पटना में दिनदहाड़े मर्डर-23 सेकेंड में 10 बार चाकू मारे:हत्या के बाद आराम से बाल सेट किए, चाकू पर लगा खून छिटका और निकल गया बदमाश

पटना में दिनदहाड़े मर्डर-23 सेकेंड में 10 बार चाकू मारे:हत्या के बाद आराम से बाल सेट किए, चाकू पर लगा खून छिटका और निकल गया बदमाश

पटना सिटी में गुरुवार को दिनदहाड़े 26 साल के भांजे ने 62 साल के मामा की हत्या कर दी। उसने पहले पीछे से गले पर हमला किया, जैसे ही मामा गिरा वो चाकू से ताबड़तोड़ वार करने लगा। घटना से जुड़ा एक वीडियो भी सामने आया है। वीडियो में दिख रहा कि बदमाश ने बीच सड़क 23 सेकेंड में करीब 10 बार चाकू से वार किए हैं। इस बीच आसपास के लोग भी गुजर रहे थे, पर किसी ने बचाने की कोशिश नहीं की। सभी तमाशा देख रहे थे। हमले के बाद युवक ने अपने बाल ठीक किए। चाकू पर लगा खून छिटका और बड़े आराम से आगे निकल गया। मृतक की पहचान मोहम्मद रईस (62) के रूप में हुई है। घटना की सूचना मिलने के बाद चौक थाना की पुलिस मौके पर पहुंची। शव को कब्जे में लेकर पोस्टमॉर्टम के लिए भेजा। घटनास्थल को घेरकर जांच शुरू कर दी है। 3 तस्वीरों में देखिए कैसे हुआ हमला भाई की किसी से दुश्मनी नहीं थी मोहम्मद रईस के चचेरे भाई मोहम्मद रियाज ने बताया कि ‘रईस का किसी से कोई विवाद या दुश्मनी नहीं थी। समझ नहीं आ रहा कि उनकी हत्या किसने और क्यों की।’ चौक थाना पुलिस ने बताया कि ‘मामले की गंभीरता से जांच की जा रही है। अपराधी की पहचान के लिए आसपास लगे CCTV कैमरों के फुटेज खंगाले जा रहे हैं। FSL टीम की मदद से घटनास्थल पर जांच शुरू कर दी गई है। पुलिस हर पहलू से मामले की जांच कर रही है। अपराधी की तलाश में छापेमारी जारी है।’ मामा का गला काटा, बोला- पत्नी को टॉर्चर करते थे आरोपी का नाम मोहम्मद अयाज है। वो मोहम्मद रईस का रिश्ते में भांजा लगता है। अयाज की उम्र 26 साल है। पुलिस ने अयाज को चौक थाना क्षेत्र से गिरफ्तार कर लिया है। इसके साथ ही पुलिस ने उस हथियार को भी बरामद कर लिया है जिससे अयाज ने मामा मोहम्मद रईस की हत्या की। पूछताछ में अयाज ने बताया कि ‘मेरी पत्नी को मामा के परिवार के लोग परेशान करते थे। टॉर्चर किया जाता था। इसी का बदला लेने के लिए मैंने उन्हें मार दिया।’ पटना सिटी पुलिस अनुमंडल पदाधिकारी-2 डॉक्टर गौरव कुमार ने बताया कि ‘आज पौने 11 बजे चौक थाना पुलिस को सूचना मिली कि एक लाश पड़ी है। पुलिस मौके पर पहुंची। FSL की टीम को बुलाया गया है। गिरफ्तारी के लिए एक टीम बनाई थी। उसने आरोपी को गिरफ्तार कर लिया है। घटना में इस्तेमाल हथियार भी बरामद कर लिया गया है। मामला पारिवारिक है।’ पटना सिटी में गुरुवार को दिनदहाड़े 26 साल के भांजे ने 62 साल के मामा की हत्या कर दी। उसने पहले पीछे से गले पर हमला किया, जैसे ही मामा गिरा वो चाकू से ताबड़तोड़ वार करने लगा। घटना से जुड़ा एक वीडियो भी सामने आया है। वीडियो में दिख रहा कि बदमाश ने बीच सड़क 23 सेकेंड में करीब 10 बार चाकू से वार किए हैं। इस बीच आसपास के लोग भी गुजर रहे थे, पर किसी ने बचाने की कोशिश नहीं की। सभी तमाशा देख रहे थे। हमले के बाद युवक ने अपने बाल ठीक किए। चाकू पर लगा खून छिटका और बड़े आराम से आगे निकल गया। मृतक की पहचान मोहम्मद रईस (62) के रूप में हुई है। घटना की सूचना मिलने के बाद चौक थाना की पुलिस मौके पर पहुंची। शव को कब्जे में लेकर पोस्टमॉर्टम के लिए भेजा। घटनास्थल को घेरकर जांच शुरू कर दी है। 3 तस्वीरों में देखिए कैसे हुआ हमला भाई की किसी से दुश्मनी नहीं थी मोहम्मद रईस के चचेरे भाई मोहम्मद रियाज ने बताया कि ‘रईस का किसी से कोई विवाद या दुश्मनी नहीं थी। समझ नहीं आ रहा कि उनकी हत्या किसने और क्यों की।’ चौक थाना पुलिस ने बताया कि ‘मामले की गंभीरता से जांच की जा रही है। अपराधी की पहचान के लिए आसपास लगे CCTV कैमरों के फुटेज खंगाले जा रहे हैं। FSL टीम की मदद से घटनास्थल पर जांच शुरू कर दी गई है। पुलिस हर पहलू से मामले की जांच कर रही है। अपराधी की तलाश में छापेमारी जारी है।’ मामा का गला काटा, बोला- पत्नी को टॉर्चर करते थे आरोपी का नाम मोहम्मद अयाज है। वो मोहम्मद रईस का रिश्ते में भांजा लगता है। अयाज की उम्र 26 साल है। पुलिस ने अयाज को चौक थाना क्षेत्र से गिरफ्तार कर लिया है। इसके साथ ही पुलिस ने उस हथियार को भी बरामद कर लिया है जिससे अयाज ने मामा मोहम्मद रईस की हत्या की। पूछताछ में अयाज ने बताया कि ‘मेरी पत्नी को मामा के परिवार के लोग परेशान करते थे। टॉर्चर किया जाता था। इसी का बदला लेने के लिए मैंने उन्हें मार दिया।’ पटना सिटी पुलिस अनुमंडल पदाधिकारी-2 डॉक्टर गौरव कुमार ने बताया कि ‘आज पौने 11 बजे चौक थाना पुलिस को सूचना मिली कि एक लाश पड़ी है। पुलिस मौके पर पहुंची। FSL की टीम को बुलाया गया है। गिरफ्तारी के लिए एक टीम बनाई थी। उसने आरोपी को गिरफ्तार कर लिया है। घटना में इस्तेमाल हथियार भी बरामद कर लिया गया है। मामला पारिवारिक है।’  

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *