घर-घर सीवर कनेक्शन के लिए नपा ने भेजा 16.86 करोड़ रुपए का प्रस्ताव

घर-घर सीवर कनेक्शन के लिए नपा ने भेजा 16.86 करोड़ रुपए का प्रस्ताव

शिवपुरी. सीवर प्रोजेक्ट में अब लाइन टेङ्क्षस्टग के बाद घर-घर कनेक्शन के लिए नगर पालिका ने वरिष्ठ कार्यालय को 16.86 करोड़ रुपए का प्रस्ताव भेजा है। इस राशि से 95 किमी में डाली गई सीवर लाइन में कुल 11 हजार कनेक्शन होंगे। हालांकि नगर पालिका शुरूआती दौर में महज 230 घरों में 40 लाख रुपए खर्च कर सीवर कनेक्शन देंगी। बड़ी बात यह है कि पीएचई विभाग अभी एक साल में लाइन टेङ्क्षस्टग का काम पूरा नहीं कर पाया है और अब वह बारिश से पहले 15 जून तक टेङ्क्षस्टग का काम पूरा करने का दावा कर रहा है।
नगर पालिका ने 230 घरों में कनेक्शन करने के लिए 18 मार्च 2026 को टेंडर लगा दिया है। सबकुछ सही रहा तो पीएचई विभाग द्वारा बारिश तक सीवर लाइन टेङ्क्षस्टग का काम पूरा होने की उम्मीद है। बता दें कि वैसे तो सीवर लाइन टेङ्क्षस्टग का काम पिछले एक साल पहले शुरू हुआ था, लेकिन कुछ काम ही हो पाया और फिर बजट के फेर में यह काम करीब 8 माह तक रुका पड़ा रहा। मामले व प्रोजेक्ट को देखते हुए पीएचई व नगरीय निकाय के अधिकारियों ने जब सीवर प्रोजेक्ट का निरीक्षण किया तो इस काम को पूरा करने के लिए अभी एक माह पहले ही नगरीय प्रशासन विभाग ने पीएचई को सीवर लाइन टेङ्क्षस्टग का काम पूरा करने के लिए 9 करोड़ रुपए में से 3 करोड़ रुपए प्रदाय कर दिए हंै। उस राशि के मिलने के बाद ही पीएचई ने टेङ्क्षस्टग के काम में गति पकड़ी है और पीएचई विभाग के अधिकारियों का दावा है कि वह बारिश से पहले इस काम को पूरा नही तो करीब 90 फीसदी तो पूरा कर लेंगे। बताया जा रहा है कि अप्रेल में बांकड़े मंदिर के पास स्थित ट्रीटमेंट प्लांट भी शुरू कर दिया जाएगा।

दो मकानों के बीच बनेगा एक प्रोपट्री चैंबर

नगर पालिका द्वारा शहर में जो घर-घर सीवर कनेक्शन का काम होगा, उसमें दो घरों को मिलाकर एक प्रोपट्री चैंबर बनेगा जो कि मुख्य सीवर लाइन से जुड़ेगा। इसी तरह से शहर भर में दो-दो मकानों को जोडक़र प्रोपट्री चैंबर बनाकर घर-घर कनेक्शन करने का काम पूरा किया जाएगा। खास बात यह है कि नगर पालिका को एक कनेक्शन करने में करीब 15 हजार रुपए खर्च करने होंगे। अब 15 हजार रुपए में से प्रति कनेक्शन हितग्राही को कितना पैसा देना होगा। यह अभी तय नहीं हुआ है। इसकी रूपरेखा उसी समय नगर पालिका परिषद से तय की जाएगी। फिर भी हितग्राही को कम से कम अपने घर में सीवर का कनेक्शन करवाने के लिए 5 हजार रुपए तो खर्च करनें होंगे।

95 किमी की लाइन में होंगे 11 हजार कनेक्शन

पीएचई विभाग ने अभी तक सीवर का जो काम किया है। उसमें शहर में कुल 95 किमी की सीवर लाइन डाली है। इसमें करीब 11 हजार घरों में सीवर कनेक्शन होंगे। इन 11 हजार कनेक्शन को करने के लिए नगर पालिका को करीब 16.86 करोड़ रुपए खर्च करना होंगे। यह स्थिति तब है कि जबकि शहर में जो सीवर लाइन डाली गई है, वह 50 फीसदी से भी कम है। अभी आधे से ज्यादा शहर में सीवर लाइन डालने का काम होना है और फिर इसमें कितना खर्च होगा, यह आने वाला समय ही बताएगा। नगर पालिका पहले शुरूआत में 230 घरों में ही कनेक्शन करेंगी और इसमें 40 लाख रुपए का खर्च आएगा।

यह बोले जिम्मेदार

हमारा पूरा प्रयास है कि बारिश से पहले सीवर लाइन टेङ्क्षस्टग का काम पूरा हो जाए। अगर पूरा नहीं होता तो कम से कम 90 फीसदी काम तो हम खत्म करके ही रहेंगे। इसके बाद यह पूरा प्रोजेक्ट नगर पालिका को हैंडओवर कर दिया जाएगा। फिर सीवर लाइन व घर-घर कनेक्शन का काम नपा करेगी।
शुभम अग्रवाल, कार्यपालन यंत्री, पीएचई, शिवपुरी।
जब तक पीएचई विभाग लाइन टेङ्क्षस्टग करने का काम पूरा नहीं करता, तब तक हम इस प्रोजेक्ट को हैंडओवर नहीं लेंगे। चूंकि आगे घर-घर कनेक्शन से लेकर सीवर लाइन बिछाने काम हमको करना है। इसलिए हमने 11 हजार कनेक्शनों के लिए 16.86 करोड़ रुपए का प्रस्ताव वरिष्ठ कार्यालय को भेजा है। शुरू में हम 230 मकानों में कनेक्शन करेंगे।
सचिन चौहान, एई नपा शिवपुरी

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *