मध्यप्रदेश लोक सेवा आयोग (MPPSC) द्वारा राज्य पात्रता परीक्षा (SET) 2025 का आयोजन 1 मार्च को किया जाएगा। इंदौर शहर में यह परीक्षा 100 परीक्षा केंद्रों पर होगी, जिसमें 38,144 परीक्षार्थी शामिल होंगे। परीक्षा ऑफलाइन मोड में दोपहर 12 बजे से 3 बजे तक आयोजित की जाएगी। परीक्षा के सफल संचालन के लिए संभागायुक्त डॉ. सुदाम खाड़े को समन्वयक अधिकारी नियुक्त किया गया है। तैयारियों को लेकर संभागायुक्त कार्यालय में समीक्षा बैठक भी आयोजित की गई। एडमिट कार्ड पर दिए गए सभी निर्देश ध्यान से पढ़ें। परीक्षा से जुड़ी जरूरी बातें क्या साथ लेकर जाएं क्या ले जाना है प्रतिबंधित? ऐसा रहेगा परीक्षा पैटर्न केंद्रों पर व्यवस्थाएं सभी परीक्षा केंद्रों पर पेयजल, बिजली और बुनियादी सुविधाएं सुनिश्चित की गई हैं। वीक्षकों को भी मोबाइल फोन रखने की अनुमति नहीं होगी।


