‘बिहार में नगर निगम-नगर पंचायत भ्रष्टाचार का अड्डा’:पप्पू यादव बोले- 2 रुपए का सामान 200 में खरीदा गया, लूटने वाले को बख्शा नहीं जाएगा

‘बिहार में नगर निगम-नगर पंचायत भ्रष्टाचार का अड्डा’:पप्पू यादव बोले- 2 रुपए का सामान 200 में खरीदा गया, लूटने वाले को बख्शा नहीं जाएगा

पूर्णिया सांसद पप्पू यादव ने नगर निकायों के कामकाज और मेडिकल सेक्टर में चल रही कथित मनमानी को लेकर खुलकर हमला बोला है। सांसद ने कहा कि पूर्णिया ही नहीं, पूरे बिहार में नगर निगम और नगर पंचायत भ्रष्टाचार का अड्डा बनते जा रहा है। जनता के पैसे और गरीब मरीजों की मजबूरी से खेलने वालों को किसी भी हाल में बख्शा नहीं जाएगा। जिले की सभी आठ नगर पंचायतों और नगर निगम में खुलेआम लूट मची हुई है। नालों की सफाई ठीक से नहीं होती, फिर भी कागजों में नए नाले बना दिए जाते हैं। बिना पानी निकासी की सही व्यवस्था के ही काम पूरा दिखा दिया जाता है। अधिकारियों और ठेकेदारों की मिलीभगत से जनता के टैक्स के पैसे का गलत इस्तेमाल किया जा रहा है। निगम लूट निगम और नरक निगम बन चुका है। पूर्णिया नगर निगम के काम, सड़कों की गुणवत्ता, नालों की बदहाली और सरकारी खरीद में गड़बड़ी को लेकर लगातार शिकायतें आती रही हैं। कई जगहों पर नई बनी सड़कें कुछ ही दिनों में टूट गईं, नालों का गंदा पानी सड़कों पर बहता रहा और आम लोगों को भारी परेशानी झेलनी पड़ी, लेकिन जिम्मेदारों पर ठोस कार्रवाई नहीं हुई। शिकायत के बाद भी दोषियों को सजा नहीं मिला हाल में बनी सड़कों की हालत का जिक्र करते हुए पप्पू यादव ने कहा कि एसडीओ गेट से टैक्सी स्टैंड तक, मधुबनी और नया टोला में बनी सड़कों की गिट्टी उखड़ने लगी है। बाद में ठेकेदारों ने सिर्फ ऊपर से अलकतरा डालकर काम चलाने की कोशिश की। पूर्णिया में पहले भी कई बार घटिया सड़क निर्माण के मामले सामने आए हैं, लेकिन दोषियों को अब तक सजा नहीं मिली। बाजार में जो सामान 2 से 5 रुपए में मिल जाता है, वही सामान नगर निगम की ओर से 200 रुपए में खरीदा गया। यह सीधे तौर पर जनता के पैसों की लूट है और इसकी निष्पक्ष जांच होनी चाहिए। पूरे मामले को लेकर ईडी, सीबीआई, विजिलेंस और संबंधित मंत्रियों को पत्र लिखा है। डीएम को भी साफ संदेश दिया गया है कि जिन्होंने जनता के पैसे की लूट की है, उन्हें जेल जाना होगा। अधिकारियों और ठेकेदारों की संपत्ति की जांच की मांग की। मेडिकल और शिक्षा सेक्टर को लेकर भी सांसद ने नाराजगी जताई। उन्होंने कहा कि पूर्णिया में पहले भी इन क्षेत्रों में मनमानी की शिकायतें सामने आती रही हैं। आरोप है कि एक डॉक्टर मरीजों से 1200 रुपए से ज्यादा फीस वसूल रहा है। मेडिकल माफिया और शिक्षा के नाम पर लूट करने वालों पर सख्त कार्रवाई की जाए। ये लड़ाई जनता के हक की है और जब तक दोषियों पर कार्रवाई नहीं होती, वह इस मुद्दे को लगातार उठाते रहेंगे। पूर्णिया सांसद पप्पू यादव ने नगर निकायों के कामकाज और मेडिकल सेक्टर में चल रही कथित मनमानी को लेकर खुलकर हमला बोला है। सांसद ने कहा कि पूर्णिया ही नहीं, पूरे बिहार में नगर निगम और नगर पंचायत भ्रष्टाचार का अड्डा बनते जा रहा है। जनता के पैसे और गरीब मरीजों की मजबूरी से खेलने वालों को किसी भी हाल में बख्शा नहीं जाएगा। जिले की सभी आठ नगर पंचायतों और नगर निगम में खुलेआम लूट मची हुई है। नालों की सफाई ठीक से नहीं होती, फिर भी कागजों में नए नाले बना दिए जाते हैं। बिना पानी निकासी की सही व्यवस्था के ही काम पूरा दिखा दिया जाता है। अधिकारियों और ठेकेदारों की मिलीभगत से जनता के टैक्स के पैसे का गलत इस्तेमाल किया जा रहा है। निगम लूट निगम और नरक निगम बन चुका है। पूर्णिया नगर निगम के काम, सड़कों की गुणवत्ता, नालों की बदहाली और सरकारी खरीद में गड़बड़ी को लेकर लगातार शिकायतें आती रही हैं। कई जगहों पर नई बनी सड़कें कुछ ही दिनों में टूट गईं, नालों का गंदा पानी सड़कों पर बहता रहा और आम लोगों को भारी परेशानी झेलनी पड़ी, लेकिन जिम्मेदारों पर ठोस कार्रवाई नहीं हुई। शिकायत के बाद भी दोषियों को सजा नहीं मिला हाल में बनी सड़कों की हालत का जिक्र करते हुए पप्पू यादव ने कहा कि एसडीओ गेट से टैक्सी स्टैंड तक, मधुबनी और नया टोला में बनी सड़कों की गिट्टी उखड़ने लगी है। बाद में ठेकेदारों ने सिर्फ ऊपर से अलकतरा डालकर काम चलाने की कोशिश की। पूर्णिया में पहले भी कई बार घटिया सड़क निर्माण के मामले सामने आए हैं, लेकिन दोषियों को अब तक सजा नहीं मिली। बाजार में जो सामान 2 से 5 रुपए में मिल जाता है, वही सामान नगर निगम की ओर से 200 रुपए में खरीदा गया। यह सीधे तौर पर जनता के पैसों की लूट है और इसकी निष्पक्ष जांच होनी चाहिए। पूरे मामले को लेकर ईडी, सीबीआई, विजिलेंस और संबंधित मंत्रियों को पत्र लिखा है। डीएम को भी साफ संदेश दिया गया है कि जिन्होंने जनता के पैसे की लूट की है, उन्हें जेल जाना होगा। अधिकारियों और ठेकेदारों की संपत्ति की जांच की मांग की। मेडिकल और शिक्षा सेक्टर को लेकर भी सांसद ने नाराजगी जताई। उन्होंने कहा कि पूर्णिया में पहले भी इन क्षेत्रों में मनमानी की शिकायतें सामने आती रही हैं। आरोप है कि एक डॉक्टर मरीजों से 1200 रुपए से ज्यादा फीस वसूल रहा है। मेडिकल माफिया और शिक्षा के नाम पर लूट करने वालों पर सख्त कार्रवाई की जाए। ये लड़ाई जनता के हक की है और जब तक दोषियों पर कार्रवाई नहीं होती, वह इस मुद्दे को लगातार उठाते रहेंगे।  

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *