नगर आयुक्त पहुंचे गंगा मेला मार्ग, भरी मिली नालियां:ब्रह्मनगर में धंसा डॉट नाला देखने पहुंचे, खुले नालों में बैरियर लगाने के निर्देश

नगर आयुक्त पहुंचे गंगा मेला मार्ग, भरी मिली नालियां:ब्रह्मनगर में धंसा डॉट नाला देखने पहुंचे, खुले नालों में बैरियर लगाने के निर्देश

कानपुर नगर निगम के नगर आयुक्त अर्पित उपाध्याय द्वारा सोमवार को गंगा मेला के मद्देनजर जुलूस के मार्गों का निरीक्षण किया गया। जुलूस मार्ग पर कराये गये पैचमरम्मत को देखा। निरीक्षण के दौरान कोतवाली चौराहे से चूड़ी बाजार शिवाला होते हुए राममोहन हाते से कमला टावर तक हुए पैचमरम्मत का कार्य देखा गया। नगर आयुक्त द्वारा निर्देश दिये गये कि गंगा मेला में निकलने वाले जुलूस मार्ग पर सतर्क दृष्टि रखे, जिससें रूट पर कोई दिक्कत न उत्पन्न हो।
नालियों की सफाई के दिए निर्देश नगर आयुक्त के निरीक्षण के दौरान शिवाला मार्केट के पास तिराहे पर नालियां भरी हुई मिली। खम्भे के पास कूड़ा उठने के उपरान्त भी गन्दगी पायी गयी। निर्देश दिये गये कि तत्काल नालियों की सफाई करायी जाये। शिवाला मार्केट के आसपास व बड़ा चौराहे के पास स्थायी व अस्थायी अतिक्रमण पाया गया। जोनल अधिकारी को निर्देश दिये गये कि अभियान चलाकर अतिक्रमणों को ध्वस्त किया जाए। धंसे डाट नाले का औचक निरीक्षण
ब्रह्म नगर चौराहे से ईदगाह चौराहे के बीच धंसे डाट नाले के कार्य की प्रगति का नगर आयुक्त ने निरीक्षण किया गया। मुख्य अभियन्ता द्वारा बताया गया कि नगर निगम द्वारा डाट नाले का कार्य लगभग पूर्ण कर लिया गया है। नाले को पूरी तरह से पक्का बना दिया गया है एवं पीछे की ओर मेनहोल तक लाइन डाली जा चुकी है। नाले पर बैरियल लगाने के निर्देश
निरीक्षण के दौरान नगर आयुक्त पनकी पहुंचे। यहां पर भाटिया तिराहा पनकी से पनकी मन्दिर तक बड़े नाले की सफाई के कार्य का निरीक्षण किया गया। पनकी गंगागंज और पनकी स्टेशन के पास खुले नाले को बैरियर लगाकर ढकने के निर्देश दिये गये। साथ ही इस प्रकार खुले सभी नालों पर बैरियर लगाने के निर्देश दिये गये, जिससे भविष्य में कोई घटना न घटित होने पाये।

​ 

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *