MP-UP और राजस्थान में घना कोहरा:हिमाचल और जम्मू-कश्मीर में बर्फबारी, रोहतांग-भरमौर में 6 इंच फ्रैश स्नोफॉल; गुलमर्ग में पारा माइनस 8°C

MP-UP और राजस्थान में घना कोहरा:हिमाचल और जम्मू-कश्मीर में बर्फबारी, रोहतांग-भरमौर में 6 इंच फ्रैश स्नोफॉल; गुलमर्ग में पारा माइनस 8°C

उत्तर भारत में मौसम फिर बदल गया है। मौसम विभाग के मुताबिक लगातार दो वेस्टर्न डिस्टरबेंस के असर से 3 फरवरी तक हिमालयी राज्यों जम्मू-कश्मीर, हिमाचल, उत्तराखंड में बारिश और बर्फबारी होगी। उत्तर प्रदेश में सोमवार को गाजियाबाद, आगरा समेत 30 जिलों में कोहरा छाया रहा। कई जगह विजिबिलिटी शून्य तक सिमट गई। कोहरे के चलते कानपुर समेत कई रेलवे स्टेशनों पर 40 से ज्यादा ट्रेनें लेट रहीं। वहीं बर्फीली हवाओं से गलन बढ़ गई है। मध्य प्रदेश में सोमवार को अशोकनगर, आगर-मालवा, टीकमगढ़ में बारिश हुई। कई जिलों में घना कोहरा छाया रहा। हालांकि, ठंड का असर कम है और न्यूनतम तापमान 10 डिग्री से ऊपर ही चल रहा है। वहीं राजस्थान के सीकर, चित्तौड़गढ़ समेत 8 जिलों में सोमवार को घना कोहरे रहा। इसके कारण कुछ जगहों पर 30 मीटर तक की विजिबिलिटी रही। हिमाचल प्रदेश की ऊंची चोटियों पर सोमवार को ताजा बर्फबारी और निचले इलाकों में बारिश हुई। लाहौल स्पीति के रोहतांग व भरमौर में सबसे ज्यादा 6 इंच हिमपात हुआ। हमीरपुर के सुजानपुर में जंगलबैरी में सोमवार को करीब एक घंटे तक ओलावृष्टि हुई। ताजा बर्फबारी से शिमला-ठियोग-रामपुर नेशनल हाईवे पर फिसलन बढ़ गई। वहीं जम्मू-कश्मीर के कई इलाकों में बर्फबारी जारी है, जिससे ठंड बढ़ गई है। सोमवार को गुलमर्ग में पारा माइनस 8°C, लद्दाख के द्रास में माइनस 15.1°C और हिमाचल के काल्पा में माइनस 3.8°C डिग्री रहा। दिल्ली में सोमवार को चार साल में फरवरी का सबसे ठंडा दिन रहा। सुबह घना कोहरा छाया रहा, जिससे विजिबिलिटी बहुत कम हो गई। दिन का तापमान सामान्य से नीचे रहा। एयर क्वालिटी इंडेक्स (AQI) 210 रहा। देशभर से मौसम की तस्वीरें… अगले 2 दिन के मौसम 4 फरवरी: हिमाचल प्रदेश, उत्तराखंड, हरियाणा, चंडीगढ़, दिल्ली, पंजाब, ओडिशा, बिहार में कोहरे की संभावना है। मध्य प्रदेश, राजस्थान और उत्तर प्रदेश में भारी बारिश की चेतावनी है। 5 फरवरी: हिमाचल प्रदेश के पहाड़ी इलाकों में हल्की बारिश-बर्फबारी की संभावना है। दिल्ली में सुबह कोहरा रहने की संभावना जताई गई है।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *