नगर निगम सफाई कर्मी दरोगा बनकर किया लूट:गोरखपुर के रेलकर्मी को डराकर छीना 20 हजार रुपया, 4 घंटे में गिरफ्तार

नगर निगम सफाई कर्मी दरोगा बनकर किया लूट:गोरखपुर के रेलकर्मी को डराकर छीना 20 हजार रुपया, 4 घंटे में गिरफ्तार

गोरखपुर के कैंट इलाके के जीएम आफिस के पास दरोगा बनकर रिटायर रेलकर्मी से रुपयों से भरा बैग छीनने के आरोपी को पुलिस ने दबोच लिया। आरोपी नगर निगम में सफाईकर्मी है। आरोपी के पास से बैग और उसमें रखा 20 हजार रुपया पुलिस ने बरामद कर लिया। पकड़े जाने के बाद आरोपी पुलिस से माफी मांगने लगा। पुलिस की पूछताछ में पता चला कि वह नगर निगम में सफाई कर्मी भी है। इसके पहले भी वह एक मामले में जेल जा चुका है। आरोपी की पहचान गोरखनाथ थाना क्षेत्र के हुमायूंपुर निवासी विक्की बांसफोड़ के रूप में हुई। पेंशन के पैसे निकाल कर घर जा रहे थे रेलकर्मी जानकारी के मुताबिक, खोराबार थाना क्षेत्र के जंगल सिकरी निवासी रामसती ने केस दर्ज कराया। उन्होंने पुलिस को बताया कि रेलवे के जनरल मैनेजर के पत्र वाहक थे। वह साल 2010 में रिटायर हुए हैं। छह अप्रैल की सुबह 10.45 बजे रेलवे जीएम आफिस के सामने स्थित एसबीआई से पेंशन के 20 हजार रुपये निकाले थे। रुपया बैग में रखकर वह पैदल ही जा रहे थे। रेलवे ऑफिस गेट के पास पहुंचे थे कि पीछे से एक शख्स आया और बोला कि तुम गांजा की तस्करी करते हो। खुद को दरोगा बताते हुए चेकिंग के नाम पर बैग ले लिया और रुपया लेकर फरार हो गया। चार घंटे में पकड़ा गया आरोपी पीड़ित ने घटना की सूचना पुलिस को दी थी। कैंट पुलिस ने केस दर्ज कर आसपास लगे सीसीटीवी कैमरों की मदद से जांच शुरू की। जांच में आरोपी की पहचान कर रेलवे चौकी इंचार्ज अमित चौबे की टीम ने गिरफ्तार कर लिया। आरोपी के पास से 20 हजार रुपया पुलिस ने बरामद कर लिया। रेलवे चौकी इंचार्ज अमित चौबे ने बताया कि सोमवार को घटना की सूचना मिली। इसके बाद तत्काल सीसीटीवी कैमरे से आरोपी की पहचान हो गई। चार घंटे में आरोपी की तलाश कर उसे दबोच लिया गया। पूछताछ के बाद उससे मंगलवार को बैग समेत 20 हजार रुपये बरामद कराया।

​ 

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *