वरीय पुलिस अधीक्षक (SSP) को चिट्ठी लिखी है। यह घटना दुर्भाग्यपूर्ण है। हमारा कानून भी ऐसी चीजों के प्रति सख्त है। महिला आयोग भी ऐसे घटनाओं का सख्ती से विरोध करता है। पटना जैसे जगह में इस तरह का मामला आना सही नहीं है। हम जिस समाज में जी रहे हैं, वहां महिलाएं आगे बढ़ रही है, मगर ऐसे मामले महिलाओं के प्रति निराशाजनक है। गोतिया में बच्चे की मौत से सुलगा मामला इस घटना का कारण डायन विवाद और आपसी रंजिश बताया जा रहा है। मृतक जूही के पिता हरेंद्र राम ने पुलिस को बताया था कि उनकी बेटी मकर संक्रांति पर अपने मायके आई थी। उन्होंने आरोप लगाया कि मंगलवार को उनके गोतिया में एक 6 माह के बच्चे की मौत हुई थी, जिसके बाद आरोपियों ने उनके परिवार पर डायन होने का आरोप लगाया। पिता के अनुसार, डायन विवाद के चलते आरोपियों ने उनकी बेटी जूही देवी पर लोहे के रॉड और ईंट-पत्थर से हमला कर दिया, जिससे उसकी मौत हो गई।


