दरभंगा के बहेड़ा पब्लिक स्कूल में मुन्ना भाई अरेस्ट:सीटीईटी की परीक्षा केंद्र से गिरफ्तारी, दूसरे की जगह दे रहा था एग्जाम

दरभंगा के बहेड़ा पब्लिक स्कूल में मुन्ना भाई अरेस्ट:सीटीईटी की परीक्षा केंद्र से गिरफ्तारी, दूसरे की जगह दे रहा था एग्जाम

दरभंगा के बेनीपुर अनुमंडल के एकमात्र सीटीईटी परीक्षा केंद्र बहेड़ा पब्लिक स्कूल में आज फर्जी परीक्षार्थी पकड़ा गया है। वीक्षकों की सतर्कता से दूसरे के बदले परीक्षा दे रहे एक युवक को पकड़कर पुलिस के हवाले कर दिया गया। केंद्राधीक्षक सह स्कूल के प्राचार्य एएम रिजबी ने इस संबंध में बहेड़ा थाना में एफआईआर दर्ज कराने के लिए आवेदन दिया है। आवेदन के अनुसार, सीटीईटी परीक्षा रविवार को प्रथम पाली में निर्धारित समय पर शुरू हुई थी। इसी दौरान नालंदा के शमशेर गांव निवासी दिनेश प्रसाद के बेटे सुमन राज दूसरे अभ्यर्थी के स्थान पर परीक्षा दे रहा था। वीक्षक शाहनवाज और रामबालक यादव को युवक की गतिविधियों पर संदेह हुआ। पूछताछ के दौरान युवक ने स्वीकार किया कि वह दिनेश प्रसाद के बेटे साहिल कुमार के स्थान पर परीक्षा दे रहा था। युवक परीक्षा केंद्र के बाहर जांच कर रही टीम को चकमा देकर परीक्षा हॉल में प्रवेश कर गया था और कमरा संख्या तीन में बैठकर उपस्थिति पंजी में हस्ताक्षर करने के बाद उत्तर पुस्तिका भी हासिल की थी। आधार कार्ड समेत अन्य कागजात भी जब्त कमरा संख्या तीन में तैनात वीक्षक शाहनवाज और रामबालक यादव को क्रमांक 113200600 के स्थान पर परीक्षा दे रहे युवक पर संदेह हुआ। पूछताछ के दौरान उसने अपनी संलिप्तता स्वीकार कर ली। इस दौरान उसके आधार कार्ड समेत अन्य कागजात भी जब्त किए गए। सीबीएसई पर्यवेक्षक श्रीराम साह और दोनों वीक्षकों की उपस्थिति में सभी औपचारिक प्रक्रिया पूरी कर युवक को बहेड़ा थाना पुलिस के हवाले कर दिया गया। मामला सामने आते ही क्षेत्र में चर्चा का विषय बन गया कि पहली बार बने परीक्षा केंद्र पर ही फर्जी परीक्षार्थी पकड़ा गया। बहेड़ा थाना के प्रभारी एसएचओ सह प्रशिक्षु डीएसपी रौशन कुमार ने बताया कि आवेदन मिला हुआ है और मामले में आगे की कानूनी प्रक्रिया जारी है। दरभंगा के बेनीपुर अनुमंडल के एकमात्र सीटीईटी परीक्षा केंद्र बहेड़ा पब्लिक स्कूल में आज फर्जी परीक्षार्थी पकड़ा गया है। वीक्षकों की सतर्कता से दूसरे के बदले परीक्षा दे रहे एक युवक को पकड़कर पुलिस के हवाले कर दिया गया। केंद्राधीक्षक सह स्कूल के प्राचार्य एएम रिजबी ने इस संबंध में बहेड़ा थाना में एफआईआर दर्ज कराने के लिए आवेदन दिया है। आवेदन के अनुसार, सीटीईटी परीक्षा रविवार को प्रथम पाली में निर्धारित समय पर शुरू हुई थी। इसी दौरान नालंदा के शमशेर गांव निवासी दिनेश प्रसाद के बेटे सुमन राज दूसरे अभ्यर्थी के स्थान पर परीक्षा दे रहा था। वीक्षक शाहनवाज और रामबालक यादव को युवक की गतिविधियों पर संदेह हुआ। पूछताछ के दौरान युवक ने स्वीकार किया कि वह दिनेश प्रसाद के बेटे साहिल कुमार के स्थान पर परीक्षा दे रहा था। युवक परीक्षा केंद्र के बाहर जांच कर रही टीम को चकमा देकर परीक्षा हॉल में प्रवेश कर गया था और कमरा संख्या तीन में बैठकर उपस्थिति पंजी में हस्ताक्षर करने के बाद उत्तर पुस्तिका भी हासिल की थी। आधार कार्ड समेत अन्य कागजात भी जब्त कमरा संख्या तीन में तैनात वीक्षक शाहनवाज और रामबालक यादव को क्रमांक 113200600 के स्थान पर परीक्षा दे रहे युवक पर संदेह हुआ। पूछताछ के दौरान उसने अपनी संलिप्तता स्वीकार कर ली। इस दौरान उसके आधार कार्ड समेत अन्य कागजात भी जब्त किए गए। सीबीएसई पर्यवेक्षक श्रीराम साह और दोनों वीक्षकों की उपस्थिति में सभी औपचारिक प्रक्रिया पूरी कर युवक को बहेड़ा थाना पुलिस के हवाले कर दिया गया। मामला सामने आते ही क्षेत्र में चर्चा का विषय बन गया कि पहली बार बने परीक्षा केंद्र पर ही फर्जी परीक्षार्थी पकड़ा गया। बहेड़ा थाना के प्रभारी एसएचओ सह प्रशिक्षु डीएसपी रौशन कुमार ने बताया कि आवेदन मिला हुआ है और मामले में आगे की कानूनी प्रक्रिया जारी है।  

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *