MP-राजस्थान में कड़ाके की सर्दी, 31 जिलों में स्कूल बंद:उत्तराखंड में तापमान माइनस 25 डिग्री पहुंचा; UP-बिहार समेत 13 राज्यों में घना कोहरा

MP-राजस्थान में कड़ाके की सर्दी, 31 जिलों में स्कूल बंद:उत्तराखंड में तापमान माइनस 25 डिग्री पहुंचा; UP-बिहार समेत 13 राज्यों में घना कोहरा

देशभर में कड़ाके की सर्दी जारी है। पहाड़ी राज्यों में बर्फबारी ने तो वहीं मैदानी राज्यों में बर्फीली हवा और कोहरे ने सर्दी बढ़ा दी है। उत्तर प्रदेश-बिहार समेत 13 राज्य घने कोहरे की चपेट में है। मध्य प्रदेश में भी तेज सर्दी हो रही है। सोमवार को नौगांव सबसे ठंडा रहा और पारा केवल 1 डिग्री रिकॉर्ड किया गया। वहीं, हिल-स्टेशन पचमढ़ी में ओस जम गई। 21 जिलों में स्कूलों में छुट्टी घोषित की गई है। इधर राजस्थान में कोहरे और शीतलहर के चलते 10 जिलों के स्कूलों में छुट्‌टी रहेगी। जयपुर, कोटा, सीकर, उदयपुर, नागौर में सोमवार सुबह घना कोहरा रहा। हिल स्टेशन माउंट आबू (सिरोही) में लगातार तीसरे दिन तापमान शून्य पर दर्ज हुआ। राजस्थान के 7 शहरों में रात का तापमान 5 डिग्री से नीचे आ गया है। उत्तराखंड के उत्तरकाशी में स्थित गंगोत्री में तापमान -21°C है, जिससे यहां नदी-नाले जम गए है। यहां पेयजल लाइन जम गई है। सोमवार को मुनस्यारी सबसे ठंडा इलाका रिकॉर्ड किया गया है, जहां न्यूनतम तापमान माइनस 25 डिग्री सेल्सियस तक पहुंच गया। इसके साथ ही प्रदेश के 7 ऊंचाई वाले इलाकों में तापमान शून्य से नीचे दर्ज किया गया है। राज्यों में मौसम की 3 तस्वीरें… अगले 2 दिन मौसम का हाल… 7 जनवरी: पहाड़ी राज्यों में भारी बर्फबारी 8 जनवरी: मैदानी राज्यों में बारिश राज्य में मौसम की खबरें… मध्य प्रदेश : कोहरे के कारण 20 मीटर दूर देखना भी मुश्किल, 24 जिलों में स्कूल बंद; 6 शहरों में पारा 6 डिग्री से कम इन दिनों पूरा मध्य प्रदेश घने कोहरे के आगोश में है। भोपाल, खजुराहो समेत कई शहरों में तो विजिबिलिटी इतनी कम है कि 20 मीटर दूर देखना भी मुश्किल हो रहा है। मंगलवार सुबह 30 से ज्यादा जिलों में कोहरे का असर रहा। भीषण सर्दी-कोहरे के कारण आज 24 जिलों में स्कूलों में छुट्टी घोषित की गई है। सोमवार को पूरे राज्य में घना कोहरा, तेज सर्दी और शीतलहर चली। शहडोल के कल्याणपुर में पारा 3.8 डिग्री पर आ गया। इसके अलावा 6 शहरों में पारा 6 डिग्री से कम रहा। पूरी खबर पढ़ें… राजस्थान : जयपुर में कोहरे के कारण विजबिलिटी जीरो, 18 जिलों में शीतलहर-धुंध की चेतावनी; 20 जिलों में स्कूल बंद राजस्थान में घने काेहरे के बाद चल रही शीतलहर ने जनजीवन अस्त-व्यस्त कर दिया है। राज्य में हाड़-कंपाने वाली ठंड पड़ रही है। मंगलवार सुबह राजधानी जयपुर में कोहरे के कारण विजिबिलिटी जीरो मीटर रही। मौसम विभाग के अनुसार, राज्य में 7 जनवरी तक कोहरे और 9 जनवरी तक शीतलहर का असर रहने का अनुमान है। आज 18 जिलों में कोहरे और शीतलहर का अलर्ट जारी किया है। प्रदेश के 20 जिलों में 8वीं क्लास तक स्कूलों में छुट्‌टी की गई है। पूरी खबर पढ़ें…

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *