मुंगेर में कोतवाली थाना क्षेत्र के सितारिया पेट्रोल पंप के पास मंगलवार को नगर निगम के फॉगिंग वाहन चालक पर बदमाशों ने हमला कर दिया। इस हमले में चालक गंभीर रूप से घायल हो गया, जिसे इलाज के लिए सदर अस्पताल में भर्ती कराया गया। डॉक्टरों ने उसकी हालत नाजुक बताई है और उसे बेहतर इलाज के लिए हायर सेंटर रेफर कर दिया गया है। घायल चालक की पहचान कासिम बाजार थाना क्षेत्र के लल्लू पोखर कंकड़ घाट निवासी 32 वर्षीय विक्रम कुमार के रूप में हुई है। चिकित्सक डॉ. रमन कुमार ने बताया कि विक्रम के सिर और शरीर पर गंभीर चोटें आई हैं, जिसके कारण उसकी स्थिति चिंताजनक बनी हुई है। पुलिस ने पीड़ित का बयान किया दर्ज घटना की जानकारी मिलते ही कोतवाली थाना पुलिस सदर अस्पताल पहुंची। पुलिस ने घायल विक्रम का बयान दर्ज कर मामले की जांच शुरू कर दी है। हमलावरों की पहचान के लिए पुलिस आसपास लगे सीसीटीवी कैमरों की फुटेज खंगाल रही है। पीड़ित विक्रम कुमार ने पुलिस को बताया कि ड्यूटी खत्म कर घर लौटते समय वह पान खाने के लिए रुका था। उसी दौरान चार वाहनों से लगभग 20 लोग वहां पहुंचे और उस पर हमला कर दिया। हमलावरों के पास लाठी-डंडे, तलवार और अन्य हथियार थे। पिस्टल लहरा रहे थे हमलावर विक्रम के अनुसार, हमलावरों में से कुछ लोग पिस्टल भी लहरा रहे थे। हमले में गंभीर रूप से घायल होकर वह मौके पर ही बेहोश हो गया। हमलावर उसे मरा हुआ समझकर फरार हो गए। बाद में एक टैक्सी चालक ने उसे सदर अस्पताल पहुंचाया। परिजनों ने आरोप लगाया है कि पहले भी रंगदारी को लेकर विवाद हुआ था। वहीं, पुलिस का प्रारंभिक आकलन है कि यह मामला वाहन स्टैंड से जुड़े किसी पुराने विवाद का परिणाम हो सकता है। पुलिस ने आरोपियों की गिरफ्तारी के लिए छापेमारी शुरू कर दी है। > मुंगेर में कोतवाली थाना क्षेत्र के सितारिया पेट्रोल पंप के पास मंगलवार को नगर निगम के फॉगिंग वाहन चालक पर बदमाशों ने हमला कर दिया। इस हमले में चालक गंभीर रूप से घायल हो गया, जिसे इलाज के लिए सदर अस्पताल में भर्ती कराया गया। डॉक्टरों ने उसकी हालत नाजुक बताई है और उसे बेहतर इलाज के लिए हायर सेंटर रेफर कर दिया गया है। घायल चालक की पहचान कासिम बाजार थाना क्षेत्र के लल्लू पोखर कंकड़ घाट निवासी 32 वर्षीय विक्रम कुमार के रूप में हुई है। चिकित्सक डॉ. रमन कुमार ने बताया कि विक्रम के सिर और शरीर पर गंभीर चोटें आई हैं, जिसके कारण उसकी स्थिति चिंताजनक बनी हुई है। पुलिस ने पीड़ित का बयान किया दर्ज घटना की जानकारी मिलते ही कोतवाली थाना पुलिस सदर अस्पताल पहुंची। पुलिस ने घायल विक्रम का बयान दर्ज कर मामले की जांच शुरू कर दी है। हमलावरों की पहचान के लिए पुलिस आसपास लगे सीसीटीवी कैमरों की फुटेज खंगाल रही है। पीड़ित विक्रम कुमार ने पुलिस को बताया कि ड्यूटी खत्म कर घर लौटते समय वह पान खाने के लिए रुका था। उसी दौरान चार वाहनों से लगभग 20 लोग वहां पहुंचे और उस पर हमला कर दिया। हमलावरों के पास लाठी-डंडे, तलवार और अन्य हथियार थे। पिस्टल लहरा रहे थे हमलावर विक्रम के अनुसार, हमलावरों में से कुछ लोग पिस्टल भी लहरा रहे थे। हमले में गंभीर रूप से घायल होकर वह मौके पर ही बेहोश हो गया। हमलावर उसे मरा हुआ समझकर फरार हो गए। बाद में एक टैक्सी चालक ने उसे सदर अस्पताल पहुंचाया। परिजनों ने आरोप लगाया है कि पहले भी रंगदारी को लेकर विवाद हुआ था। वहीं, पुलिस का प्रारंभिक आकलन है कि यह मामला वाहन स्टैंड से जुड़े किसी पुराने विवाद का परिणाम हो सकता है। पुलिस ने आरोपियों की गिरफ्तारी के लिए छापेमारी शुरू कर दी है। >


