मुखिया व समर्थकों ने युवक पर किया जानलेवा हमला:मुजफ्फरपुर में एक की मौत;बाइक की स्पीड को लेकर हुआ था विवाद,1सीरियस

मुखिया व समर्थकों ने युवक पर किया जानलेवा हमला:मुजफ्फरपुर में एक की मौत;बाइक की स्पीड को लेकर हुआ था विवाद,1सीरियस

छठ महापर्व की रात्रि में मुजफ्फरपुर के रामपुरहरी थाना क्षेत्र में दिल दहला देने वाली वारदात हुई है। पुलिस की तमाम कोशिशों के बावजूद पंचायत के दबंग मुखिया और उनके समर्थकों ने दो ग्रामीणों पर जानलेवा हमला कर दिया। इस घटना में 25 वर्षीय युवक विवेक कुमार उर्फ राजा बाबू की मौत हो गई, जबकि 50 वर्षीय सोहन सिंह गोली लगने से गंभीर रूप से घायल हैं। तेज रफ्तार बाइक को रोकना पड़ा भारी ग्रामीणों के अनुसार, छठ पूजा के अवसर पर सोमवार की देर रात करीब 9:30 बजे कुछ युवक तेज रफ्तार में बाइक चला रहे थे। इसी दौरान विवेक कुमार ने उन्हें रफ्तार कम करने की सलाह दी। इस पर युवकों ने विवेक से बहस शुरू कर दी और मारपीट कर उसका सिर फोड़ दिया। विवेक ने घरवालों और पड़ोसियों को बुलाया, जिसके बाद स्थिति बिगड़ गई। बताया गया है कि इसी दौरान पंचायत के मुखिया अनजनी साह ने अपने समर्थकों को मौके पर बुला लिया। देखते ही देखते दोनों पक्षों में जमकर मारपीट होने लगी। ग्रामीणों ने बताया कि, मुखिया पक्ष के लोगों ने पहले विवेक पर चाकू से हमला किया, फिर उसके पड़ोसी सोहन सिंह पर गोली चला दी। दोनों को गंभीर हालत में एसकेएमसीएच मुजफ्फरपुर में भर्ती कराया गया। इलाज के दौरान विवेक की मौत हो गई, जबकि सोहन की हालत नाजुक बनी हुई है। मुखिया गिरफ्तार, एक आरोपी फरार घटना की जानकारी मिलते ही रामपुरहरी थानाध्यक्ष शिवेंद्र नारायण सिंह दल-बल के साथ मौके पर पहुंचे। उन्होंने बताया कि दो पक्षों में विवाद के दौरान चाकू और गोली चली है। घटना का कारण बाइक तेज चलाने को लेकर विवाद बताया गया है।थानाध्यक्ष ने कहा —“मुखिया अनजनी साह और उनके पुत्र को गिरफ्तार कर लिया गया है। गोली चलाने वाला आरोपी प्रवीण कुमार फरार है, जिसकी तलाश जारी है। पोस्टमार्टम रिपोर्ट आने के बाद आगे की कार्रवाई की जाएगी। छठ पूजा की रात में हिंसा से गांव में दहशत वारदात के बाद पूरे गांव में दहशत फैल गई है। ग्रामीणों का कहना है कि छठ महापर्व की रात को इस तरह की घटना बेहद शर्मनाक है। गांव में पुलिस बल की तैनाती बढ़ा दी गई है। छठ महापर्व की रात्रि में मुजफ्फरपुर के रामपुरहरी थाना क्षेत्र में दिल दहला देने वाली वारदात हुई है। पुलिस की तमाम कोशिशों के बावजूद पंचायत के दबंग मुखिया और उनके समर्थकों ने दो ग्रामीणों पर जानलेवा हमला कर दिया। इस घटना में 25 वर्षीय युवक विवेक कुमार उर्फ राजा बाबू की मौत हो गई, जबकि 50 वर्षीय सोहन सिंह गोली लगने से गंभीर रूप से घायल हैं। तेज रफ्तार बाइक को रोकना पड़ा भारी ग्रामीणों के अनुसार, छठ पूजा के अवसर पर सोमवार की देर रात करीब 9:30 बजे कुछ युवक तेज रफ्तार में बाइक चला रहे थे। इसी दौरान विवेक कुमार ने उन्हें रफ्तार कम करने की सलाह दी। इस पर युवकों ने विवेक से बहस शुरू कर दी और मारपीट कर उसका सिर फोड़ दिया। विवेक ने घरवालों और पड़ोसियों को बुलाया, जिसके बाद स्थिति बिगड़ गई। बताया गया है कि इसी दौरान पंचायत के मुखिया अनजनी साह ने अपने समर्थकों को मौके पर बुला लिया। देखते ही देखते दोनों पक्षों में जमकर मारपीट होने लगी। ग्रामीणों ने बताया कि, मुखिया पक्ष के लोगों ने पहले विवेक पर चाकू से हमला किया, फिर उसके पड़ोसी सोहन सिंह पर गोली चला दी। दोनों को गंभीर हालत में एसकेएमसीएच मुजफ्फरपुर में भर्ती कराया गया। इलाज के दौरान विवेक की मौत हो गई, जबकि सोहन की हालत नाजुक बनी हुई है। मुखिया गिरफ्तार, एक आरोपी फरार घटना की जानकारी मिलते ही रामपुरहरी थानाध्यक्ष शिवेंद्र नारायण सिंह दल-बल के साथ मौके पर पहुंचे। उन्होंने बताया कि दो पक्षों में विवाद के दौरान चाकू और गोली चली है। घटना का कारण बाइक तेज चलाने को लेकर विवाद बताया गया है।थानाध्यक्ष ने कहा —“मुखिया अनजनी साह और उनके पुत्र को गिरफ्तार कर लिया गया है। गोली चलाने वाला आरोपी प्रवीण कुमार फरार है, जिसकी तलाश जारी है। पोस्टमार्टम रिपोर्ट आने के बाद आगे की कार्रवाई की जाएगी। छठ पूजा की रात में हिंसा से गांव में दहशत वारदात के बाद पूरे गांव में दहशत फैल गई है। ग्रामीणों का कहना है कि छठ महापर्व की रात को इस तरह की घटना बेहद शर्मनाक है। गांव में पुलिस बल की तैनाती बढ़ा दी गई है।  

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *