भभुआ थाना क्षेत्र के जमुआंव गांव में मछली पकड़ने के विवाद में हुई हत्या के मामले में पुलिस ने मुख्य आरोपी बब्बन यादव को गिरफ्तार कर लिया है। एसडीपीओ भभुआ मनोरंजन भारती ने बताया कि यह घटना 10 अक्तूबर 2025 को हुई थी। गांव में मछली पकड़ने को लेकर दो पक्षों के बीच विवाद हुआ, जो बाद में मारपीट में बदल गया। इस दौरान राम मोहाल शर्मा पर लाठी-डंडों से हमला किया गया। गंभीर रूप से घायल राम मोहाल शर्मा को तत्काल वाराणसी ट्रॉमा सेंटर ले जाया गया, जहां उपचार के दौरान उनकी मृत्यु हो गई। गुप्त सूचना पर पुलिस ने की गिरफ्तारी
पुलिस ने इस मामले में पांच नामजद आरोपियों के खिलाफ भभुआ थाने में हत्या का मुकदमा दर्ज किया था। गुप्त सूचना मिलने पर कार्रवाई करते हुए पुलिस ने मुख्य आरोपी बब्बन यादव को गिरफ्तार कर लिया। गिरफ्तार आरोपी को न्यायिक हिरासत में भेज दिया गया है। पुलिस अन्य फरार आरोपियों की तलाश कर रही है। एसडीपीओ मनोरंजन भारती ने बताया कि पुलिस मामले की गंभीरता से जांच कर रही है और सभी दोषियों को जल्द गिरफ्तार किया जाएगा। उन्होंने लोगों से शांति बनाए रखने और किसी भी विवाद को कानून के दायरे में रहकर सुलझाने की अपील की। भभुआ थाना क्षेत्र के जमुआंव गांव में मछली पकड़ने के विवाद में हुई हत्या के मामले में पुलिस ने मुख्य आरोपी बब्बन यादव को गिरफ्तार कर लिया है। एसडीपीओ भभुआ मनोरंजन भारती ने बताया कि यह घटना 10 अक्तूबर 2025 को हुई थी। गांव में मछली पकड़ने को लेकर दो पक्षों के बीच विवाद हुआ, जो बाद में मारपीट में बदल गया। इस दौरान राम मोहाल शर्मा पर लाठी-डंडों से हमला किया गया। गंभीर रूप से घायल राम मोहाल शर्मा को तत्काल वाराणसी ट्रॉमा सेंटर ले जाया गया, जहां उपचार के दौरान उनकी मृत्यु हो गई। गुप्त सूचना पर पुलिस ने की गिरफ्तारी
पुलिस ने इस मामले में पांच नामजद आरोपियों के खिलाफ भभुआ थाने में हत्या का मुकदमा दर्ज किया था। गुप्त सूचना मिलने पर कार्रवाई करते हुए पुलिस ने मुख्य आरोपी बब्बन यादव को गिरफ्तार कर लिया। गिरफ्तार आरोपी को न्यायिक हिरासत में भेज दिया गया है। पुलिस अन्य फरार आरोपियों की तलाश कर रही है। एसडीपीओ मनोरंजन भारती ने बताया कि पुलिस मामले की गंभीरता से जांच कर रही है और सभी दोषियों को जल्द गिरफ्तार किया जाएगा। उन्होंने लोगों से शांति बनाए रखने और किसी भी विवाद को कानून के दायरे में रहकर सुलझाने की अपील की।


