सप्तसागर दवा मंडी में नगर निगम की बड़ी कार्रवाई:विरोध के बीच हाउस टैक्स के बकायदारों से वसूला 10.30 लाख, 175 प्रतिष्ठानों से लेना है 5 करोड़

सप्तसागर दवा मंडी में नगर निगम की बड़ी कार्रवाई:विरोध के बीच हाउस टैक्स के बकायदारों से वसूला 10.30 लाख, 175 प्रतिष्ठानों से लेना है 5 करोड़

वाराणसी नगर निगम लगातार हाउस टैक्स न जमा करने वालों पर कार्रवाई कर रहा है।इसी क्रम में नगर निगम की टीम पूर्वांचल की सबसे बड़ी सप्तसागर दवा मंडी में बकायदार मकान और दुकान मालिकों पर कार्रवाई की है। नगर निगम की टीम ने दवा मंडी के चिह्नित 175 दुकानों/मकानों पर बजाया कुल 5 करोड़ के टैक्स की वसूली शुरू करते हुए 10.30 लाख का बकाया एक दिन में वसूल लिया। इस दौरान कई प्रतिष्ठानों को सील भी किया गया जिसे लेकर दुकानदारों ने विरोध किया पर नगर निगम के अधिकारियों ने एक भी न सुनी। नगर निगम वाराणसी ने यह भी स्पष्ट किया है कि संपत्ति कर वसूली अभियान लगातार जारी रहेगा तथा बड़े बकायेदारों के विरुद्ध आवश्यकतानुसार तालाबंदी एवं अन्य विधिक कार्रवाई की जाएगी। 175 बकायदार हुए हैं चिह्नित इस संबंध में कार्रवाई करने पहुंचे जोनल अधिकारी कोतवाली जोन मृत्युंजय नारायण मिश्रा ने बताया – वित्तीय वर्ष 2025-26 का अंतिम माह चल रहा है। इसी क्रम में नगर निगम वाराणसी बकाया संपत्ति कर वसूली अभियान में तेजी लाई जा रही है। नगर आयुक्त हिमांशु नागपाल के निर्देश पर नगर निगम की टीम ने सप्तसागर दवा मंडी क्षेत्र में बड़े बकायेदारों के विरुद्ध सख्त कार्रवाई की गई। मंडी में लगभग 175 मकान/व्यावसायिक प्रतिष्ठान ऐसे चिन्हित किए गए हैं। जिनके दुकानदारों एवं भवन स्वामियों द्वारा पिछले कई वर्षों से संपत्ति कर जमा नहीं किया गया है। इन सभी पर लगभग ₹5 करोड़ से अधिक का संपत्ति कर बकाया है। पहले दी गयी थी नोटिस, फिर हुई कार्रवाई जोनल अधिकारी ने बताया – नगर निगम के अधिकारियों एवं राजस्व निरीक्षकों ने कार्रवाई के पहले कई बार संबंधित भवन स्वामियों एवं दुकानदारों को नोटिस जारी किया था। उन्हें उनके यूज का बिल वितरित किया गया था। लगातार सभी बकायदारों से यह आग्रह किया गया कि वे अपना बकाया संपत्ति कर समय से जमा कर दें, परंतु इसके बावजूद कर जमा नहीं किया गया। विरोध के बीच हुई तालाबंदी जोनल अधिकारी ने बताया – इसी क्रम में शनिवार को मौके पर पहुंचकर बकायेदारों से तत्काल संपत्ति कर जमा करने के लिए कहा गया। इस दौरान कुछ लोगों द्वारा विरोध भी किया गया, किंतु नगर निगम की टीम ने नियमानुसार तालाबंदी की कार्रवाई की। इस दौरान
कार्रवाई के दौरान दुकानदारों एवं भवन स्वामियों द्वारा मौके पर ही ₹10.30 लाख का संपत्ति कर जमा किया गया। साथ ही सभी बकायेदारों द्वारा अनुरोध किया गया कि वे 31 मार्च 2026 से पूर्व अपना शेष बकाया संपत्ति कर जमा कर देंगे।

​ 

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *