मुंबई मेयर चुनाव: बीजेपी-शिवसेना के बीच जारी थी रस्साकशी! इस फार्मूले पर बनी बात

मुंबई मेयर चुनाव: बीजेपी-शिवसेना के बीच जारी थी रस्साकशी! इस फार्मूले पर बनी बात

Mumbai Mayor Election: महाराष्ट्र में मुंबई मेयर पद को लेकर सस्पेंस खत्म हो गया है। बीजेपी ने घाटकोपर से पार्षद रितु तावड़े को मुंबई का अगला मेयर उम्मीदवार घोषित किया है। यह पिछले 25 वर्षों में पहली बार होगा जब मुंबई मेयर पद शिवसेना के अलावा किसी अन्य पार्टी के पास जाएगा। वहीं डिप्टी मेयर पद पर संजय घाटी के नाम का ऐलान किया गया है। 

बता दें कि चुनाव परिणाम के बाद से ही मुंबई मेयर चुनाव को लेकर बीजेपी और एकनाथ शिंदे की पार्टी के बीच खींचतान चल रही थी। इसको लेकर पार्षदों के तोड़-जोड़ की आशंका को लेकर एकनाथ शिंदे ने अपने पार्षदों को होटल में शिफ्ट कर दिया था। 

किस फॉर्मूले पर बनी बात?

बता दें कि महाराष्ट्र में एकनाथ शिंदे की पार्टी शिवसेना और बीजेपी के बीच एक फॉर्मूले पर सहमति बनी है। दरअसल, मुंबई में डिप्टी मेयर के लिए चार नामों पर विचार किया गया है। सबसे पहले संजय शंकर घाड़ी के नाम का ऐलान किया गया है, जो कि 15 महीने डिप्टी मेयर पद पर बने रहेंगे। इसके बाद दूसरे नाम का ऐलान किया जाएगा। 

दरअसल, शिवसेना ने तय किया है कि उपमहापौर का कार्यकाल चार पार्षदों में बांटा जाएगा, ताकि पार्टी के अन्य नेताओं को भी मौका मिल सके।

अमित सातम ने की नाम की घोषणा

शनिवार को BJP नेता अमित सातम ने रितु तावड़े के नाम की घोषणा की, जबकि शिवसेना नेता राहुल शेवाले ने संजय घाड़ी की उम्मीदवारी का ऐलान किया।

रितु के नाम से बीजेपी ने खेला ये ‘कार्ड’

बता दें कि BJP ने रितु तावड़े को उम्मीदवार बनाकर “3M फॉर्मूला” खेला है—यानी वह मराठी हैं, महिला हैं और मुंबई BJP की सीनियर व मजबूत नेता मानी जाती हैं। घाटकोपर पूर्व और पश्चिम में शिवसेना (उद्धव ठाकरे गुट) से कड़ी चुनौती को देखते हुए BJP के लिए यह कदम रणनीतिक रूप से बहुत अहम माना जा रहा है।

चूंकि इस बार मुंबई मेयर का पद महिलाओं के लिए आरक्षित है, इसलिए रितु तावड़े पहले से ही एक मजबूत दावेदार मानी जा रही थीं। उनके नाम की घोषणा के साथ ही BJP ने मराठी मेयर बनाने का अपना वादा भी पूरा कर दिया है।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *