सांसद सुरेंद्र यादव का वीडियो वायरल:बोले-कुछ लोग पैसे के लालच में ऐसे वीडियो बनाकर वायरल करते, AI से बना

सांसद सुरेंद्र यादव का वीडियो वायरल:बोले-कुछ लोग पैसे के लालच में ऐसे वीडियो बनाकर वायरल करते, AI से बना

जहानाबाद से राजद सांसद सुरेंद्र यादव ने अपने वायरल वीडियो पर सफाई दी है। उन्होंने इस वीडियो को आर्टिफिशियल इंटेलिजेंस (AI) से बनाया और फर्जी बताया। सांसद ने यह बात जिले में एक चूड़ा-दही कार्यक्रम में मीडिया से बातचीत के दौरान कही। कहा-छवि धूमिल करने की कोशिश की जा रही यादव ने दावा किया कि कुछ लोग क्षणिक पैसे के लालच में ऐसे वीडियो बनाकर वायरल करते हैं। उन्होंने मीडियाकर्मियों पर निशाना साधते हुए कहा कि इससे उनकी छवि धूमिल करने की कोशिश की जा रही है, लेकिन इससे उनकी लोकप्रियता पर कोई फर्क नहीं पड़ेगा। सांसद ने मीडिया को चुनौती देते हुए कहा कि अगर वे चाहें तो उनके खिलाफ मुकदमा कर सकते हैं, उन्हें किसी भी तरह का डर नहीं है। उन्होंने स्पष्ट किया कि वे किसी के सामने न पैर पकड़ने वाले हैं और न ही गिड़गिड़ाने वाले। सरकार जरूरत पड़ने पर मीडिया का इस्तेमाल करती सुरेंद्र यादव ने मीडियाकर्मियों पर पैसों की भूख होने का आरोप लगाया, लेकिन साथ ही उनकी आर्थिक स्थिति के लिए सरकार को जिम्मेदार ठहराया। उन्होंने कहा कि सरकार जरूरत पड़ने पर मीडिया का इस्तेमाल करती है और काम निकलने के बाद उन्हें नजरअंदाज कर देती है। उन्होंने सवाल उठाया कि सरकार छोटे और बड़े मीडियाकर्मियों के लिए एक निश्चित वेतनमान क्यों लागू नहीं करती, जिससे उनकी आर्थिक तंगी दूर हो सके। गौरतलब है कि हाल ही में सांसद सुरेंद्र यादव का एक वीडियो वायरल हुआ था, जिसमें वे यादव समुदाय को कथित तौर पर अपशब्द कहते हुए नजर आ रहे थे। इस अमर्यादित बातचीत के वीडियो को लेकर उन्हें काफी आलोचना का सामना करना पड़ा था। जहानाबाद से राजद सांसद सुरेंद्र यादव ने अपने वायरल वीडियो पर सफाई दी है। उन्होंने इस वीडियो को आर्टिफिशियल इंटेलिजेंस (AI) से बनाया और फर्जी बताया। सांसद ने यह बात जिले में एक चूड़ा-दही कार्यक्रम में मीडिया से बातचीत के दौरान कही। कहा-छवि धूमिल करने की कोशिश की जा रही यादव ने दावा किया कि कुछ लोग क्षणिक पैसे के लालच में ऐसे वीडियो बनाकर वायरल करते हैं। उन्होंने मीडियाकर्मियों पर निशाना साधते हुए कहा कि इससे उनकी छवि धूमिल करने की कोशिश की जा रही है, लेकिन इससे उनकी लोकप्रियता पर कोई फर्क नहीं पड़ेगा। सांसद ने मीडिया को चुनौती देते हुए कहा कि अगर वे चाहें तो उनके खिलाफ मुकदमा कर सकते हैं, उन्हें किसी भी तरह का डर नहीं है। उन्होंने स्पष्ट किया कि वे किसी के सामने न पैर पकड़ने वाले हैं और न ही गिड़गिड़ाने वाले। सरकार जरूरत पड़ने पर मीडिया का इस्तेमाल करती सुरेंद्र यादव ने मीडियाकर्मियों पर पैसों की भूख होने का आरोप लगाया, लेकिन साथ ही उनकी आर्थिक स्थिति के लिए सरकार को जिम्मेदार ठहराया। उन्होंने कहा कि सरकार जरूरत पड़ने पर मीडिया का इस्तेमाल करती है और काम निकलने के बाद उन्हें नजरअंदाज कर देती है। उन्होंने सवाल उठाया कि सरकार छोटे और बड़े मीडियाकर्मियों के लिए एक निश्चित वेतनमान क्यों लागू नहीं करती, जिससे उनकी आर्थिक तंगी दूर हो सके। गौरतलब है कि हाल ही में सांसद सुरेंद्र यादव का एक वीडियो वायरल हुआ था, जिसमें वे यादव समुदाय को कथित तौर पर अपशब्द कहते हुए नजर आ रहे थे। इस अमर्यादित बातचीत के वीडियो को लेकर उन्हें काफी आलोचना का सामना करना पड़ा था।  

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *