दरभंगा में 65 साल के बुजुर्ग की हत्या:3 आरोपी अरेस्ट; ईंट चोरी के आरोप में कहासुनी के बाद मर्डर

दरभंगा में 65 साल के बुजुर्ग की हत्या:3 आरोपी अरेस्ट; ईंट चोरी के आरोप में कहासुनी के बाद मर्डर

दरभंगा में आज 65 साल के बुजुर्ग की खंती से मारकर हत्या कर दी गई। मृतक की पहचान अब्दुस्सलाम के रूप में हुई है। घटना जमालपुर थाना क्षेत्र के झगरुआ गांव की है। कहासुनी होने पर लोहे की रॉड से हमला कर दिया गया, जिससे बुजुर्ग की मौत हो गई। घटना की सूचना पर जिलाधिकारी कौशल कुमार,डीआईजी मनोज कुमार तिवारी,एसएसपी जगुनाथ रेड्डी जलारेड्डी भी गांव पहुंचे और स्थिति का जायजा लिया। गांव की ही विमला देवी की ओर से ईंट चोरी का आरोप लगा कर अपशब्द कहे जा रहे थे। उसी दौरान वहां से गुजर रहे अब्दुस्सलाम ने इसका विरोध करते हुए कहा कि गाली क्यों दे रही हो। त्यक्षदर्शियों के मुताबिक, इसी बात से नाराज होकर मुख्य आरोपी मनीष कुमार राम, उनके भाई रौशन कुमार राम और उनकी मा विमला देवी ने मिलकर अब्दुस्सलाम पर लोहे की रॉड से हमला कर दिया।वे गांव में एक छोटी किराना दुकान चलाते थे और 10 बच्चों के पिता थे। परिजनों के अनुसार वे तीन भाइयों में से एक थे। पुलिस ने शव को पोस्टमास्टम के लिए भेजा हमले में उनके सिर पर गंभीर चोट लगी और वे लहूलुहान होकर गिर पड़े। स्थानीय लोग,ग्राम पंचायत झगरुआ के मुखिया मो. आदिल, केसर आलम, अब्दुल गफार और संतोष सहनी ने घायल अवस्था में अब्दुस्सलाम को उठाकर इलाज के लिए किरतपुर सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र पहुंचाया, जहां डॉक्टरों ने उन्हें मृत घोषित कर दिया। घटना की सूचना मिलते ही पुलिस मौके पर पहुंची। किरतपुर सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र से शव को कब्जे में लेकर पंचनामा की प्रक्रिया पूरी की गई। इसके बाद पोस्टमार्टम के लिए शव को दरभंगा मेडिकल कॉलेज अस्पताल भेज दिया गया। मामले की गंभीरता को देखते हुए जिलाधिकारी कौशल किशोर और एसएसपी जगुनाथ रेड्डी जलारेड्डी घटनास्थल पर पहुंचे। दोनों अधिकारियों ने पीड़ित परिवार से मुलाकात कर दोषियों के खिलाफ कड़ी कार्रवाई और सख्त सजा दिलाने का आश्वासन दिया। प्रशासन की मौजूदगी से गांव में शांति व्यवस्था बनाए रखने का प्रयास किया गया। राजद के पूर्व प्रत्याशी अफजल अली खान ने स्पष्ट किया है कि मामला कोई बड़ा विवाद नहीं था, बल्कि दो पक्षों के बीच आपसी कहासुनी के दौरान एक पक्ष की र से खंती से वार किए जाने से घायल व्यक्ति की इलाज के दौरान मौत हो गई है। फिलहाल क्षेत्र में स्थिति शांतिपूर्ण है और प्रशासन पूरी तरह सक्रिय है। पुलिस की ओर से प्राथमिकी दर्ज कर ली गई है। तीन आरोपियों की गिरफ्तारी हो चुकी है, जबकि दो अन्य की गिरफ्तारी के लिए पुलिस टीम गठित कर छापेमारी कर रही है। आपसी भाईचारा खत्म नहीं होना चाहिए अफजल अली खान ने झगरुआ पंचायत के नागरिकों से अपील करते हुए कहा कि छोटी-छोटी बातों को लेकर आपसी भाईचारा खत्म नहीं करना चाहिए। उन्होंने कहा कि “गलती पर गलती नहीं बढ़ानी चाहिए। जो गलती कर चुके हैं, उनके खिलाफ कानूनी कार्रवाई होगी। किसी को भी कानून हाथ में लेने की जरूरत नहीं है।” जिला प्रशासन के वरीय अधिकारी—डीएम, एसएसपी,डीआईजी स्वयं पहुंचे थे और स्थिति पर नजर बनाए हुए हैं और क्षेत्र में कैंप कर पुलिस अपनी जिम्मेदारी निभा रही है। लोगों से पुलिस प्रशासन का सहयोग करने की अपील की गई है। स्थानीय लोगों के अनुसार, प्रशासन की कार्रवाई से इलाके में तनाव की स्थिति नियंत्रित है और शांति व्यवस्था कायम है। बिरौल एसडीपीओ प्रभाकर तिवारी ने बताया कि मुख्य आरोपी मनीष कुमार राम और उनकी मां विमला देवी को गिरफ्तार कर लिया गया है। अन्य आरोपी सोनू और रौशन राम की गिरफ्तारी के लिए छापेमारी की जा रही है। उन्होंने बताया कि स्थिति पूरी तरह नियंत्रण में है और गांव में पुलिस कैंप कर रही है। दोनों पक्षों के लोगों को समझा-बुझाकर शांत कराया गया है। जमालपुर थानाध्यक्ष मुकेश कुमार ने बताया कि पीड़ित परिवार के फर्द बयान के आधार पर प्राथमिकी दर्ज कर ली गई है। पुलिस सभी आरोपियों की गिरफ्तारी और मामले की गहन जांच में जुटी है। घटना के बाद गांव में शांतिपूर्ण माहौल है। दरभंगा में आज 65 साल के बुजुर्ग की खंती से मारकर हत्या कर दी गई। मृतक की पहचान अब्दुस्सलाम के रूप में हुई है। घटना जमालपुर थाना क्षेत्र के झगरुआ गांव की है। कहासुनी होने पर लोहे की रॉड से हमला कर दिया गया, जिससे बुजुर्ग की मौत हो गई। घटना की सूचना पर जिलाधिकारी कौशल कुमार,डीआईजी मनोज कुमार तिवारी,एसएसपी जगुनाथ रेड्डी जलारेड्डी भी गांव पहुंचे और स्थिति का जायजा लिया। गांव की ही विमला देवी की ओर से ईंट चोरी का आरोप लगा कर अपशब्द कहे जा रहे थे। उसी दौरान वहां से गुजर रहे अब्दुस्सलाम ने इसका विरोध करते हुए कहा कि गाली क्यों दे रही हो। त्यक्षदर्शियों के मुताबिक, इसी बात से नाराज होकर मुख्य आरोपी मनीष कुमार राम, उनके भाई रौशन कुमार राम और उनकी मा विमला देवी ने मिलकर अब्दुस्सलाम पर लोहे की रॉड से हमला कर दिया।वे गांव में एक छोटी किराना दुकान चलाते थे और 10 बच्चों के पिता थे। परिजनों के अनुसार वे तीन भाइयों में से एक थे। पुलिस ने शव को पोस्टमास्टम के लिए भेजा हमले में उनके सिर पर गंभीर चोट लगी और वे लहूलुहान होकर गिर पड़े। स्थानीय लोग,ग्राम पंचायत झगरुआ के मुखिया मो. आदिल, केसर आलम, अब्दुल गफार और संतोष सहनी ने घायल अवस्था में अब्दुस्सलाम को उठाकर इलाज के लिए किरतपुर सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र पहुंचाया, जहां डॉक्टरों ने उन्हें मृत घोषित कर दिया। घटना की सूचना मिलते ही पुलिस मौके पर पहुंची। किरतपुर सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र से शव को कब्जे में लेकर पंचनामा की प्रक्रिया पूरी की गई। इसके बाद पोस्टमार्टम के लिए शव को दरभंगा मेडिकल कॉलेज अस्पताल भेज दिया गया। मामले की गंभीरता को देखते हुए जिलाधिकारी कौशल किशोर और एसएसपी जगुनाथ रेड्डी जलारेड्डी घटनास्थल पर पहुंचे। दोनों अधिकारियों ने पीड़ित परिवार से मुलाकात कर दोषियों के खिलाफ कड़ी कार्रवाई और सख्त सजा दिलाने का आश्वासन दिया। प्रशासन की मौजूदगी से गांव में शांति व्यवस्था बनाए रखने का प्रयास किया गया। राजद के पूर्व प्रत्याशी अफजल अली खान ने स्पष्ट किया है कि मामला कोई बड़ा विवाद नहीं था, बल्कि दो पक्षों के बीच आपसी कहासुनी के दौरान एक पक्ष की र से खंती से वार किए जाने से घायल व्यक्ति की इलाज के दौरान मौत हो गई है। फिलहाल क्षेत्र में स्थिति शांतिपूर्ण है और प्रशासन पूरी तरह सक्रिय है। पुलिस की ओर से प्राथमिकी दर्ज कर ली गई है। तीन आरोपियों की गिरफ्तारी हो चुकी है, जबकि दो अन्य की गिरफ्तारी के लिए पुलिस टीम गठित कर छापेमारी कर रही है। आपसी भाईचारा खत्म नहीं होना चाहिए अफजल अली खान ने झगरुआ पंचायत के नागरिकों से अपील करते हुए कहा कि छोटी-छोटी बातों को लेकर आपसी भाईचारा खत्म नहीं करना चाहिए। उन्होंने कहा कि “गलती पर गलती नहीं बढ़ानी चाहिए। जो गलती कर चुके हैं, उनके खिलाफ कानूनी कार्रवाई होगी। किसी को भी कानून हाथ में लेने की जरूरत नहीं है।” जिला प्रशासन के वरीय अधिकारी—डीएम, एसएसपी,डीआईजी स्वयं पहुंचे थे और स्थिति पर नजर बनाए हुए हैं और क्षेत्र में कैंप कर पुलिस अपनी जिम्मेदारी निभा रही है। लोगों से पुलिस प्रशासन का सहयोग करने की अपील की गई है। स्थानीय लोगों के अनुसार, प्रशासन की कार्रवाई से इलाके में तनाव की स्थिति नियंत्रित है और शांति व्यवस्था कायम है। बिरौल एसडीपीओ प्रभाकर तिवारी ने बताया कि मुख्य आरोपी मनीष कुमार राम और उनकी मां विमला देवी को गिरफ्तार कर लिया गया है। अन्य आरोपी सोनू और रौशन राम की गिरफ्तारी के लिए छापेमारी की जा रही है। उन्होंने बताया कि स्थिति पूरी तरह नियंत्रण में है और गांव में पुलिस कैंप कर रही है। दोनों पक्षों के लोगों को समझा-बुझाकर शांत कराया गया है। जमालपुर थानाध्यक्ष मुकेश कुमार ने बताया कि पीड़ित परिवार के फर्द बयान के आधार पर प्राथमिकी दर्ज कर ली गई है। पुलिस सभी आरोपियों की गिरफ्तारी और मामले की गहन जांच में जुटी है। घटना के बाद गांव में शांतिपूर्ण माहौल है।  

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *