Mumbai Marathon winner: इथियोपिया के टाडू अबाटे डेमे ने जीता मुंबई मैराथन, इनाम में मिले 45 लाख रुपये

Mumbai Marathon winner: इथियोपिया के टाडू अबाटे डेमे ने जीता मुंबई मैराथन, इनाम में मिले 45 लाख रुपये

सपनों के शहर मुंबई की सड़कों पर आज रफ्तार का जुनून सिर चढ़कर बोला। देश-विदेश से आये हजारों की संख्या में लोगों ने इस मेगा इवेंट (Tata Mumbai Marathon 2026) में भाग लिया। इथियोपिया के दिग्गज धावक टाडू अबाटे डेमे (Tadu Abate Deme) ने ‘टाटा मुंबई मैराथन 2026’ (TMM2026) में अपनी बादशाहत कायम करते हुए इंटरनेशनल एलीट मेंस (International Elite Men’s) का खिताब अपने नाम कर लिया है। उमस भरे मौसम और कड़ी प्रतिस्पर्धा को पछाड़ते हुए डेम ने यह ऐतिहासिक जीत दर्ज की। इस वर्ष के मैराथन में देश के 36 शीर्ष एथलीट शामिल हुए। जिसमें 23 पुरुष और 13 महिला एथलीट शामिल हैं।

मैराथन में इथियोपिया का दबदबा

टाडू अबाटे डेमे ने शुरुआत से ही अपनी लय बरकरार रखी और 2 घंटे 9 मिनट 55 सेकंड के शानदार समय के साथ फिनिश लाइन पार की। इस शानदार जीत के लिए उन्हें 45 लाख रुपये की भारी-भरकम इनामी राशि से नवाजा गया है।

जबकि द्वितीय स्थान पर केन्या के लियोनार्ड लांगट (Leonard Langat) और तीसरे स्थान पर इथियोपिया के मेरहवी वेल्डमरयम (Merhawi Weldemaryam) रहे।

वहीं, महिला वर्ग में भी इथियोपिया का ही दबदबा रहा। येशी कालायु चेकोले (Yeshi Kalayu Chekole) ने 2 घंटे 25 मिनट 13 सेकंड के शानदार समय के साथ इंटरनेशनल एलीट महिला रेस में गोल्ड मेडल जीता। दिलचस्प बात यह रही कि महिला वर्ग के पोडियम पर तीनों स्थानों पर इथियोपिया की ही एथलीटों ने कब्जा जमाया।

इंडियन एलीट कैटेगरी में कार्तिक कारकेरा ने मारी बाजी

भारतीय धावकों ने भी इस मैराथन में अपने प्रदर्शन से सबको प्रभावित किया। कार्तिक कारकेरा (Kartik Karkera) भारतीय एलीट पुरुष वर्ग में सबसे तेज रहे। उन्होंने 2 घंटे 19 मिनट 55 सेकंड का समय निकालकर इस कैटेगरी में एक नया मानक स्थापित किया। उनके ठीक पीछे अनीश मगर (Anish Magar) रहे, जिन्होंने 2 घंटे 20 मिनट 8 सेकंड के समय के साथ दूसरा स्थान हासिल किया।

भारतीय एलीट महिला वर्ग (Indian Elite Women’s category) में भारत की धावक संजीवनी जाधव (Sanjivani Jadhav) ने अपने अनुभव का परिचय देते हुए 2 घंटे 49 मिनट 2 सेकंड के समय के साथ गोल्ड मेडल हासिल किया।

वर्तमान में भारतीय रिकॉर्ड पुरुष वर्ग में नितेंद्र सिंह रावत (2 घंटे 15 मिनट 48 सेकंड) और महिला वर्ग में सुधा सिंह (2 घंटे 34 मिनट 56 सेकंड) के नाम दर्ज हैं।

आमिर खान धावकों का हौसला बढ़ाने पहुंचे-

Aamir Khan in Mumbai Marathon 2026

मुंबई मैराथन में कितना मिला इनाम-

टाटा मुंबई मैराथन को विश्व एथलेटिक्स से गोल्ड लेबल रेस का दर्जा हासिल है। भारतीय एलीट पुरुष और महिला वर्ग में शीर्ष तीन स्थान हासिल करने वाले खिलाड़ियों को क्रमशः 5 लाख रुपये, 4 लाख रुपये और 3 लाख रुपये की पुरस्कार राशि से सम्मानित किया गया। इसके अलावा नया रिकार्ड बनाने वाले खिलाड़ी को 2 लाख रुपये का अलग से पुरस्कार दिया गया।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *