– मुहाना थोक मंडी में आज आलू-प्याज के दाम रहे यथावत
जयपुर। राजधानी जयपुर स्थित प्रदेश की सबसे बड़ी सब्जी मंडी मुहाना थोक सब्जी मंडी में आज कद्दू के दामों में काफी गिरावट देखने को मिली। आज थोक मंडी में कद्दू के दाम 2 से 4 रुपए प्रति किलो के बीच रहे। इसी प्रकार आज टिंडा के दामों में इजाफा देखने को मिला। आज टिंडा थोक मंडी में 30 से 60 रुपए के बीच बिका। वहीं नींबू के दाम पहले से ही महंगे चल रहे हैं। आज थोक मंडी में नींबू के दाम स्थिर रहे। आज नींबू के दाम 130 से 135 रुपए प्रति किलो के हिसाब से बिका। थोक मंडी में आज भिंडी और ग्वार फली के भाव समान रहे। दोनों के ही दाम 30 से 50 रुपए के बीच रहे। आज थोक मंडी में टमाटर व हरी मिर्ची के दाम नीचे रहे। आज हाइब्रिड टमाटर के दाम 10 से 12 रुपए प्रति किलो और देसी टमाटर के दाम आज 6 से 8 रुपए के बीच रहे। इसी प्रकार हरी मिर्ची के दाम आज 10 से 15 रुपए के बीच रहे। अन्य सब्जियों यथा फूल गोभी, पत्ता गोभी, करेला, शिमला मिर्च, बैंगन, तुरई, खीरा और कैरी के दाम यथावत रहे। दूसरी मुहाना मंडी स्थित आलू-प्याज मंडी में आज दाम यथावत रहे। आज आलू 5 से 8 रुपए प्रति किलो तो प्याज के दाम आज 8 से 15 रुपए के बीच रहे। लहसुन के दाम भी स्थिर रहे। आज थोक मंडी में लहसुन के दाम 25 से 100 रुपए के बीच रहे। मुहाना थोक सब्जी मंडी में आज सब्जियों के भाव इस प्रकार रहे।
मुहाना मंडी आज के सब्जी भाव
टमाटर हाइब्रिड 10 से 12 रुपए
टमाटर देसी 6 से 8 रुपए
मटर 55 से 60 रुपए
मिर्ची 10 से 15 रुपए
बारीक मिर्च 28 से 30 रुपए
फूल गोभी 15 से 16 रुपए
पत्ता गोभी 6 से 8 रुपए
करेला 22 से 25 रुपए
शिमला मिर्च 12 से 16 रुपए
नींबू 130 से 135 रुपए
लोकी 5 से 8 रुपए
भिंडी 30 से 50 रुपए
अदरक 51 से 53 रुपए
ग्वार फली 30 से 50 रुपए
बैंगन 10 से 15 रुपए
कद्दू 2 से 4 रुपए
खीरा पॉलीहाउस 7 से 12 रुपए
टिंडा 30 से 60 रुपए
कैरी 32 से 34 रुपए
तुरई 15 से 20 रुपए
– इमरान कुरैशी, उपाध्यक्ष, जयपुर फल सब्जी थोक विक्रेता संघ
———————————-
आलू-प्याज के भाव िस्थर
आलू 5 से 8 रुपए
प्याज 8 से 15 रुपए
लहसुन 25 से 100 रुपए
-शिवशंकर शर्मा, अध्यक्ष, मुहाना आलू आढ़तिया संघ, जयपुर


