MS Dhoni arrives in Ahmedabad: भारतीय क्रिकेट फैंस के लिए अच्छी खबर है। पूर्व भारतीय कप्तान एमएस धोनी पहली बार भारत का फाइनल मुकाबला देखने के लिए अहमदाबाद पहुंच गए हैं। जहां वह टीम इंडिया को चीयर्स करते नजर आएंगे।
MS Dhoni arrives in Ahmedabad: भारतीय टीम के पूर्व कप्तान एमएस धोनी नरेंद्र मोदी स्टेडियम में भारत और न्यूज़ीलैंड के बीच टी20 वर्ल्ड कप 2026 के फाइनल से पहले अहमदाबाद पहुंच गए हैं। यह पहली बार होगा, जब वह स्टेडियम में दर्शक बन भारत का फाइनल मुकाबला देखते नजर आएंगे। भारत के पूर्व कप्तान को इस हफ्ते की शुरुआत में मुंबई के वानखेड़े स्टेडियम में सेमीफाइनल में भी देखा गया था और अब वह स्टैंड से टूर्नामेंट का सबसे बड़ा मैच देखने के लिए अहमदाबाद पहुंच चुके हैं।
सेमीफाइनल में पहुंची थी कई बड़ी सेलिब्रिटी
ज्ञात हो कि एमएस धोनी अपनी पत्नी साक्षी के साथ वानखेड़े स्टेडियम में इंग्लैंड पर भारत की रोमांचक सेमीफाइनल जीत में शामिल हुए थे। जबकि पूर्व भारतीय टी20 कप्तान रोहित शर्मा अपनी पत्नी के साथ नजर आए थे। वहीं, रणबीर कपूर, आलिया भट्ट, वरुण धवन और अनिल कपूर समेत कई सेलिब्रिटी भी भीड़ में मौजूद थे, जब भारत ने मुश्किल से जीत हासिल की और फाइनल के लिए क्वालिफाई किया।
कई बड़ी हस्तियों के पहुंचने की उम्मीद
अब महान विकेटकीपर-बल्लेबाज़ अहमदाबाद पहुंच गए हैं। जहां सूर्यकुमार यादव की टीम न्यूज़ीलैंड के ख़िलाफ़ T20 वर्ल्ड कप का ख़िताब बचाने की कोशिश करेगी। उम्मीद है कि करीब सवा लाख दर्शकों के साथ इस मुकाबले को देखने के लिए देश भर की कई बड़ी हस्तियां नरेंद्र मोदी स्टेडियम में भारतीय टीम का उत्साह बढ़ाने के लिए पहुंचने वाली हैं।
Sports – Patrika | CMS


